New Delhi, 18 February (NNS): The crop of wheat reported to be good in the markets of North India because its sowing seems good after the selling of pea stock and constant sowing of potato. This year, the weather seems favourable for the crop of wheat, due to which, the upcoming production will likely to remain high. The government has been selling the stock of wheat in tender in the open market, due to this, its prices fluctuates by Rs 120/125 per quintal. This time, its prices also ruling between Rs 2710/2720 per quintal, but the market may likely to remain strong from here because the minimum support price reported to be around 2585 per quintal for new fiscal  year.

गेहूं-मजबूती की उम्मीद

नई दिल्ली, 18 फरवरी (एनएनएस) गेहूं की फसल उत्तर भारत में शत प्रतिशत बढ़ियां है, क्योंकि इसकी बिजाई आलू एवं मटर की फसल की निकासी के बाद भी अच्छी हुई है। इस बार अभी तक गेहूं की फसल के लिए अनुकूल मौसम चल रहा है, जिससे आने वाला उत्पादन और बढ़ने की संभावना है। सरकार द्वारा खुले बाजार में बिक्री की प्रत्येक सप्ताह टेंडर द्वारा किए जाने से चालू महीने में 120/125 रुपए प्रति कुंतल ऊपर नीचे आ गए हैं। यहां इस समय 2710/2720 रुपए प्रति कुंतल रह गए हैं, लेकिन यहां से कुछ मजबूती लग रही है, क्योंकि नए विपणन वर्ष के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य 2585 रुपए है।

Fine rice: both fine and bold stock seems high

New Delhi, 18 February (NNS): The prices of fine rice paddy and rice gained by Rs 400/500 per quintal during the last four to five days because the big exporters started doing competitive buying after the downfall in the prices during the previous month, due to this, the prices showed uptrend. There is a swamp of downfall in the prices during the previous week due to the panic situation in Iran. On the other hand, there is a lack of rice and paddy in the markets on the global level. Here, the prices of rice sela 1509 and 1718 sela remained stable at Rs 7500/7600 and Rs 7900/8000 per quintal respectively. The prices of bold rice also gained by Rs 25/50 per quintal.

चावल-बारीक व मोटा दोनों ही तेज रहेगा

नई दिल्ली, 18 फरवरी (एनएनएस) बारीक धान एवं चावल में पिछले चार-पांच दिनों के अंतराल 400/500 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है। इसका मुख्य कारण यह है कि पिछले माह की आई भारी गिरावट के बाद बड़े निर्यातक प्रतिस्पर्धात्मक माल पकड़ने लगे हैं, जिससे सभी में तेजी आ गई है। ईरान पर संकट बढ़ने से पिछले सप्ताह मंदे का दलदल बन गया था, वह संकट टल जाने की उम्मीद है। उधर विश्व स्तर पर चावल व धान की कमी है, जिससे जड़ में मंदा नहीं है। यहां 1509 सेला चावल 7500/7600 रुपए एवं 1718 सेला 7900/8000 रुपए प्रति क्विंटल हो गया है। मोटे चावलों में भी 25/50 रुपए की बढ़त चल रही है।

Maize: no possibility of more downfall

New Delhi, 18 February (NNS):  The trade of maize has been done from the markets of MP and Chattisgarh in godown reach. It is being traded at Rs 1600/1630 per quintal from Chindwada and Baitoolganj line as per the quality. The reality is that the farmers are sowing less amount of stock on seeing the downfall in Bihar, due to this, the trade of maize will be profitable in MP at the current level. The productivity reported to be feeble in Rajasthan and Maharashtra.

मक्की-अब बिल्कुल घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 18 फरवरी (एनएनएस) मक्की का व्यापार गोदाम पहुंच में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ की मंडियों से हो रहा है, छिंदवाड़ा बैतूल गंज लाइन से मक्की का व्यापार 1600/1630 रुपए प्रति कुंतल के भाव में नमी व कलर के हिसाब से लोडिंग चल रही है। वास्तविकता यह है कि बिहार में मंदे को देखकर किसान बिजाई कम किया है, इसलिए मध्य प्रदेश में वर्तमान भाव की मक्की में आगे चलकर भरपूर लाभ मिलने की संभावना प्रबल हो गई है। राजस्थान एवं महाराष्ट्र में भी मकई का उत्पादकता कम रही है।

Millet: no risk at the current level

New Delhi, 18 February (NNS): The all-round arrivals of millet reported to be weak this year, but there is a swamp of downfall in the prices, due to this, the prices of millet also ruling between Rs 2025/2050 per quintal in Mauli barwala reach. We believe that the prices of maize showed downfall and the trade of millet gets affected as the inferior quality stock has been selling out in the ethanol companies, but the trade of millet will be profitable at the current level during the near future.

बाजरा-वर्तमान भाव रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 18 फरवरी (एनएनएस) बाजरे की फसल इस बार चौतरफा कम आई है, लेकिन मकई में मंदे का दलदल बनने से बाजरा 2025/2050 रुपए प्रति क्विंटल मौली बरवाला पहुंच में चल रहा है। हम मानते हैं कि इस समय मकई के नीचे भाव होने तथा एथेनॉल कंपनियों में हल्का चावल जाने से बाजरे के व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है, लेकिन आगे चलकर वर्तमान भाव का बाजरा भरपूर लाभ ले जाएगा।

Masoor: no more downfall from here

New Delhi, 18 February (NNS): The all-round crop of masoor gets affected and its arrivals seems feeble in some areas of MP owing to the unfavourable weather conditions, despite this, the stock has not been available at the lower level in Canada as compared to the current prices, due to this, the stock which is being traded at Rs 5600/5630 per quintal in Canada, now, there is no possibility of more downfall in the prices. The sown crop of masoor also gets affected in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar, Bhopal and Beenganj line, but the crop which was lying, its quality seems good, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices from here.

मसूर-यहां से मंदा रूकेगा

नई दिल्ली, 18 फरवरी (एनएनएस) मसूर की फसल चारों तरफ हो चुकी है तथा मौसम खराब होने से आवक एमपी में कुछ कम हो गई है, इन सब के बावजूद भी कनाडा से वर्तमान भाव से नीचे का पड़ता नहीं लग रहा है, इसलिए जो यहां 5600/5630 रुपए प्रति कुंटल में कनाडा की मसूर बिक रही है, इसमें ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है। मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की बोई हुई फसल को पिछेती बरसात से नुकसान हुआ था, लेकिन जो फसल बची है, उसकी क्वालिटी बढ़िया है, इन परिस्थितियों में अब यहां से ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है।

Urad: possibility of again increment

New Delhi, 18 February (NNS): In Rangoon, the prices of urad have been ruling at the higher level. On the other hand, no new crop will likely to arrive in the near future. The crop of urad has already been consume n Chandausi and Saharanpur line and the traders are not trading the stored stock from the last two years. Only the illegal deals have been done at the current level, due to this reason, the prices of urad FAQ and SQ remained stable at Rs 8150 and Rs 8925 per quintal respectively because of the profit taking selling despite the shortage of stock in the pipeline. The market showed strong trend from the last two days and the market will likely to remain high during the near future.

उड़द-फिर बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 18 फरवरी (एनएनएस) रंगून में उड़द के भाव ऊंचे हैं। दूसरी ओर निकट में कोई और फसल आने वाली नहीं है। चंदौसी व सहारनपुर लाइन की उड़द सब खप चुकी है तथा पिछले दो वर्षों से कारोबारी स्टॉक का व्यापार बंद कर दिए हैं, केवल आगे पीछे के  हो रहे हैं, जिस कारण पाइपलाइन में माल की कमी के बावजूद मुनाफा वसूली बिकवाली से बाजार बीते सप्ताह में एफ ए क्यू 8150 रुपए एवं एसक्यू 8925 रुपए प्रति क्विंटल रह गया था, पिछले दो दिनों से धीरे-धीरे मजबूत होने लगा है तथा आगे तेजी कायम रहने की उम्मीद है।

Moong: no trade of more uptrend

New Delhi, 18 February (NNS): The production of both inferior and superior quality stock reported to be high in Rajasthan, despite this, around 76/77 percent of the stock has already been consume in the mills, due to this, the prices of inferior quality stock showed uptrend as compared to the best quality stock. Now, the inferior quality stock also selling between Rs 6000/7200 per quintal, whereas, it is being traded at Rs 7600/8300 per quintal owing to the lack of stock. No new crop will likely to arrive in the near future and there is also lack of arrival pressure of inferior quality sock in the markets. The arrivals of superior quality stock has already been weak, but the trade should not be done at the long uptrend during the coming days.

मूंग-ज्यादा तेजी का व्यापार नहीं

नई दिल्ली, 18 फरवरी (एनएनएस) राजस्थान में हल्के भारी माल का उत्पादन ज्यादा आने के बावजूद भी 76-77 प्रतिशत दाल मिलों में खप चुकी है, जिससे बढ़िया माल की अपेक्षा हल्के मालों में ज्यादा तेजी आई है। अब यहां 6000/7200 रुपए प्रति कुंतल के बीच हल्के माल बिक रहे हैं, जबकि बढ़िया माल शॉर्टेज में 7600/8300 रुपए प्रति क्विंटल के बीच हो गए हैं। निकट में कोई फसल आने वाली नहीं है तथा हल्के माल का प्रेशर मंडियों में समाप्त हो गया है, बढ़िया माल पहले ही कम आया है, लेकिन दाल की बिक्री अनुकूल नहीं होने से लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Tur: downfall due to the speculation

New Delhi, 18 February (NNS): The prices of lemon tur fell down to Rs 7950 per quitnal due to the panic selling and speculation during the previous week, but yesterday, its prices rose by Rs 250 to Rs 8200 per quintal due to the increment in the demand from the mills at the lower level. The speculators have decreased the prices of tur because they sell huge amount of stock at the lower level in February delivery. Therefore, the current prices should be taken as the temporary downfall and the lemon tur which was traded at Rs 8200 per quintal and the prices may show heavy increment in the prices and the trade will be profitable. Presently, the traders of Maharashtra and Karnataka are selling their stock at the lower level, but it is profitable to purchase the stock at the current level.

तुवर-केवल सट्टेबाजी से मंदा

नई दिल्ली, 18 फरवरी (एनएनएस) पिछले सप्ताह सट्टेबाजी एवं घबराहट पूर्ण बिकवाली से लेमन तुवर टूट कर 7950 रुपए प्रति कुंतल आ गई थी, जो कल नीचे वाले भाव में डाल मिलेगी मांग निकलते ही 250 बढ़कर 8200 रुपए प्रति कुंतल हो गई। यह मंदा केवल सटोरिया द्वारा जबरदस्ती किया गया है, क्योंकि उन्होंने काफी माल फरवरी डिलीवरी में मंदे भाव का बेच दिया था। अत: वर्तमान भाव को टेंपरेरी मंदा मानना चाहिए तथा जो लेमन 8200 रुपए प्रति क्विंटल की बिक रही है, इसमें भरपूर तेजी की संभावना दिखाई दे रही है तथा व्यापार भरपूर लाभदायक रहेगा। फिलहाल मंदे को देखकर महाराष्ट्र कर्नाटक के कारोबारी माल बेच रहे हैं, लेकिन इन भाव में एक बार माल खरीद कर चुपचाप शांत बैठ जाना चाहिए।

Gram desi: possibility of increment during the season

New Delhi, 18 February (NNS):  The prices of gram Rajasthan showed heavy downfall as the import deals of Australia’s stock reported to be weak. At Lawrence Road, its prices again improved to Rs 5650/5700 per quintal during the last two days during the last two days. The prices of dal also showed strong trend in the same ratio. No new crop will likely to arrive from Australia. The stock of higher prices will arrive, due to this, there is no risk in the trade at the current level.

देसी चना-सीजन पर तेजी संभव

नई दिल्ली, 18 फरवरी (एनएनएस) देसी चने के आयात सौदे ऑस्ट्रेलिया के सस्ते होने से राजस्थानी चने में भी भारी मंदा आ गया था। जो घटे भाव में पिछले 2 दिनों से लिवाली चलने से बाजार सुधरकर दोबारा 5650/5700 रुपए प्रति क्विंटल लॉरेंस रोड पर हो गया है। दाल के भाव भी उसी अनुपात में मजबूत हो गए हैं।  ऑस्ट्रेलिया से भी माल आने वाले नहीं है, जो माल लगने वाला है, वह भी ऊंचे पड़ते का है, इसलिए व्यापार में अभी रिस्क नहीं है।

Rajma chitra: no uptrend in the near future

New Delhi, 18 February (NNS): In barsi line, almost 80 percent of sowing of Indian Brazil stock has been done in barsi line of Maharashtra. Almost 20 percent of the sowing of ganna stock has already been done. The crop reported to be good till now. The prices of new Indian Brazil and China also ruling between Rs 87/88 and Rs 104/107 per kg respectively after the decrement of Rs 4 per kg due to the weak demand after the uptrend in the prices during the previous days. The prices may not show more downfall in seeing the arrivals in Barsi line.

राजमां चित्रा-निकट में तेजी नहीं

नई दिल्ली, 18 फरवरी (एनएनएस) इंडियन ब्राजील की बिजाई महाराष्ट्र के बारसी लाइन में 80 प्रतिशत तथा 20 प्रतिशत गन्ना की हुई थी। फसल अभी तक बहुत बढ़िया है। पिछले दिनों की आई तेजी के बाद बढ़े भाव में पकड़ नहीं होने से बाजार चार रुपए घटकर कर इंडियन ब्राज़ील नया 87/88 रुपए एवं चीन 104/107 रुपए प्रति किलो हो गया है। बारसी लाइन में आवक को देखते हुए निकट में और गिरावट नहीं लग रही है।

Gram kabuli: no possibility of more downfall

New Delhi, 18 February (NNS): Huge amount of new and old stock of gram kabuli has been lying in the markets, due to this, the morale of the traders showed downfall. The traders are facing a lot of loss from the last two years. New crop has been arriving constantly, but its prices have been ruling between Rs 61/63 per kg. At upper level, its prices also being available at Rs 67/68 per kg in the first fortnight. No new crop will likely to arrive in the near future, in these circumstances, the market may not show downfall in the markets, but it is profitable to trade at the lower level because there is no possibility of more downfall in the prices on seeing the downfall in the production.

काबुली चना-घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 18 फरवरी (एनएनएस) काबुली चने का नया पुराना स्टॉक भारी मात्रा में पड़ा हुआ है, जिससे कारोबारी का मनोबल टूटा हुआ है। विगत दो वर्षों से भारी नुकसान लगा है। नई फसल आ रही है, उसके भाव 61/63 रुपए के आसपास रह गए हैं। ऊपर में एक पखवाड़े पहले 67/68 रुपए तक बन गया था। नई फसल आने लगी है, इन परिस्थितियों में बाजार थोड़ा मंदा आ सकता है, लेकिन घटे भाव में इस बार व्यापार करना चाहिए, क्योंकि इस बार उत्पादन में पोल से ज्यादा घटने की गुंजाइश नहीं है।

Pea: should trade constantly

New Delhi, 18 February (NNS): The production of pea reported to be weak due to the loss of pea on the time of sowing. This year, the traders are quoting less amount of stock in lalitpur and Jhansi line. We believe that the crop reported to be good in Canada, but there also, the import prices have been ruling at the higher level as the dollar showed uptrend. In Mumbai, it is being traded at Rs 37/38 per kg. Here also, it is ruling between Rs 40/41 per kg, in these circumstances, the trade should be done at the current level during the coming days.

मटर-व्यापार करते रहिए

नई दिल्ली, 18 फरवरी (एनएनएस) बिजाई के समय मटर को नुकसान से उत्पादन काफी कम हुआ है। ललितपुर झांसी लाइन में भी इस बार कारोबारी आवक काफी कम बता रहे हैं। हम मानते हैं कि कनाडा की फसल बढ़िया आई थी, लेकिन वहां भी डॉलर उछल जाने से आयात महंगा हो गया है। मुंबई में 37/38 रुपए प्रति किलो का व्यापार हो रहा है। यहां भी 40/41 रुपए प्रति किलो से कम में बेचू नहीं आ रहे हैं, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए व्यापार करते रहना चाहिए।