New Delhi, 16 February (NNS): The arrivals of red chilli reported to be around 85000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur mandi of Andhra pradesh which includes 70000 bags. The arrival pressure of the stock has been started increasing, after this, there, the prices remained stable at the same level of the previous day. Here, the prices of red chilli 334 no. declined by Rs 500 to Rs 23500 per quintal due to the weak buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The spot red chilli prices will likely to improve during the coming days.

लालमिर्च : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 16 फरवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है। आंध्र प्रदेश की गुंटूर मंड़ी में लालमिर्च की आवक बढ़कर करीब 85 हजार बोरियों की होने की जानकारी मिली। इसमें नई फसल की करीब 70 हजार बोरियां शामिल हैं। आवक का दबाव बनने लगा है। इसके बाद भी वहां इसकी कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां घटी कीमत पर भी लिवाली घटने से बीते सप्ताह 334 नंबर लालमिर्च 500 रुपए मंदी होकर 23,500 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में सुधार के आसार नहीं हैं।

Turmeric: no increment

New Delhi, 16 February (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis declined by Rs 100 to Rs 15000 per quintal due to the sluggish buying even after the feeble prices. Before this, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 1700 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices went down by Rs 62 or 0.41 percent to Rs 14964 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

हल्दी : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 16 फरवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी बढ़ने की संभावना नहीं है। घटी कीमत पर भी लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज इट इज 100 रुपए और नरम होकर 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 62 रुपए या 0.41 प्रतिशत मंदा होकर 14,964 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 16 February (NNS): The prices of poppy seeds Turkey gained by Rs 50 to Rs 1450 per quintal due to the higher buying from the stockists even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming week.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 16 फरवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाना घटने का डर नहीं दिख रहा है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से पोस्तदाना तुर्की 50 रुपए बढ़कर 1450 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की चर्चा से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना घटने की आशंका नहीं है।

Coriander: no possibility of increment in the prices

New Delhi, 16 February (NNS): The prices of coriander Badami went down by Rs 100 to Rs 11000 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the decrement in the prices. Before this, the prices have gone down in the same ratio. There was holiday in the famous markets of Rajasthan on the ocassion of Maha shivratri. The active contract prices dropped down by Rs 212 or 1.92 percent to Rs 10650 per quintal owing to the higher speculative buying. The market sentiments may affect because of the nominal arrivals of the new crop. There is no possibility of more increment in the prices during the near future.

धनिया : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 16 फरवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया बढ़ने की आशा नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 100 रुपए घटकर 11 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में राजस्थान की प्रमुख मंड़ियो में अवकाश रहा। सटोरियों की बिकवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 212 रुपए या 1.92 प्रतिशत टूटकर 10,650 रुपए पर आ गया। नई फसल की छुटपुट आवक से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिया बढ़ने का अनुमान नहीं है।

Black pepper: no long downfall

New Delhi, 16 February (NNS): The prices of black pepper eased by Rs 10 to Rs 765 per kg due to the higher selling from the stockists at the higher prices. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. There is no possibility of long uptrend in the prices during the near future.

कालीमिर्च : लंबी मंदी नहीं

नई दिल्ली, 16 फरवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में लंबी मंदी की आशंका नहीं है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की बिकवाली बढ़ने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 10 रुपए घटकर 765 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में लंबी मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।

Cumin: not likely to increase

New Delhi, 16 February (NNS): There were around 8000/9000 bags including 3000 bags of cumin reported to arrive in Unjha and the prices reduced by Rs 80/120 per 20 kg. Here, the prices of cumin went down by Rs 200 to Rs 23200 per quintal because of the weak buying from the speculators even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 245 or 1.07 percent to Rs 22600 per quintal because of the weak speculative buying. The market sentiments may affect owing to the new crop. There is no possibility of more increment in the prices during the coming days.

जीरा : तेजी की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 16 फरवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा तेज होने के आसार नहीं दिख रहे हैं। ऊंझा में नए जीरे की करीब 3 हजार बोरियों समेत इस प्रमुख किराना जिंस की कुल 8-9 हजार बोरियों की आवक होने तथा 80-120 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की गिरावट आने की सूचना मिली। यहां घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह जीरा सामान्य 200 रुपए मंदा होकर 23,200 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 245 रुपए या 1.07 प्रतिशत मंदा होकर 22,600 रुपए पर आ गया। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में तेजी की संभावना नहीं है।

Big cardamom: no increment

New Delhi, 16 February (NNS): The prices of big cardamom kainchicut eased by Rs 20 to Rs 1620 per kg due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The average auction price fell down to Rs 1450/1762 per kg in theasg auction which held on 12th February. The market sentiments may affect because of the lack of sale. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 16 फरवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रुपए और मंदी होकर 1620 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। 12 फरवरी को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत मंदी होकर 1450/1762 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। बिक्री का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।