New Delhi, 11 February (NNS): The market of sugar has been decreasing constantly due to the selling of the stock from the stockist in the consuming markets and the mills from the last three to four days. The sugar was being traded at Rs 3850/3975 per quintal in the mills of Maharashtra, but now, it is ruling at Rs 3800/3920 per quintal in the last three days. In DO, the prices of sugar also being quoted at Rs 3975/4075 per quintal. In spot, the sale reported to be weak in spot. Here, the consumption of Holi has already been over, in these circumstances, the prices may not decrease from Rs 50/75 per quintal.

चीनी-ज्यादा नहीं घटेगी

नई दिल्ली, 11 फरवरी (एनएनएस) पिछले तीन-चार दिनों से चीनी मिलों की बिकवाली आने एवं खपत वाली मंडियों में स्टॉकिस्टों के माल निकलने से धीरे-धीरे बाजार नरम होता जा रहा है। महाराष्ट्र की मिलों में जो चीनी 3850/3975 रुपए प्रति क्विंटल बिकी थी, उसके भाव 3800/3920 प्रति कुंतल पिछले तीन दिनों में रह गए हैं। यूपी में भी चीनी के भाव 3975/4075 रुपए के डीओ में बोलने लगे हैं। हाजिर में भी बिक्री घट गई है। इधर होली की थोक खपत पूरी हो चुकी है, इन परिस्थितियों में 50/75 रुपए से अधिक की गिरावट नहीं लग रही है।