Desi ghee: more downfall for some days
New Delhi, 10 February (NNS): The stock of butter gained by 12/13 percent in the plants as compared to the same period of the previous year, due to this reason, the big companies started purchasing the stock of liquid milk at Rs 57/59 per kg during the last two days. The companies have declined the prices of premium quality desi ghee by Rs 10 to Rs 9000/9375 per tin due to the weak demand at the higher level and constant profit taking selling in the current week. It is profitable to trade intermittently in the current week on seeing the wedding consumption. Now, the companies are storing the stock of butter at the current level.
देसी घी-कुछ दिन का और मंदा
नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस) बटर का स्टॉक सभी प्लांटों में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 12-13 प्रतिशत अधिक हो गया है तथा जिस कारण 2 दिनों से लिक्विड दूध को घटाकर बड़ी कंपनियां 57/59 रुपए प्रति लीटर के भाव में खरीदने लगी है। चालू सप्ताह में मुनाफा वसूली बिकवाली आने एवं बढ़े भाव में ग्राहकी कमजोर होने से कंपनियों द्वारा 10 रुपए प्रति किलो घटाकर प्रीमियम क्वालिटी के देसी घी के भाव 9000/9375 रुपए प्रति टीन कर दिए। आगे शादियों की खपत को देखते हुए इन भावों में चालू सप्ताह में रूक कर व्यापार करना चाहिए। मक्खन का स्टाक कंपनियां पर कर रही हैं।
Milk powder: downfall due to the profit taking selling
New Delhi, 10 February (NNS): The traders are doing profit taking selling in milk powder during the current week. On the other hand, its prices fell down by $25/30 per tonne in the international markets due to the weak support of export, due to this reason, the prices of premium quality milk powder eased by Rs 5 to Rs 310/323 per kg. The trade of inferior quality stock reported to be weak in Manila, Bangladesh, Oman and Nepal, due to this reason, here also, the domestic companies are quoting down the prices by Rs 5 per kg. The cow milk powder of South India has been selling at Rs 285/290 per kg in the markets of Northern parts of the country. Therefore, the prices softened by Rs 5/10 per kg. Here, the milk powder of Maharashtra and Gujarat’s federation has been available at the higher level, due to this, the trade should not be done at the lower level during the near future.
दूध पाउडर-मुनाफा वसूली बिकवाली से मंदा
नई दिल्ली, 10फरवरी (एनएनएस) चालू सप्ताह में दूध पाउडर में मुनाफा वसूली बिकवाली आ गई। वहीं निर्यात का समर्थन कम मिलने से विदेशी बाजारों में इसके भाव 25-30 डॉलर प्रति टन घट गए। जिस कारण दूध पाउडर के भाव 5 रुपए घटकर प्रीमियम क्वालिटी के 310/323 रुपए प्रति किलो रह गए। मनीला बांग्लादेश ओमान एवं नेपाल में हल्के माल के व्यापार कम हो रहे हैं। जिस कारण यहां भी 5 रुपए घटाकर घरेलू कंपनियां बोलने लगी हैं। दक्षिण भारत का कॉउ मिल्क पाउडर उत्तर भारत की मंडियों में आकर 285/290 रुपए प्रति किलो आकर बिक रहा है। अत: इसमें टेंपरेरी 5/10 रुपए और नरमी लग रही है। इधर महाराष्ट्र एवं गुजरात फेडरेशन के दूध पाउडर महंगे मिल रहे हैं, इसलिए ज्यादा मंदे का भी व्यापार नहीं करना चाहिए।
