New Delhi, 10 February (NNS): The prices of soybean went down by Rs 100 to Rs 5350 per quintal owing to the weak offtake even after the sluggish prices. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. The Chicago’s active soya oil contract fell down by 32 cents per pound and in KLCE, the active palm oil contract slipped by 49 Ringgit per tonne due to the weak buying from the investors. The market sentiments may affect because of the new arrivals of the stock. The spot soybean prices may not likely to increase during the coming days.

सोयाबीन : बढ़ने की आस नहीं

नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस)। घटी कीमत पर भी सोयाबीन का उठाव और कमजोर पड़ गया है। यही वजह है कि जलगांव में प्लांटों की लिवाली कमजोर पड़ने से सोयाबीन 100 रुपए मंदा होकर 5350 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। निवेशकों की लिवाली कमजोर पड़ने से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 32 सैंट प्रति पौंड तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 49 रिंगिट प्रति टन की मंदी आने की जानकारी मिली। सरसों की नई फसल की आवक चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

Castor oil: should sell the stock constantly

New Delhi, 10 February (NNS): The crop of castor has been ready in Gujarat and Maharashtra. There, nominal amount of stock has also been arriving continuously. However, there is a shortage of stock in the mills, but the speculators are selling their stock at the lower level on seeing the ready crop, due to this, here also, its prices fell down by Rs 50 to Rs 14300 per quintal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the crop in the producing markets.

अरंडी तेल-माल बेचते रहिए

नई दिल्ली, 10फरवरी (एनएनएस) गुजरात महाराष्ट्र में अरंडी की फसल तैयार हो गई है। वहां छुटपुट आवक होने लगी है। हालांकि तेल अरंडी का स्टाक मिलों में कम है, लेकिन तैयार फसल को देखते हुए सटोरिये, वायदा बाजार में मंदा बेचने लगे हैं, जिससे यहां भी 50 रुपए घटकर 14300 रुपए प्रति क्विंटल तेल अरंडी के भाव रह गए। उत्पादक मंडियों में फसल को देखते हुए और मंदे के आसार दिखाई दे रहे हैं।

Mustard: market may show downfall

New Delhi, 10 February (NNS): Nominal stock of new crop has also been arriving constantly in the markets. On the other hand, the stockists are selling their stock at the lower level, due to this, their selling seems constant, due to this, in Jaipur reach, the prices of mustard 42 percent conditioned also fell down by Rs 150 to Rs 7125/7150 per quintal. Here also, its prices dropped down by Rs 50 per quintal. There is no possibility of more decrement in the prices on seeing the ready crop in the producing markets. It is profitable sell the stored stock at the current level.

सरसों-अभी बाजार घटेगा

नई दिल्ली, 10फरवरी (एनएनएस) नई सरसों की छिटपुट मंडियों में आवक होने लगी है। दूसरी ओर ऊंचे भाव में स्टॉकिस्ट घटाकर बिकवाली करने लगे हुए हैं, इसलिए उनकी बिकवाली आ गई है, जिससे 150 रुपए टूट कर जयपुर पहुंच में 42 प्रतिशत कंडीशन की सरसों 7125/7150 रुपए प्रति कुंतल रह गई। यहां भी 50 रुपए की गिरावट दर्ज की गई। उत्पादक मंडियों में खड़ी फसल को देखते हुए सरसों में और मंदे के आसार दिखाई दे रहे हैं। वर्तमान भाव में अपना स्टाक निकाल देना चाहिए।

Cottonseed cake: possibility to decrease

New Delhi, 10 February (NNS): The cake of maize has been selling out at the sluggish rates in Gujarat and Rajasthan, due to this, the sale of cottonseed cake reported to be sluggish. Here, its average quality prices reduced by Rs 50 to Rs 3900 per quintal due to the weak selling in the racks of Adilabad line and weak demand and there is no possibility of increment in the prices during the coming days.

बिनौला खल-मंदे के आसार

नई दिल्ली, 10फरवरी (एनएनएस) गुजरात राजस्थान में मक्की की खल काफी सस्ती बिक रही है, जिससे बिनोला खल की बिक्री काफी ठंडी पड़ गई है। इधर ग्राहकी कमजोर होने एवं आदिलाबाद लाइन की रैक में बिकवाली घटाकर होने से यहां 50 रुऊ घटकर 3900 रुपए प्रति कुंटल एवरेज क्वालिटी के बिनौले खल के भाव रह गए तथा आगे भी तेजी की गुंजाइश नहीं लग रही है।