New Delhi, 10 February (NNS): Today, the offtake of small cardamom reported to be sluggish even after the uptrend in the prices during the previous days, due to this reason, here, the prices of small cardamom 7.5mm gained remained stable at Rs 2750 per k. Recently, the prices have gone up by Rs 50 per kg. The arrivals of small cardamom fell down to Rs 109426 kg in the Mass Enterprises, Vandanmettu auction which held during the previous day. Its average auction price went up to 2517.48 per kg due to the limited support of buying even  after the weak arrivals than the normal level. The prices were at Rs 2495.18 per kg in the last auction which held on 31st January. There is no possibility of more downtrend in the prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2750 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। एक दिन पूर्व हुई मास इंटरप्राइजेज, वंदनमेट्टïू नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकर 1,09,426 किलोग्राम की आवक होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने तथा लिवाली का समर्थन बना होने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2517.48 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 31 जनवरी को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2495.18 रुपए थी। निर्यात मजबूत बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।

Red chilli: will remain sluggish

New Delhi, 10 February (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. reduced by Rs 500 to Rs 23500 per quintal owing to the weak offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. There were around 80000/85000 bags of red chilli including 70000 bags reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect due to the constant increment in the arrivals of the new crop. The spot red chilli prices will likely to remain weak during the near future.

लालमिर्च : सुस्ती बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां लालमिर्च का उठाव कमजोर पड़ गया। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 500 रुपए मंदी होकर 23,500 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में नई फसल की लालमिर्च की करीब 70 हजार बोरियों समेत कुल लगभग 80-85 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। नई फसल की बढ़ती जा रही आवक से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है।

Cloves: no possibility to decrease

New Delhi, 10 February (NNS): Here, the prices of cloves remained stable at Rs 820 per kilogram due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect owing to the higher import prices and weak rupee against the American dollar. There is no possibility of more uptrend in the spot cloves prices during the coming days.

लौंग : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 820 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

 

Black pepper: will remain strong

New Delhi, 10 February: Here, the prices of black pepper markara remained firm at Rs 775 per kg due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the negligible arrivals of the new crop. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the coming days.

कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद कालीमिर्च की बिक्री में सुस्ती छाती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 775 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। नई फसल की आवक नगण्य बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।

Dry ginger: no fear of downfall

New Delhi, 10 February (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 29500 per quintal because of the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the weak quality of the crop from Maharashtra. There is no fear of downfall in the spot dry ginger prices during the near future.

सौंठ : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां सौंठ की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 29,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। महाराष्टï्र में क्वालिटी सामान्य से कमजोर आने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ घटने का डर नहीं दिख रहा है।

Pistachio: no possibility of more decrement

New Delhi, 10 February (NNS): Pistachio peshawari prices remained stable at Rs 3200 per kg owing to the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. The market sentiments may affect due to the higher import prices and weak rupee against the American dollar. The spot pistachio prices will not likely to decrease during the coming one or two days.

पिस्ता : मंदी का अंदेशा नहीं

नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां पिस्ते का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3200 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने के अनुमान के साथ-साथ ब्याह-शादियां भी चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी का अंदेशा नजर नहीं आ रहा है।

Cumin: not likely to increase

New Delhi, 10 February (NNS): The offtake of cumin reported to be sluggish after the downfall in the prices during the previous days, due to this reason, the prices of cumin remained firm at Rs 23400 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. There were around 12000 bags of cumin including 700 bags reported to arrive in Unjha mandi and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices reduced by Rs 45 or 0.19 percent to Rs 23475 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may not show more uptrend during the coming days.

जीरा : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां जीरे का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 23,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा मंड़ी में नए जीरे की करीब 700 बोरियों समेत कुल 12 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से सक्रिय वायदा 45 रुपए या 0.19 प्रतिशत नरम होकर 23,475 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की संभावना नजर नहीं आ रही है।