New Delhi, 10 February (NNS): The prices of Coconut powder remained stable at Rs 7700 per 25 kg because of the sluggish sale even after the improvement in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 25 per 25 kg. The market sentiments may affect because of the ongoing wedding season. There is no possibility of more downfall in the spot coconut powder during the coming one or two days.

गोला बुरादा : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद यहां गोला बुरादा की बिक्री में सुस्ती छाती दिख रही है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 7725 रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 25 रुपए की तेजी आई थी। ब्याह-शादियां चालू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में मंदी की आशंका नहीं है।

Cashew: no more downfall

New Delhi, 10 February (NNS): The prices of cashew 180 no. remained firm at Rs 1150 per kg owing to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The market sentiments may affect because of the higher prices in the international markets. There is no possibility of more downfall in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 10 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद काजू का उठाव सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1150 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि घरेलू बाजारों में नई फसल चल रही है लेकिन अंतर्राष्टï्रीय कीमत अपेक्षाकृत रूप से ऊंची होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू घटने की आशंका नहीं है।