New Delhi, 09 February (NNS): In the international markets, the prices of CPO reduced by $10 to $1155 per tonne. In kandla, its prices remained firm at Rs 10350 per quintal owing to the weak selling from the importers and weak rupee against the American dollar. The prices of CPO contract February and March delivery showed nominal fluctuations in KLC owing to the constant buying and selling from the speculators. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the higher import prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.
सीपीओ-घटने के आसर कम
नई दिल्ली, 9 फरवरी (एनएनएस) विदेशों में सीपीओ के भाव 10 डॉलर घटकर 1155 डॉलर प्रति टन रह जाने के बावजूद डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने कारण आयातकों की बिकवाली घटने से कांदला में गत सप्ताह के दौरान सीपीओ के भाव आयातकों की बिकवाली घटने से 10350 रूपए प्रति कुंतल पर टिके रहे। हालांकि सटोरियों की लिवाली बिकवाली से केएलसी मे सीपीओ वायदा फरवरी व मार्च डिलीवरी में मामूली उतार-चढ़ाव बना रहा। आयात महंगा होने से इसमें मंदे की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
Soybean: no more fluctuations
New Delhi, 09 February (NNS): During the review week, the prices of soybean refined went down by Rs 100 to Rs 14500 per quintal due to the constant selling from the stockists and feeble demand. In Kandla, its prices also being quoted at Rs 13350 per quintal. Its prices remained under pressure due t the weak demand in the markets of MP and Maharashtra. There is no possibility of more fluctuations in the prices during the near future.
सोयाबीन तेल-ज्यादा घटबढ़ नहीं
नई दिल्ली, 9 फरवरी (एनएनएस) ग्राहकी कमजोर होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से गत सप्ताह के दौरान सोया तेल के भाव सौ रुपए घटकर 14500 रुपए प्रति कुंतल रह गया। आयातको की बिकवाली से कांदला में इसके भाव 13350 रुपये प्रति कुंतल बोले गए। मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र की मंडियों मेंभी मांग कमजोर होने से सोया तेल की कीमतों में दबी रही आने वाले दिनों में इसमें ज्यादा घटबढ़ की संभावना नहीं है।
Mustard: not likely to increase
New Delhi, 09 February (NNS): At Lawrence Road, the prices of mustard reduced by Rs 200 to Rs 6800/6850 per quintal owing to the constant selling from the stockists and constant arrivals from the markets of MP and Maharashtra. In the markets of Rajasthan, mustard prices showed downfall due to the weak demand in the markets of Rajasthan. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to decrease during the near future.
सरसों-तेजी के आसार कम
नई दिल्ली, 9 फरवरी (एनएनएस) मध्य प्रदेश तथा राजस्थान के मंडियों में नई सरसों की आवक शुरू होने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से लारेंस रोड पर गत सप्ताह के दौरान सरसों के भाव 200 रुपये घटकर 6800/6850 रूपये प्रति किवंटल रह गई। राजस्थान की मंडियों में मांग घटने से सरसों की कीमतों में मंदे का रख रहा। सप्लाई एवं मांग को देखते हुए आने वाले समय में इसमे तेज़ी की संभावना कम है। बाजार और घट रह सकता है।
Mustard oil: no uptrend
New Delhi, 09 February (NNS): During the review week, the prices of mustard oil went down from Rs 14750 to Rs 14350 per quintal due to the constant selling from the stockists and lack of demand support. In Haryana, its prices also being quoted at Rs 14200 per quintal. In Jaipur mandi, the prices of mustard oil kachi ghani also ruling at Rs 14600 per quintal. There is no possibility of more uptrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.
सरसों तेल-तेजी नहीं
नई दिल्ली, 9 फरवरी (एनएनएस) ग्राहकी का समर्थन ना मिलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली से सरसों तेल गत सप्ताह के दौरान तेल के 14750 से घटकर 14350 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। हरियाणा में इसके भाव 14200 रूपये प्रति क्विटंल बोलें गए। जयपुर मंडी में सरसों तेल कच्ची घानी के भाव भी इसी अनुपात में घटकर 14600 रूपये प्रति क्विंटल बोले गए। आपूर्ति व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें और अधिक तेजी की संभावना कम है। बाजार रुका रह सकता है।
Cottonseed oil: will remain stable
New Delhi, 09 February (NNS): The prices of cottonseed oil gained by Rs 200 to Rs 13250 per quintal owing to the weak supply from Haryana and Punjab along with higher demand from the vegetable ghee manufacturers and the refiners. During the review period, the prices of cottonseed held strong at Rs 3900/4100 per quintal owing to the weak selling. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.
बिनौला तेल-ठहराव की उम्मीद
नई दिल्ली, 9 फरवरी (एनएनएस) रिफाइंड एवं वनस्पति घी निमर्ताओ की मांग निकलने होने से एवं हरियाणा व पंजाब से आपूर्ति घटने से बिनोला तेल के भाव 200 रुपए बढ़कर 13250 रूपये प्रति क्विंटल हो गए। उक्त अवधि के दौरान बिकवाली घटने से पंजाब की मंडियों में बिनोला के भाव 3900/4100 रूपये प्रति कुंतल पर मजबूत रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भावों के आसपास रुका रह सकता है।
Soybean: possibility of break on downfall
New Delhi, 09 February (NNS): The prices of soybean slipped by Rs 150 to Rs 5450 per quintal Jalgaon due to the profit taking selling and weak buying from the plants at the higher level. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The Chicago’s projection was in plus by 91 points and in KLCE, the active palm oil contract also gained by 19 Ringgit per tonne due to the strong buying from the investors, due to this, the market sentiments may affect. There is possibility of break on downfall in the spot soybean prices during the coming one or two days.
सोयाबीन : मंदी पर ब्रेक संभव
नई दिल्ली, 9 फरवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में सोयाबीन की मंदी पर ब्रेक लग सकता है। बढ़ी कीमत पर प्लांटों की लिवाली कमजोर पड़ने तथा मुनाफावसूली बिकवाली भी निकलने से गत सप्ताह जलगांव में सोयाबीन 150 रुपए मंदा होकर 5450 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। निवेशकों की मजबूत लिवाली से शिकागो का प्रोजेक्शन 91 प्वाइंट प्लस में होने तथा केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में 19 रिंगिट प्रति टन की वृद्धि होने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में सोयाबीन की मंदी पर ब्रेक लग सकता है।
