New Delhi, 09 February (NNS): The prices of red chilli 334 no. jumped by Rs 1000 to Rs 25000 per quintal owing to the weak buying at the higher level. Later on, the prices were at Rs 24000 per quintal. There were around 80000 bags along with 65000/70000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices gained by Rs 500/1500 per quintal in Guntur, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of long uptrend in the spot red chilli prices during the coming days.
लालमिर्च : लंबी तेजी की आस नहीं
नई दिल्ली, 9 फरवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। बढ़ी कीमत पर लिवाली कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च पहले एक हजार रुपए की तेजी लेकर 25 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंची थी। हालांकि इसके बाद यह इतनी ही मंदी होकर सप्ताहांत में 24 हजार रुपए के गत सप्ताहांत के बंद स्तर पर आ गई। गुंटूर में नई फसल की आवक बढ़कर करीब 65-70 हजार बोरियों समेत कुल करीब 80 हजार बोरियों की आवक होने तथा कुछ किस्में में 500-1500 रुपए की तेजी आने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में लंबी तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Turmeric: not likely to increase
New Delhi, 09 February (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis fell down by Rs 800 to Rs 15100 per quintal because of the weak buying from the stockists even after the downfall in the prices. There were around 1500 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices went down by Rs 200 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 194 or 1.21 percent to Rs 15852 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices may not likely to increase during the coming one or two days.
हल्दी : बढ़ने का अनुमान नहीं
नई दिल्ली, 9 फरवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 800 रुपए गिरकर 15,100 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। ईरोड में इसकी करीब 1500 बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की मंदी आने की रिपोर्ट मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 194 रुपए या 1.21 प्रतिशत मंदा होकर 15,852 रुपए पर अ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी बढ़ने का अनुमान नहीं है।
Poppy seeds: no downfall
New Delhi, 09 February (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1400 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the higher prices. Before this, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming one or two days.
पोस्तदाना : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 9 फरवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाना घटने का डर नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने और इससे आयात पड़ता बढ़ने की आशंका के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है।
Coriander: no possibility of increment
New Delhi, 09 February (NNS): During the review week, the prices of coriander badami reduced by Rs 100 to Rs 11100 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the weak prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 800 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract market went down by Rs 178 or 1059 percent to Rs 11032 per quintal owing to weak speculative buying. The market sentiments may affect due to the nominal arrivals of the new crop as comparatively. There is no possibility of uptrend in the prices during the coming days.
धनिया : बढ़ने की आशा नहीं
नई दिल्ली, 9 फरवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिया बढ़ने की आशा नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली घटने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 100 रुपए नरम होकर 11,100 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। बारां मंड़ी में इसकी करीब 800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 178 रुपए या 1.59 प्रतिशत मंदा होकर 11,032 रुपए पर आ गया। नई फसल की छुटपुट आवक से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिया में तेजी की संभावना नहीं है।
Black pepper: no fear of downfall
New Delhi, 09 February (NNS): Black pepper markara prices improved by Rs 5 to Rs 775 per kg due to the lack of limited support of buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The arrivals reported to be negligible and the prices gained by Rs 5 per kg. There is no fear of downfall in the spot black pepper prices during the coming days.
कालीमिर्च : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 9 फरवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च में मंदी की आशंका नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 5 रुपए सुधरकर 775 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक नगण्य होने तथा 5 रुपए का सुधार होने की रिपोर्ट मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च मंदी होने का डर नजर नहीं आ रहा है।
Cumin: no possibility of improvement
New Delhi, 09 February (NNS): The prices of cumin descended by Rs 500 to Rs 23400 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. In Unjha, there were around 600/700 bags of cumin reported to arrive and the prices declined by Rs 20/50 per 20 kg. The active contract prices reduced by Rs 250 or 1.05 percent to Rs 23465 per quintal due to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will not likely to improve during the coming days.
जीरा : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 9 फरवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 500 रुपए मंदा होकर 23,400 रुपए प्रति क्विंटल रह गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में नए जीरे की आवक बढ़कर करीब 600-700 बोरियों की होने समेत कुल करीब 12-13 हजार बोरियों की आवक होने तथा 20-50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मेंदी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 250 रुपए या 1.05 प्रतिशत मंदा होकर 23,465 रु पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा सुधरने की उम्मीद नहीं है।
Big cardamom: no long uptrend
New Delhi, 09 February (NNS): The prices of big cardamom kainchicut softened by Rs 30 to Rs 1640 per kg due to the weak sale from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down to Rs 20 per kg. The average auction prices reported to be around Rs 1500/1737 per kg in the last auction which held on 05th February. There is no possibility of long uptrend in the prices during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 9 फरवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की बिक्री कमजोर ही बनी होने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 30 रुपए मंदी होकर 1640 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। 5 फरवरी को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत 1500/1737 रुपए रह जाने की रिपोर्ट मिली थी। यदि बिक्री सुस्त ही बनी रही तो आगामी हफ्ते में बड़ी इलायची में लंबी तेजी की संभावना नहीं है।
