New Delhi, 09 February (NNS): The prices of cashew four pieces went up by Rs 20 to Rs 820 per kg due to the higher buying from the stockists even after the feeble prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the higher prices in the international markets. There is no fear of downfall in the spot cashew prices during the coming one or two days.
काजू : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 9 फरवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू में मंदी की आशंका नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 20 रुपए तेज होकर 820 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अंतर्राष्टï्रीय बाजार में तेजी आने की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
Almond kernel: no long uptrend
New Delhi, 09 February (NNS): The prices of almond kernel California eased by Rs 15 to Rs 835 per kg during the review week owing to the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak booking rates and upon reaching an agreement on a trade deal with America. There is no possibility of long uptrend in the spot almond kernel prices during the coming days.
बादामगिरी : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 9 फरवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 15 रुपए मंदी होकर 835 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तजी आई थी। बुकिंग दर में कमी आने तथा अमेरिका के साथ ट्रेड डील पर सहमति बनने की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी में लंबी तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
