New Delhi, 06 February (NNS):  The supply of liquid milk showed downfall in the plants of North India. On the other hand, the milk powder of South India has been selling at the higher level in the North India, due to this reason, here, the companies are quoting the prices at the higher level. We believe that the plants expected to be run lately this year, but the upcountry demand has been increasing for the consumption, on seeing this, should not be wait for the storage at the current level. Presently, the premium quality milk powder also selling between Rs 310/328 per kg, whereas, the stock of whey powder and malto dextrin also quoting at Rs 220/250 per kg. Therefore, the trade will be profitable at the current level during the coming days.

दूध पाउडर-अब मंदे का समय नहीं

नई दिल्ली, 6 फरवरी (एनएनएस) उत्तर भारत के प्लांटों में लिक्विड दूध की आपूर्ति थोड़ी घट गई है। उधर दक्षिण भारत के दूध पाउडर पहले से उत्तर भारत में आकर ऊंचे बिक रहे हैं। यही कारण है कि यहां की कंपनियां भी पहले की अपेक्षा तेज बोल रही हैं। हम मानते हैं कि इस बार प्लांट देर तक चलने की संभावना है, लेकिन सदियों की खपत हेतु चालानी मांग निकलने लगी है, इसे देखते हुए अब स्टॉक के लिए प्रतिक्षा नहीं करनी चाहिए। वर्तमान में प्रीमियम क्वालिटी के दूध पाउडर 310/328 रुपए प्रति किलो के बीच चल रहे हैं, जबकि वेपाउडर एवं माल्टोडेक्सट्रिन वाले माल 220 से 250 रुपए के बीच बोल रहे हैं। अत: अब व्यापार लाभदायक रहेगा।