New Delhi, 06 February (NNS): No new crop of urad will likely to arrive in the near future. The Rangoon stock has been selling out for the consumption and there is no storage of the stock, due to this, the market may not show more downfall. The import prices have been ruling at the higher level from Rangoon, due to this, in Chennai, the prices of FAQ also being quoted at Rs 8550 per quintal due to the constant buying constant from the mills. Here also, the stock of SQ also ruling at Rs 9350 per quintal. There is no affect of desi urad, due to this, there is no possibility of more uptrend in the prices. Therefore, the trade of urad Rangoon should be done at the current level.
उड़द-देसी माल का प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 6 फरवरी (एनएनएस) उड़द की फसल निकट में कोई आने वाली नहीं है, रंगूनी माल ही खपत के लिए बिक रहा है तथा स्टॉक कहीं भी नहीं है, इसलिए बाजार ज्यादा घटना वाला नहीं है। रंगून से आयात महंगा होने से दाल मिलों की लिवाली से चेन्नई में भाव बढ़ा कर एफ ए क्यू के भाव 8550 रुपए बोलने लगे हैं। यहां भी एसक्यू 9350 रुपए हो गई है। देसी उड़द का प्रभाव अब नहीं है, जिससे भविष्य में अब तेजी आ सकती है। अत: वर्तमान भाव में रंगूनी उड़द का व्यापार करना चाहिए।
Moong: no arrival pressure of the stock
New Delhi, 06 February (NNS): No new crop of moong will likely to arrive in the near future. On the other hand, 70 percent of inferior quality stock of Rajasthan has already been consume which has been loading in all the mills. The best quality stock also selling at Rs 7600/8500 per quintal, but the dhoya quality stock also being available at Rs 6000/7200 per quintal, in these circumstances, the trade should not be done at the lower level. The best quality stock also showed uptrend during the near future.
मूंग-स्टाक का प्रेशर नहीं
नई दिल्ली, 6 फरवरी (एनएनएस) नई मूंग कोई निकट में आने वाली नहीं है। दूसरी ओर राजस्थान के हल्के भारी माल 70 प्रतिशत खप गए हैं, जो क्वालिटी अनुसार सभी मिलों को अभी भी लोड हो रहे हैं। बढ़िया माल 7600/8500 बिक रहा है, लेकिन नीचे में 6000/7200 रुपए के बीच माल भी धोया के मतलब के मिलों को उपलब्ध हो रहे हैं, इन परिस्थितियों में अब मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। बढ़िया माल में तेजी और आ सकती है।
Tur: both the rabi and kharif crop seems weak
New Delhi, 06 February (NNS): The new crop of tur will likely to arrive in Maharashtra and Karnataka from the last one month, but the rainfall seems constant during the previous days, due to this, there, the finger gets affected. Almost 15 percent of the crop gets spoiled due to the continuous rainfall after the sowing of the crop, after this, both the flower and the finger destroyed this year, due to this reason, the market may increase after the downfall in the prices. Today, the prices of lemon tur ascended by Rs 100 to Rs 8300/8350 per quintal owing to the constant buying from the mills and there is no possibility of more downfall in the prices. Therefore, the trade of tur and dal will be profitable at the current level.
तुवर-रबी खरीफ दोनों कम
नई दिल्ली, 6 फरवरी (एनएनएस) तुवर की नई फसल महाराष्ट्र कर्नाटक में एक महीने से आ रही है, लेकिन इस बार पिछले दिनों की लगातार बरसात से वहां की फली पर कुछ प्रतिकूल प्रभाव पड़ गया है। बिजाई होने के बाद लगातार बरसात होने से 15 प्रतिशत फसल पानी से गल गई थी, उसके बाद फूल एवं फली पर मार पड़ी थी। यही कारण है कि तुवर के नीचे वाले भाव के बाद बाजार काफी बढ़ गए हैं। आज मिलों की लिवाली से 100 रुपए और 8300/8350 रुपए लेमन यहां हो गई है, आगे भी इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है। अत: वर्तमान भावों में दाल व तुवर का व्यापार करना चाहिए।
Gram desi: no arrival pressure of the stock
New Delhi, 06 February (NNS): The import deals of gram desi of Australia has already been arrive before, whereas, the previous steamers have already been sold out in the markets. No new crop will likely to arrive in the current month. The market remained stable at the same level due to the fear in the markets, here, it is being traded at Rs 5900/5925 per quintal, but the market may gain from here because the crop of Maharashtra and MP also showed downfall. The traders of Rajasthan also sowing less amount of stock, in these circumstances, the prices may jump by Rs 200 per quintal during the coming days.
देसी चना-माल का दबाव नहीं
नई दिल्ली, 6 फरवरी (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया के पहले के हुए देसी चने के आयात सौदे जनवरी में लग चुके हैं, जबकि पहले के स्टीमर आये हुए काफी निपट चुके हैं। चालू माह में कोई लगने वाला नहीं है। मंडियों में केवल दहशत के चलते बाजार टिके हुए हैं, यहां 5900/5925 रुपए नीचे में व्यापार हो गया है, लेकिन यहां से फिर बाजार तेज लग रहा है, क्योंकि महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश की फसल में पोल की खबर आ रही है। राजस्थान के व्यापारी भी बिजाई कम बता रहे हैं, इन परिस्थितियों में 200 रुपए की और तेजी लग रही है।
Rajma chitra: higher prices in the international markets
New Delhi, 06 February (NNS): The rajma chitra of China has been unloading constantly and in Barsi line, the arrival pressure of the crop reported to be high, there, the new stock of Indian Brazil also selling at Rs 9092 per quintal. The rajma chitra of China also being available at Rs 102/104 per kg because the stock has not been available at the lower level of $1075/1080 per tonne. In Barsi line, the production reported to be around 8 lakh tonnes, in these circumstances, it is profitable to sell the stock at the current level. There is a lack of demand in the current week and the stockists are selling out their stock in the markets.
राजमां चित्रा-विदेशों में ऊंचे भाव
नई दिल्ली, 6 फरवरी (एनएनएस) चीन का राजमा चित्रा उतर रहा है तथा बारसी लाइन में फसल का दबाव बढ़ गया है, वहां से नया इंडियन ब्राज़ील आकर 9092 रुपए बिक रहा हैं। चीन का राजमां चित्रा यहां 102/104 रुपए हो गया है, क्योंकि 1075/1080 डॉलर प्रति टन से नीचे नहीं मिल रहा है। बारसी लाइन में उत्पादन अनुमान 8 लाख बोरी का लगाया जा रहा है, इन परिस्थितियों में इन भावों में अब एक बार माल को बेचना चाहिए। चालू सप्ताह में ग्राहकी की कमी रही तथा स्टॉकिस्ट अपना माल निपटाने में लगे हुए है।
Guar gum: less possibility to decrease
New Delhi, 06 February (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar gum remained firm at Rs 10400/10500 per quintal due to the higher demand from the gum powder manufacturers. The prices of guar also being quoted at Rs 5550/5600 per quintal owing to the weak selling. In the markets of Haryana, guar prices also being quoted at Rs 5400/5500 per quintal in loose. The prices of guar February delivery showed uptrend due to constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices. Apart from this, the market may likely to remain strong during the coming days.
ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 6 फरवरी (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने के कारण जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव बढ़कर 10400/10500 रूपये प्रति क्विंटल पर टिके रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 5550/5600 रु पए प्रति कुंतल बोले गए। हरियाणा की मंडियों में ग्वार के भाव 5400/5500 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार गम फरवरी डिलीवरी में तेजी का रुख रहा। भविष्य मे इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
