New Delhi, 04 February (NNS): The government has been selling the stock of wheat via OMSS. Here, the government has reduced the stock limit from 10 metric tonnes to 8 metric tonnes for the re-sellers and the storage limit for the processing units also declined from 70 percent to 60 percent on monthly basis, due to this reason, the traders are not purchasing the stock at the current level. As a result, today, its prices remained sluggish at Rs 2780/2795 per quintal. The production of wheat reported to be high, due to this, huge amount of stock has been lying in both the consuming and the distributive markets and it is expected that the production will remain high on seeing the unfavourable weather conditions and constant sowing. Presently, the availability of wheat reported to be high at the current level.
गेहूं-घटने की उम्मीद
नई दिल्ली, 4फरवरी (एनएनएस) सरकार द्वारा गेहूं ओ एम एस एस के माध्यम से टेंडर द्वारा बेचा जा रहा है। इधर अगस्त माह से ही स्टॉक सीमा रिटेलरों के लिए 10 मैट्रिक टन से घटाकर 8 मीट्रिक टन कर दिया गया है तथा प्रोसेसिंग करने वाली यूनिटों को मंथली 70 प्रतिशत स्टाक की बजाय 60 प्रतिशत कर दिया गया है, इस वजह से बाजार में लिवाल पीछे हट गए हैं। फलत: आज भी भाव 2780/2795 रुपए प्रति क्विंटल पर बाजार पर सुस्त बने हुए हैं। गेहूं का उत्पादन अधिक होने से उत्पादक वितरक एवं खपत वाली मंडियों में अभी प्रचुर मात्रा में माल पड़ा हुआ है, आगे भी बजाई एवं अनुकूल मौसम को देखते हुए उत्पादन अधिक रहने वाला है। फिलहाल गेहूं की उपलब्धि इस बार भरपूर मात्रा में है।
Fine rice: no possibility to decrease
New Delhi, 04 February (NNS): The supply of fine rice reported to be around 60/65 lakh bags in the markets of Haryana, Punjab, UP and Rajasthan. There, the prices of rice 1509 also ruling between Rs 3600/3800 per quintal in the various markets of the country. The demand of rice seems high from the exporters, due to this, the market remained stable at the higher level, but the traders are not selling the stock at the higher level. The reality is that the demand of the stock reported to be weak from the exporters in the first fortnight of the previous month, but the demand sees constant from the last 10/12 days, due to this, the prices of rice sela and its steam gained by Rs 300/400 per quintal. Here, there is a lack of arrival pressure of the stock in the rice mills and the arrivals have not showed uptrend due to the feeble production. Here, the shipments have been done again in the next month, on seeing this, the rice sela 1718 has been selling at Rs 7500/7600 per quintal during the coming days. Similarly, the prices of rice 1401, 1408 along with 1509 may increase in the near future.
बारीक चावल-घटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 4फरवरी (एनएनएस) बारीक धान की आपूर्ति हरियाणा पंजाब हरियाणा यूपी राजस्थान की मंडियों में 60-65 लाख बोरी के करीब रह गयी है, वहां भाव बढ़कर 1509 प्रजाति के 3600/3800 रुपए प्रति क्विंटल के बीच अलग-अलग मंडियों में रह गए थे। चावल में निर्यातकों की मांग बढ़ जाने से बाजार तेजी लिए बना हुआ था, लेकिन बढ़े भावों में बेचू कम आ रहे हैं। वास्तविकता यह है कि निर्यातकों की पिछले माह के पहले पखवाड़े में मांग काफी कमजोर रह गई थी, लेकिन पिछले 10-12 दिनों से लगातार मांग चलने से चावल सेला एवं स्टीम के भाव 300/400 रुपये उपर हो गए हैं। इधर राइस मिलों में धान का प्रेशर नहीं है, उत्पादन घटने से धान की आवक नहीं बढ़ पा रही है। इधर शिपमेंट अगले महीने से फिर होने वाले हैं। यह देखकर जो 1718 सेला चावल 75/76 सौ रुपए प्रति कुंतल से कम में बेचू नहीं आ रहे हैं। इसी अनुपात में 1401 एवं 1408 सहित 1509 चावल में भी भविष्य में अच्छी तेजी की संभावना दिखाई दे रही है।
Maize: demand may increase
New Delhi, 04 February (NNS): The prices of maize improved by Rs 10/15 per quintal due to the improved demand in the companies of MP and Rajasthan. Some exporter are purchasing the stock at the lower level, but now, the average quality of maize also selling at Rs 1600/1690 per quintal and the procurement of inferior quality stock also reported to be weak and the prices of Bangladesh have been ruling at the higher level and the prices of maize may show good uptrend. In Haryana and Punjab reach, the stock of MP also Bihar also ruling between Rs 2000/2100 and Rs 2150 per quintal respectively and there is no possibility of more downfall in the prices. Therefore, it is profitable to trade at the current level.
मक्की-कुछ मांग निकलने लगी
नई दिल्ली, 4फरवरी (एनएनएस) मक्की की फसल मध्य प्रदेश एवं राजस्थान में कंपनियों की मांग सुधर जाने से बाजार फिर से 10/15 रुपए मजबूत हो गया है। नीचे वाले भाव में कुछ निर्यातक माल पकड़ने लगे हैं, लेकिन अभी 1600/1690 रुपए प्रति कुंतल एवरेज क्वालिटी की मक्की बिक रही है, नीचे वाली मक्की का कोई लिवाल नहीं हैं, आगे बांग्लादेश में भाव ऊंचे चल रहे हैं, उसका निर्यात होने पर मक्की में अच्छी तेजी की संभावना दिखाई दे रही है। जो व्यापार हरियाणा पंजाब पहुंच में एमपी के माल का 2000/2100 एवं बिहार के 2150 रुपए चल रहे हैं, उसमें घटने की गुंजाइश नहीं है। अत: वर्तमान भाव पर माल लेकर चलना चाहिए।
