New Delhi, 04 February (NNS): Here, the prices of turmeric reduced remained firm at Rs 15800 per quintal owing to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices reduced by Rs 70 or 0.42 percent to Rs 16710 per quintal due to the weak speculative buying. The spot turmeric prices will not likely to increase during the coming one or two days.

हल्दी : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 4 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी हल्दी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 15,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 70 रुपए या 0.42 प्रतिशत मंदा होकर 16,710 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

Nutmeg: will remain sluggish

New Delhi, 04 February (NNS): Here, the prices of nutmeg remained firm at Rs 780 per kg due to the sluggish offtake even after the downfall during the previous days. Recently, the prices have declined by Rs 20 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the lack activeness from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to remain sluggish during the coming one or two days.

जायफल : सुस्त बना रहेगा

नई दिल्ली, 4 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद जायफल का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में सुस्ती जारी रह सकती है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 04 February (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1400 per kg due to the weak offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, its prices gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the higher import prices and weak rupee against the American dollar. There is no possibility of downfall in the spot poppy seeds during the coming one or two days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 4 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद पोस्तदाने का उठाव सुस्त बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Coriander: no possibility to increase

New Delhi, 04 February (NNS): Here, the prices of coriander badami remained firm at Rs 11200 per quintal owing to the weak sale even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 700 bags of cumin reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day in the Baran mandi of Rajasthan. The active contract prices slipped by Rs 234 or 1.98 percent to Rs 11600 per quintal because of the selling pressure from the speculators. The spot coriander prices will not likely to increase during the coming days.

धनिया : तेजी की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 4 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां धनिए की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां धनिया बादामी 11,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। सटोरियों की बिकवाली के दबाव में सक्रिय वायदा 234 रुपए या 1.98 प्रतिशत गिरकर 11,600 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।