New Delhi, 03 February (NNS): Today, the offtake of small cardamom reported to be improve even after the uptrend in the prices during the previous days, due to this reason, here, the prices of small cardamom 7.5mm gained by Rs 50 to Rs 2750 per kg. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The arrivals of small cardamom gained to Rs 84344 kg in the last RNS spices auction which held during the previous day. Its average auction price reduced to 2474.33 per kg due to the weak buying even after the higher arrivals than the normal level. The prices were at Rs 2557.01 per kg in the last auction which held on 23rd January. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.
छोटी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद छोटी इलायची के उठाव में सुधार दर्ज किया गया। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 50 रुपए तेज होकर 2750 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। एक दिन पूर्व हुई आरएनएस स्पाइसेज नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 84,344 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली कमजोर पड़ने से इसकी औसत नीलामी कीमत गिरकर 2474.33 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 23 जनवरी को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2557.01 रुपए थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Red chilli: will remain strong
New Delhi, 03 February (NNS): Here, the prices of red chilli 334 no. gained by Rs 1000 to Rs 25000 per quintal owing to the higher offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. There were around 75000 bags of red chilli including 20000/25000 bags reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect due to the weak production of the new crop. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the near future.
लालमिर्च : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद लालमिर्च का उठाव बढ़ गया। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च एक हजार रुपए तेज होकर 25 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। गुंटूर में पुरानी फसल की करीब 20-25 हजार बोरियों समेत लालमिर्च की करीब 75 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीम एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। नई फसल का उत्पादन तुलनात्मक रूप से नीचा होने की आशंकाओं से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
Cloves: no possibility to improve
New Delhi, 03 February (NNS): Here, the prices of cloves remained stable at Rs 810 per kilogram due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect as the rupee reached to around 90 against the American dollar. There is no possibility of more improvement in the spot cloves prices during the coming days.
लौंग : सुधार की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 810 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपए में आई नवीनतम मजबूती के बाद भी यह 90 के आसपास बना हुआ है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में सुधार की उम्मीद नहीं है।
Black pepper: will remain sluggish
New Delhi, 03 February: Here, the prices of black pepper markara remained firm at Rs 770 per kg due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming days.
कालीमिर्च : सुस्त बनी रहेगी
नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद कालीमिर्च की बिक्री सुस्त बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां कालीमिर्च मरकरा 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
Dry ginger: no possibility to increase
New Delhi, 03 February (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rs 29500 per quintal because of the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held at the same level of the previous day in Kochi, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot dry ginger prices during the near future.
सौंठ : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां सौंठ की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 29,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Pistachio: will remain strong
New Delhi, 03 February (NNS): Pistachio peshawari prices remained stable at Rs 3200 per kg owing to the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per quintal. The market sentiments may affect due to the increment in the temperature and ongoing wedding season. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
पिस्ता : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां पिस्ते का उठाव सुस्त बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 3200 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। तापमान बढ़ने तथा इस महीने ब्याह-शादियां भी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मजबूती जारी रह सकती है।
Cumin: no fear of downfall
New Delhi, 03 February (NNS): The sale of cumin reported to be sluggish after the downfall in the prices during the previous days, due to this reason, the prices of cumin remained firm at Rs 23900 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 10000/11000 bags of cumin reported to arrive in Unjha mandi and the prices gained by Rs 25/50 per 20 kg. The active contract prices went up by Rs 50 or 0.21 percent to Rs 23920 per quintal because of the higher speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may not show more downfall during the coming days.
जीरा : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 3 फरवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद जीरे की बिक्री में सुस्ती छाने लगी है। इसके परिणामस्वरूप यहां जीरा सामान्य 23,900 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में इसकी करीब 10-11 हजार बोरियों की आवक होने तथा 25-50 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 50 रुपए या 0.21 प्रतिशत बढ़कर 23,920 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में मंदी की आशंका नहीं है।
