New Delhi, 02 February (NNS): Although, the government has opened the export of flour, maida and suji and its prices have been ruling at the lower level in Turkey, due to this, it does not gets affected. We believe that the market may gain by Rs 30/40 per quintal as the notification for the export of wheat products was announced, but the wheat for mill quality remained at Rs 2775/2790 per quintal, now, the market may not show more downfall. Therefore, it is profitable to take the store the stock at the sluggish rates.
गेहूं-निर्यात खुलने का भी प्रभाव नहीं
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस) यद्यपि सरकार द्वारा आटा मैदा सूजी का निर्यात खोल दिया है तथापि तुर्की में गेहूं के नीचे भाव होने से इस पर प्रभाव नहीं पड़ रहा है। हम मानते हैं कि गेहूं उत्पादों के निर्यात का नोटिफिकेशन आते ही बाजार 30/40 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ गया था, लेकिन फिर धीरे-धीरे घटकर बीते सप्ताह 2775/2790 रुपए प्रति क्विंटल मिल क्वालिटी गेहूं रह गया, अब इन भावों में और बाजार मंदा नहीं लग रहा है। अत: घटे भाव में हाथ में माल भी लेते रहना चाहिए।
Rice: the market will become even stronger
New Delhi, 02 February (NNS): The crop of basmati paddy gets destroyed in every state, due to this reason, the prices of all varieties of basmati rice have been increasing constantly despite the Trump has created the situation of world war. During the review week, the prices of all varieties of basmati rice rose between Rs 200/400 per quintal. However, the trump administration had threatened to impose 500 percent of tariff and due to its hostile stance towards Iran, the Iranian government abolished the imposed subsidy just last week, it affects the market for 20 days, but the market showed sudden uptrend due to the constant buying from the Indian importers. On the other hand, the prices of bold rice may increase in the near future. Therefore, the trade of PDS and other rice will remain high during the coming days.
चावल-बाजार और तेज होगा
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस) इस बार बासमती धान की प्रत्येक राज्यों में फसल को व्यापक नुकसान हुआ है, जिस कारण वर्ल्ड ट्रेड वार की स्थिति ट्रंप सरकार द्वारा ला दिए जाने के बावजूद भी बासमती प्रजाति के सभी चावल रुक रुक कर बढ़ते जा रहे हैं। गत सप्ताह भी सभी तरह के बासमती चावल में 200 से 400 रुपए प्रति कुंतल की तेजी दर्ज की गई। हालांकि पिछले माह ट्रंप सरकार ने यह धमकी दी थी कि 500 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे तथा ईरान पर उसकी टेढ़ी निगाह पड़ने से वहां की सरकार इंपोर्ट पर दिए जाने वाले पिछले सप्ताह ही सब्सिडी को खत्म कर दिया है, इसका प्रभाव 20 दिनों तक पड़ा था, लेकिन फिर भारतीय निर्यातकों की लिवाली चलने से सरपट बाजार तेज हो गया। दूसरी ओर मोटे चावल के भाव भी इस बार बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है। अत: वर्तमान भाव में व्यापार पीडीएस या अन्य चावल में भी तेज रहेगा।
Maize: will trade after some time
New Delhi, 02 February (NNS): The arrivals of maize showed uptrend in the markets of MP due to the constant selling from the stockists during the review week. There, it is ruling between Rs 1600/1680 per quintal. The reality is that the demand of maize from indent seems weak at the current level because the government has mandate the consumption of 40 percent in the ethanol companies which is being purchase at Rs 2320 per quintal, due to this reason, the prices showed downfall in Bihar. Therefore, it is selling between Rs 1800 per quintal because huge amount of stock has been lying to the traders, in these circumstances, the prices may increase after some time, in these circumstances, the trade should not be done in the panic situation.
मक्की-इंतजार की जरूरत
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस) गत सप्ताह स्टॉकिस्टों की बिकवाली से मक्की की आवक मध्य प्रदेश की मंडियों में बढ़ गई है, वहां 1600/1680 रुपए प्रति क्विंटल के भाव रह गए हैं। वास्तविकता यह है कि मकई में अभी इंडेंट वालों की मांग अभी कम चल रही है, क्योंकि इथेनॉल कंपनियों में 40 प्रतिशत चावल की खपत, सरकार द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है, जो 2320 रुपए प्रति कुंतल के भाव में खरीदना पड़ रहा है। जिस कारण बिहार में सीजन से भी भाव नीचे आ गए हैं। वहां 1800 रुपए प्रति कुंतल मक्की बिकने लगी है, क्योंकि कारोबारियों के गले में स्टाक ज्यादा बचा है, इन परिस्थितियों में अभी ठहर कर तेजी ही आएगी, इन भावों में घबराकर माल नहीं बेचना चाहिए।
Millet: prices may increase in some days
New Delhi, 02 February (NNS): The traders are storing less amount of millet stock because the maize has been available at the lower level to the ethanol companies and it is mandatory to process 40 percent of the stock. Now, the current situation gets changed because of the shortage of the stock due to the lack of crop in UP and Western Bihar. Now, the millet is being traded at Rs 2050/2080 per quintal in Haryana and Punjab reach. It is ruling between Rs 1700/1800 per quintal in the producing markets. Now, the arrivals of the stock showed downfall in the prayagraj line and also a lack of arrival pressure in Tundla line. Apart from this, there is a shortage of the stock in Itawa, Aita and Mainpuri line. Therefore, the prices may increase after some time.
बाजरा-कुछ दिनों में तेजी संभव
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस) बाजरे का स्टॉक कारोबारी कम कर रहे थे, क्योंकि इथेनॉल कंपनियों को मक्की काफी सस्ती मिल रही है तथा मोटे चावल की 40 प्रतिशत की प्रोसेसिंग में अनिवार्यता कर दी गई है। अब वर्तमान में स्थिति बदल गई है क्योंकि यूपी पश्चिम बिहार की फसल कम होने से स्टॉक नहीं है। अभी बाजरे का भाव घटकर हरियाणा पंजाब पहुंच 2050/2080 प्रति क्विंटल रह गया। उत्पादक मंडियों में 1700/1800 रुपए के बीच भाव चल रहे है। अभी प्रयागराज लाइन में माल की आवक टूट गई है, टूंडला लाइन में इस बार माल का प्रेशर नहीं है, इटावा एटा मैनपुरी लाइन में भी स्टाक कम है। अत: ठहरकर फिर तेजी लग रही है।
Masoor: no more downfall
New Delhi, 02 February (NNS): The masoor of Canada has been unloading at the Mundra port and there also, huge amount of stock has already been sold out in the markets and the arrived crop does not seems favourable. Here, both the supply and storage of bold masoor remains only 10 percent in the markets of MP. The sowing of domestic crop has already been over and the sowing reported to be high during the previous days, but the sown crop of masoor gets affected due to the constant rainfall during the last week of October, due to this, the upcoming crop will likely to decrease during the coming days. In Bilti, it is being traded at Rs 6650 per quintal due to the lack of stock in the pipeline during the review week and the stock of Canada also ruling between Rs 5850/5860per quintal. Therefore, the market may not decrease till the arrivals of the new crop.
मसूर-अभी और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर लगातार मुंदड़ा पोर्ट पर उतर रही है तथापि वहां भी काफी माल निपट चुका है तथा आई हुई फसल अनुकूल नहीं है। इधर मध्य प्रदेश की मंडियों में मोटी मसूर की आपूर्ति एवं स्टाक दोनों 10 प्रतिशत रह गया है। घरेलू फसल के लिए बिजाई लगभग पूरी हो गई है। पिछले दिनों बिजाई अधिक हुई थी, लेकिन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में लगातार बरसात होने से बोई हुई मसूर को भारी नुकसान हुआ है, इसलिए आने वाली फसल भी घटने आने की संभावना बन गई है। गत सप्ताह पाइप लाइन में माल कम होने से 6650 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बिल्टी में व्यापार हुआ, कनाडा के माल 5850/5860 रुपए के बीच चल रहे हैं। अत: नई फसल आने तक बाजार मंदा नहीं लग रहा है।
Urad: should purchase at the current level
New Delhi, 02 February (NNS): The prices of urad rose by Rs 600 per quintal during the review week, later on, its prices fell down by Rs 200 per quintal during the last two days. We believe that the running containers from Chennai will arrive intermittently in the coming two to three days and also a lack of stock in the pipeline and now, the consumption of chilka and dhoya will remain constant in February, on seeing these circumstances, the prices of urad SQ was being traded at Rs 9300 per quintal and it may rose by Rs 500 per quintal during the coming days.
उड़द-वर्तमान भाव में खरीदिए
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द 600 रुपए बढ़ने के बाद सप्ताह के अंतिम दो दिनों में 200 रुपए टूट गया। हम मानते हैं कि कोहरे के अंतर्गत चेन्नई से चले हुए उड़द के कंटेनर दो-तीन दिन रूक रूक कर लगते रहेंगे तथापि पाइपलाइन में माल नहीं है तथा अभी फरवरी में उड़द धोया एवं छिल्का की खपत रहती है, इन परिस्थितियों को देखते हुए जो उड़द एसक्यू 9300 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है, इसमें 500 रुपए की चाल बन सकती है।
Moong: will trade after some time
New Delhi, 02 February (NNS): The arrived crop of moong reported to be both inferior and superior quality in Rajasthan, Karnataka and Maharashtra, but most of the inferior dhoya quality stock has already been processed. Here also, the sale of moong dal may increase till holi. On the other hand, no new crop will likely to arrive in the near future. In contrary to this, there is a lack of stock in MP, Bihar and UP, on seeing these circumstances, it is profitable to trade at Rs 6000/8500 per quintal as per the quality and there is no downfall in the prices during the coming days.
मूंग-व्यापार में मजूरी मिलती रहेगी
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस) इस बार मूंग की आई हुई फसल राजस्थान कर्नाटक महाराष्ट्र में क्वालिटी के अनुसार काफी हल्की भारी आई है, लेकिन अधिकतर हल्के माल धोया मिलन में प्रोसेसिंग हो चुके हैं। यहां से होली तक मूंग दाल की बिक्री और बढ़ जाएगी। उधर नई फसल मई से पहले कोई आने वाली नहीं है। दूसरी ओर यूपी बिहार एमपी की भी मूंग स्टाक में कम है, इन परिस्थितियों को देखते हुए 6000/8500 रु प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार मूंग में मिलिंग के लिए व्यापार करना चाहिए, आगे इसमें मंदा नहीं है।
Tur: trade will be profitable
New Delhi, 02 February (NNS): The upcoming crop of tur gets destroyed in Karnataka and Maharashtra and the month storm of October month. Huge amount of ready crop gets dry because the crop of tur does not need continuous rainfall. Therefore, the arrived crop reported to be weak. We believe that the demand of tur seems weak in from the eastern parts of the country as the pea dal also being available at the lower level, but its prices gained by Rs 10 per kg from the lower level. Therefore, the prices of lemon tur also being traded at Rs 8350 per quintal, but it may cross to Rs 7700per quintal after the increment in the demand from the mills.
तुवर-वर्तमान भाव लाभदायक
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस) तुवर की आने वाली फसल कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में पिछेती बरसात एवं अक्टूबर माह के मोंथा तूफान से खराब हो गई थी। काफी खड़ी फसल सूख गई है, क्योंकि तुवर की फसल को लगातार बरसात नहीं चाहिए। अत: आई हुई फसल कम है। हम मानते हैं कि मटर दाल सस्ती होने से तुवर की दाल की मांग में पूर्वी भारत की भारी कमी आई है, लेकिन मटर में भी नीचे के भाव से 10 रुपए किलो की तेजी आ गई है। अत: वर्तमान भाव के 8350 रुपए की लेमन तुवर में जाने का कुछ भी नहीं है, बल्कि दाल मिलों की मांग निकलते ही 7700 रुपए को पार कर जाएगी।
Gram desi: possibility to increase
New Delhi, 02 February (NNS): The import prices have been ruling at the higher level from Australia. The sowing of crop seems feeble in Rajasthan and the crop gets affected in some areas of MP. The upcoming steamers have been ruling at the higher level, due to this, its prices went up by Rs 100 to Rs 5950 per quintal at Lawrence Road due to the lack of fear and its prices reduced by Rs 25/50 per quintal amid lack of demand during the last day. On the other hand, the stockists are not selling the stock at the lower level, due to this reason, the prices have been quoting between Rs 6650/6900 per quintal as per the quality and the market may likely to remain high during the coming days.
देसी चना-और बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया से आयात सौदे महंगे हो गए हैं। राजस्थान में बिजाई कम हुई है तथा मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में फसल को नुकसान हुआ है। आने वाले स्टीमर के भाव ऊंचे बोल रहे हैं, जिससे दहशत समाप्त हो जाने से एक सप्ताह में 100 रुपए बढ़कर 5950 रुपए प्रति कुंतल लॉरेंस रोड प्रभाव हो गए थे, सप्ताह के अंतिम दिन ग्राहकी कमजोर होने से 25/50 रुपए सुस्त रहे। उधर स्टॉकिस्टों की बिकवाली घटाकर नहीं आ रही है। यही कारण है की दाल के भाव भी बढ़कर मिल से 6650/6900 रुपए क्वालिटी के अनुसार हो गए हैं तथा अभी बाजार तेज लग रहा है।
Rajma chitra: should trade as per the needs
New Delhi, 02 February (NNS): The rajma chitra of China has arrived in Mumbai during the last some days whose delivery seems constant and the importers are selling the stock at the lower level. The spot loading also trading between Rs 94/97 per kg. Here, it is being available at Rs 99/100 per kg and the upcoming stock has been selling at the sluggish rates. Here, the sowing of the crop reported to be high in the Barsi line and it is expected that around 8/8.25 lakh bags of rajma chitra will arrive, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level.
राजमां चित्रा-केवल जरूरत का व्यापार
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस) चीन का राजमां चित्रा पिछले दिनों मुंबई पर लग गया था, जिसकी डिलीवरी चल रही है तथा आयातक घटाकर बिकवाली कर रहे हैं। मुंबई से हाजिर लोडिंग 94/97 रुपए प्रति किलो का व्यापार हो रहा है। यहां भी हाजिर में 99/100 रुपए प्रति किलो भाव चल रहे हैं तथा आने माल और मंदे बिक रहे हैं। इधर बारसी लाइन में राजमां चित्रा की बिजाई बहुत बढ़िया हुई है तथा संभावना यह है कि 8-8.25 लाख बोरी तक वहां भी नया माल आ जाएगा, इन परिस्थितियों में फिलहाल तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।
Gram kabuli: all-round shortage of sowing
New Delhi, 02 February (NNS): The sowing of gram kabuli showed downfall due to the constant rainfall in MP, Maharashtra and Karnataka and the sown crop gets affected. The sowing seems weak from the farmers, in these circumstances, the production of gram kabuli will likely to remain weak in the coming year. We believe that huge amount of stock has been lying in all the markets from the last two years, due to this reason, the unfiltered stock has been selling at Rs 63/65 per kg. The traders of Karnataka and Indian Mexico has been selling the stock at the lower level, but the prices may increase during the coming days.
काबुली चना-बिजाई चौतरफा घटीे
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस) पिछले दिनों एमपी महाराष्ट्र कर्नाटक में लगातार बरसात से काबुली चने की बिजाई घट गई है तथा बोई हुई फसल को व्यापक नुकसान हुआ है। किसानों ने बिजाई भी कम किया है, इन परिस्थितियों में आने वाला वर्ष काबुली चना में उत्पादन कम वाला दिखाई दे रहा है। हम मानते हैं कि विगत दो वर्षों का स्टॉक काबली चने का देश की सभी मंडियों में फंसा हुआ है, जिस कारण महाराष्ट्र का बिना छना माल 63/65 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है। कर्नाटक एवं इंडियन मेक्सिको घटाकर बेचू आ रहे हैं, लेकिन मंडियों से पड़ते के अभाव में और तेजी लग रही है।
Pea: possibility to increase in the future
New Delhi, 02 February (NNS): The stock of pea has been selling at the lower level, but its consumption has been increasing constantly as compared t the other pulses, due to this, the stored stock has been decreasing constantly. Presently, here, it is being traded at Rs42/43.5 per kg in the wholesale market. It is being traded at Rs 38/39 per kg at the Indian ports. Therefore, the trade will be profitable during the coming days.
मटर-भविष्य में बढ़त संभव
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस) मटर अपने निचले स्तर पर बिक रहा है, लेकिन इसकी खपत अन्य दालों की तुलना में अधिक होने से निरंतर स्टॉक घटता जा रहा है। वर्तमान में यहां 42/43.5 रुपए प्रति किलो के बीच थोक व्यापार हो रहा है। भारतीय बंदरगाहों पर 38/39 रुपए के बीच क्वालिटी अनुसार माल बिक रहे हैं। अत: इसमें भरपूर लाभ मिलने की उम्मीद है।
Guar: no downfall
New Delhi, 02 February (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar reduced by Rs 10 to Rs 5500/5550 per quintal owing to the weak demand from the mills. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 5450/5500 per quintal. In NCDEX, the prices of guar December delivery also showed uptrend owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the strong level during the near future.
ग्वार-ज्यादा मंदा नहीं
नई दिल्ली, 2 फरवरी (एनएनएस) गम मिलों की मांग कमज़ोर होने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 10 रूपये घटकर 5500/5550 रुपए प्रति किवंटल रह गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5450/5500 रुपए रूपये प्रति किवंटल रह गए।सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडी ई एक्स में ग्वार वायदा जनवरी डिलीवरी में मंदे का रूख रहा । आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
