New Delhi, 30 January (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 32000 per quintal due to the weak offtake even after the decrement during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect wedding season in February will start soon. The spot copra prices will not likely to decrease during the near future.
गोला : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की मंदी आई थी। जल्दी ही शुरु होने वाले फरवरी महीने में ब्याह-शादियों के लग्नों की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला मंदा होने की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Cashew: no possibility of uptrend
New Delhi, 30 January (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kilogram because of the weak sale even after the decrement in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 25 per kg. The market sentiments may affect because the new crop will likely to arrive soon. There is no possibility of improvement in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : बढ़ने के आसार नहीं
नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 25 रुपए की मंदी आई थी। इसकी नई फसल शुरू होने में अब थोड़ा ही समय शेष है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।
Almond kernel: will remain strong
New Delhi, 30 January (NNS): The prices of almond kernel California remained firm at Rs 845 per kg due to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 15 per kg. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar and higher import prices than the normal level. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 30 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां बादामगिरी की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 845 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 15 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया और कमजोर होकर 92 के आसपास पहुंच जाने और आयात पड़ता बढ़ने के डर की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
