New Delhi, 28 January (NNS): Here, the prices of nutmeg remained firm at Rs 780 per kg due to the sluggish offtake even after the downfall during the previous days. Recently, the prices have declined by Rs 20 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiment does not get support owing to the expected demand of Ramadan. There is no possibility of long uptrend in the spot nutmeg prices during the coming days.

जायफल : लंबी तेजी की आस नहीं

नई दिल्ली, 28 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंद के बाद जायफल का उठाव सुस्त बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। रमजान की संभावित मांग के बाद भी बाजार की धारणा से समर्थन नहीं मिल रहा है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में लंबी तेजी की संभावना नहीं है।

Turmeric: not likely to increase

New Delhi, 28 January (NNS): Here, the prices of turmeric reduced by Rs 100 to Rs 16000 per quintal owing to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 4000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices fell down by Rs 354 or 2.06 percent to Rs 16824 per quintal due to the constant speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain high during the coming one or two days.

हल्दी : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 28 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां हल्दी की बिक्री में और कमी दर्ज की गई है। इसके फलस्वरूप ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 100 रुपए नरम होकर 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही नरमी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 4 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की बिकवाली के कारण सक्रिय वायदा 354 रुपए या 2.06 प्रतिशत मंदा होकर 16,824 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 28 January (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1400 per kg due to the weak offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, its prices gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar and higher import prices. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds during the coming one or two days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 28 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं है।

Coriander: will remain sluggish

New Delhi, 28 January (NNS): Here, the prices of coriander badami remained firm at Rs 11000 per quintal owing to the weak sale even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 1000/1200 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices improved by Rs 22 or 0.44 percent to Rs 11150 per quintal because of the nominal speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain sluggish during the coming days.

धनिया : सुस्ती बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 28 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां धनिए की बिक्री में सुस्ती छाने लगी है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 11 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी आवक बढ़कर करीब 1000-1200 बोरियों की होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा मामूली 22 रुपए या 0.20 प्रतिशत सुधरकर 11,150 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए में सुस्ती बनी रह सकती है।

Big cardamom: no uptrend

New Delhi, 28 January (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut remained firm at Rs 1690 per kg owing to sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 15/20 per kg. The average auction price went down to Rs 1500/1950 per kg in the last auction which held on 22nd January, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.

बड़ी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 28 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां बड़ी इलायची की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1690 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की तेजी आई थी। 22 जनवरी को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत थोड़ी मंदी होकर 1500/1950 रुपए रह जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची ें तेजी की उम्मीद नहीं है।

Cumin: may show more downfall

New Delhi, 28 January (NNS): The prices of cumin gained by Rs 100 to Rs 24100 per quintal owing to the improved offtake even after the uptrend in the prices during the previous day. Its prices fell down by Rs 100 per quintal. There were around 9000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha mandi and the prices went down by 40per 20 kg due to the weak buying from the stockists and the farmers in Unjha. The active contract prices gained by Rs 30 or 0.12 percent to Rs 24050 per quintal because of nominal speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices may show nominal downfall during the coming one or two days.

जीरा : घट सकता है

नई दिल्ली, 28 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां जीरे के उठाव में मामूली सुधार हुआ है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 100 रुपए सुधरकर 24,100 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में किसानों और स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से जीरे की आवक घटकर करीब 9-10 हजार बोरियों की होने तथा 40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की मंदी आने की सूचना मिली। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 30 रुपए या 0.12 प्रतिशत सुधरकर 24,050 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत घट सकता है।

Fenugreek: may show increment

New Delhi, 28 January (NNS): The prices of fenugreek remained stable at Rs 6700 per quintal amid weak sale even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The spot fenugreek prices may show nominal increment in the prices during the near future.

मेथीदाना : बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 28 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी मेथीदाने की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6700 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की मंड़ियों में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।