New Delhi, 23 January (NNS): The prices of turmeric erode gatha asitis remained firm at Rs 16400 per quintal owing to the weak sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 100 per quintal. There were around 7000 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices gained by Rs 94 or 0.53 percent to Rs 17948 per quintal owing to the limited speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming days.
हल्दी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां हल्दी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 16,400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। ईरोड में इसकी करीब 7 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 94 रुपए या 0.53 प्रतिशत तेज होकर 17,948 रुपए हो गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।
Nutmeg: will remain sluggish
New Delhi, 23 January (NNS): The speculator traders have not arrived yet due to the rainfall and unfavorable weather conditions, as a result, here, the prices of nutmeg remained firm at Rs 780 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 20 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level in Kochi. The market sentiments may affect due to the Ramadan. The spot nutmeg prices will likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.
जायफल : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस)। बाजार खुलने से पहले ही यहां मौसम खराब होने तथा बारिश होने के कारण दिसावरी व्यापारियों का आगमन नहीं हुआ। इसके परिणामस्वरूप यहां सुस्त कामकाज के बीच जायफल 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। रमजान की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल अपने वर्तमान स्तर के आसपास बना रह सकता है।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 23 January (NNS): The trading activities of poppy seeds reported to be sluggish due to the weak enquiry and arrivals from the upcountry tradersamid rainfall in capital Delhi, due to this, the prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1400 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. The market sentiments may affect owing to the higher import prices and weak rupee against the American dollar. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming days.
पोस्तदाना : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस)। राजधानी दिल्ली में सुबह हुई बारिश के कारण दिसावरों व्यापारियों की आवक तथा पूछपरख घटने से पोस्तदाने का कामकाज सुस्त बना रहा। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने तथा इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाना घटने का डर नहीं दिख रहा है।
Coriander: may not show downfall
New Delhi, 23 January (NNS): The prices of coriander badami reduced by Rs 100 to Rs 12000 per quintal owing to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 1000 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices dropped down by Rs 148 or 1.29 percent to Rs 11322 per quintal owing to the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the spot coriander prices during the coming days.
धनिया : घट सकता है
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां धनिए की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 100 रुपए मंदा होकर 12 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। बारां मंड़ी में इसकी करीब एक हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 148 रुपए या 1.29 प्रतिशत मंदा होकर 11,322 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया थोड़ा-बहुत घट सकता है।
Big cardamom: no increment
New Delhi, 23 January (NNS): The trading activities reported to be sluggish due to the morning rainfall, due to this reason, the prices of big cardamom kainchicut remained firm at Rs 1690 per kg. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The average auction prices dropped down by Rs 1500/1950 per kg in the last auction which held during the previous day, due to this reason, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the spot big cardamom prices during the near future.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस)। सुबह-सुबह बारिश होने की वजह से यहां बड़ी इलायची में कामकाजी गतिविधियां सुस्त बनी रहीं। यही वजह है कि बड़ी इलायची कैंचीकट 1690 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। एक दिन पूर्व हुई नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत थोड़ी मंदी होकर 1500/1950 रुपए रह जाने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Cumin: will remain strong
New Delhi, 23 January (NNS): The offtake of cumin reported to be weak even after the uptrend in the prices, due to this, cumin prices held firm at Rs 24000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The arrivals of cumin fell down to 10000/11000 bags and the prices gained by Rs 50/140 per 20 kg due to the weak selling from the stockists and the farmers. The active contract prices improved by Rs 65 or 0.26 percent to Rs 24875 per quintal owing to the limited buying from the speculators, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming days.
जीरा : मजबूती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां जीरे का उठाव सुस्त पड़ने लगा है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 24 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर बना रहा। एक दिन पूर्व इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ऊंझा में बसंत पंचमी का अवकाश रहा लेकिन इससे पूर्व वहां किसानों और स्टॉकिस्टों की बिकवाली घटने से जीरे की आवक घटकर करीब 10-11 हजार बोरियों की होने तथा 50-140 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की जानकारी मिली थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से सक्रिय वायदा 65 रुपए या 0.26 प्रतिशत सुधरकर 24,875 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।
Fenugreek: will remain sluggish
New Delhi, 23 January (NNS): The prices of fenugreek reduced by Rs 100 to Rs 6700 per quintal owing to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The arrivals reported to be negligible in the famous markets of Rajasthan and the prices held stable at the same level of the previous days. The spot fenugreek prices will likely to remain sluggish during the coming days.
मेथीदाना : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां मेथीदाने की बिक्री में कमी दर्ज की गई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 100 रुपए मंदा होकर 6700 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व भी हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में इसकी आवक नगण्य होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना सुस्त ही बना रहने की आशंका है।
