New Delhi, 23 January (NNS): The offtake of copra reported to be weak even after the downfall in the prices during the previous days, due to this, here, the prices of copra in bags remained firm at Rs 32000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect owing to the upcoming wedding season in February and the kharmas has been over. The spot copra prices will likely to remain stable at the same level during the near future.

गोला : स्थिरता बनी रहेगी

नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की मंदी आई थी। मलमास खत्म होने तथा फरवरी में ब्याह-शादियों के लग्नों की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला अपने वर्तमान स्तर के आसपास डटा रह सकता है।

Cashew: no possibility to increase

New Delhi, 23 January (NNS): The prices of cashew 320 no. held stable at Rs 910 per kg due to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect as the new crop will arrive after some time. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.

काजू : तेजी का अनुमान नहीं

नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। कुछ ही समय बाद इसकी नई फसल भी शुरू होने वाली है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी का अनुमान नहीं है।

Almond kernel: will remain stable

New Delhi, 23 January (NNS): The prices of almond kernel California remained steady at Rs 830 per kg due to the feeble sale even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 15 per kg. The market sentiments may affect owing to the weak rupee against the American dollar and weak import prices than the normal level during the previous month. The spot almond kernel prices will likely to remain stable at the same level during the coming one or two days.

बादामगिरी : स्थिरता बनी रहेगी

नई दिल्ली, 23 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां बादामगिरी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 830 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 15 रुपए की मंदी आई थी। पिछले महीने आयात अपेक्षाकृत रूप से नीचा होने तथा रुपया कमजोर ही बना होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही रुकी रह सकती है।