New Delhi, 22 January (NNS): The prices of red chilli 334 no. rose by Rs 2000 to Rs 24500 per quintal due to the strong offtake even after the uptrend during the previous days. During the previous day, the prices have gone up by Rs 5000 per quintal. There were around 50000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur. There, its prices gained by Rs 2000/500 per quintal. The market sentiments may affect as the new crop gets affected. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

लालमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस)। बीते दिन आई तेजी के बाद भी लालमिर्च का उठाव मजबूत ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 2 हजार रुपए और तेज होकर 24,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंची। इससे एक दिन पूर्व भी इसमें 5 हजार रुपए का उछाल आया था। गुंटूर में नई फसल की आवक बढ़कर करीब 50 हजार बोरियों की होने के साथ-साथ पुरानी फसल की करीब 20 हजार बोरियों की भी आवक होने की जानकारी मिली। वहां इसमें क्वालिटीनुसार 2/5 हजार रुपए का उछाल आने की सूचना मिली। नई फसल को नुकसान होने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Cloves: will remain sluggish

New Delhi, 22 January (NNS):  The prices of cloves remained stable at Rs 770 per kg due to the sluggish sale even after the downfall during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. The spot cloves prices will likely to remain sluggish during the coming days.

लौंग : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग सुस्त ही बनी रह सकती है।

Small cardamom: no increment

New Delhi, 22 January (NNS): The arrivals of small cardamom went down to 74219 kg in the Green House Cardamom Marketing India Private Limited Auction. The average auction prices dropped down to 2435.43 per kg due to the weak buying even after the feeble arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2530.44 in the last auction which held on 10th January. Here, the prices of small cardamom 7.5mm remained firm at Rs 2700 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have goine up by Rs 50 per kg. There is no possibility of more uptrend in the prices during the near future.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस)। आज हुई ग्रीन हाऊस कार्डमम मार्केटिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक घटकरर 74,219 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत भी मंदी होकर 2435.43 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 10 जनवरी को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2530.44 रुपए थी। यहां बढ़ी हुई कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी का अनुमान नहीं दिख रहा है।

Black pepper: will remain strong

New Delhi, 22 January (NNS): The prices of black pepper markara remained firm at Rs 760 per kg due to the weak sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 40 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect owing to the normal arrivals and availability of the stock. The spot black pepper prices will likely to remain strong during the near future.

कालीमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 40 रुपए का उछाल आया था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आवक तथा उपलब्धता सामान्य से तंग बनी होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Dry ginger: not likely to increase

New Delhi, 22 January (NNS): The prices of dry ginger remained firm at Rws 29500 per quintal owing to the weak offtake even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the tensions in Iran. The spot dry ginger prices will likely to improve during the coming days.

सौंठ : तेजी के आसार नहीं

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां सौंठ की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 29,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। महाराष्टï्र में नई फसल की क्वालिटी सामान्य से हल्की आने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।

Cumin: will remain strong

New Delhi, 22 January (NNS): The offtake of cumin reported to be sluggish even after the uptrend in the prices during the previous days, due to this reason, here, cumin prices remained firm at Rs 24100 per quintal. During the previous day, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. In Unjha, the arrivals of cumin slipped to 10000/11000 bags and the prices and the prices rose by Rs 50/140 per 20 kg. The active contract prices declined by Rs 150 or 0.60 percent to Rs 24720 per quintal because of the weak speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain strong during the near future.

जीरा : मजबूत बना रह सकता है

नई दिल्ली, 22 जनवरी (एनएनएस)। बीते दिन आई तेजी के बाद यहां जीरे का उठाव सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 24,100 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर डटा रहा। एक दिन पूर्व इसमें 100 रुपए का सुधार हुआ था। ऊंझा में किसानों और स्टॉकिस्टों की बिकवाली घटने से जीरे की आवक घटकर करीब 10-11 हजार बोरियों की होने तथा 50-140 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 150 रुपए या 0.60 प्रतिशत मंदा होकर 24,720 रुपए रह गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में मजबूती जारी रह सकती है।