New Delhi, 21 January (NNS): The government has imposed 30 percent of duty over pea before one and a half month, due to this, there is no risk in the trade. The deals reported to be weak from Canada and its consumption seems high in the domestic markets. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level. On the other hand, almost 50 percent of domestic crop will remain which arrived from UP and MP.

मटर-मंदे के बादल छंट गए

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) गत डेढ़ महीने पहले सरकार द्वारा मटर पर 30 प्रतिशत आयात ड्यूटी लगा दिए जाने से अब रिस्क समाप्त हो गया है। कनाडा से सौदे कम हो रहे हैं तथा घरेलू मंडियों में इसकी खपत बढ़ गई है। अत: वर्तमान भाव में जहां भी माल मिले, खरीद करना लाभदायक रहेगा। उधर यूपी एमपी से आने वाली घरेलू फसल 50 प्रतिशत कम होने की संभावना है।

Wheat: may not decrease from here

New Delhi, 21 January (NNS):  The production of wheat reported to be high and the stored stock seems high in the central pool, due to this, the all-round availability of the stock seems high. On the other hand, the traders of producing markets have stored the stock in April and May on seeing the uptrend in the prices of wheat during the last three years and the roller flour mills have purchased huge amount of stock during the season, whereas, where maida and suji are consumed, the prices showed heavy downfall, in these circumstances, there is no possibility of more uptrend in the prices, but there is no risk in the trade at the current level. The best quality wheat also went down to Rs 2850 per quintal. Now, the trade should be at the current level.

गेहूं-और यहां से नहीं घटेगा

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने तथा केंद्रीय पूल में इस बार स्टॉक ज्यादा होने से चौतरफा उपलब्धि बनी हुई है। दूसरी ओर विगत तीन वर्षों से गेहूं में आई भारी तेजी को देखकर कच्ची मंडियों के कारोबारी अप्रैल-मई में ही भारी स्टाक कर चुके थे तथा सीजन पर ही रोलर फ्लोर मिलों ने भी ज्यादा माल खरीद लिया था, जबकि जहां मैदा सूजी खपता है, वहां भाव नीचे आ गए हैं, इन परिस्थितियों में गेहूं में तेजी की गुंजाइश तो नहीं है, लेकिन वर्तमान भाव पर अब रिस्क भी नहीं है। बढ़िया गेहूं 2850 रुपए से नीचे भी नहीं जाएगा। अब इन भावों में जरूर का व्यापार करना चाहिए।

Fine rice: no possibility to decrease

New Delhi, 21 January (NNS): The millers are not selling the stored stock of fine rice at the lower level because the stock has not been available at the lower level to the rice mills during the current week because the trade bar seems constant at the global level. The exporters are purchasing nominal amount of stock at the current level and huge amount of basmati paddy gets affected in UP, MP and Bihar and the crop also destroyed in Punjab, on seeing this, the stock of all varieties of basmati rice will be profitable at the current level, but the trade seems disturbed.

बारीक चावल-घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) चालू सप्ताह राइस मिलों को मंदे भाव में धान नहीं मिलने से मिल्लर्स स्टॉक के बारीक चावल घटाकर बेचने से पीछे हट गए, क्योंकि विश्व स्तर पर ट्रेड बार चल रहा है। इन भावों में निर्यातक छिटपुट माल खरीद रहे हैं तथा जिस हिसाब से एमपी यूपी एवं बिहार में बासमती धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है तथा पंजाब में पहले ही नुकसान हो गया था, इसे देखते हुए वर्तमान भाव के सभी तरह के चावल में आगे चलकर लाभ मिल सकता है, लेकिन व्यापार थोड़ा डिस्टर्ब जरूर हो गया है।

Maize: should purchase at the current level

New Delhi, 21 January (NNS): We believe that the demand of maize showed downfall from the ethanol companies and the crop has arrived in Maharashtra and MP after UP, due to this, there is a swamp of downfall in the prices. The prices have been ruling between Rs 1700/1750 per quintal in the markets of MP, but the buying of rack companies have been started from the last two days and the market may not show more downfall and the panic selling reported to be continuous in Bihar. The prices may stop after the downtrend in the prices. Therefore, there is no risk in the trade at the current level.

मक्की-वर्तमान भाव पर खरीदिए

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि एथेनॉल कंपनियों की मांग मकई में काफी घट जाने तथा यूपी के बाद एमपी महाराष्ट्र में फसल आ जाने से एक बार मंदे का दलदल बन गया था। मध्य प्रदेश की मंडियों में 1700/1750 रुपए प्रति क्विटल भाव चल रहे हैं, लेकिन 2 दिनों से रैक वाली कंपनियों की लिवाली शुरू हो गयी है, बाजार मैं आज मंदा रुक गया है, केवल बिहार में घबराहट पूर्ण बिकवाली चल रही है। वह भी बिजाई में पल आते ही रूक जाएगी। अत: वर्तमान भाव में कोई दूर-दूर तक जोखिम नहीं दिखाई दे रहा है।

Millet: crop gets destroyed in UP

New Delhi, 21 January (NNS): The ready crop of millet gets destroyed from Kanpur to Western UP due to the higher rainfall during the previous days and there, only 50 percent of the crop will arrive hardly. The millet of Rajasthan is being consume there in the local markets and the prices have been ruling at the higher level in Mauli and Barwala. The millet of Haryana has been loading for the all-round markets. Presently, its prices reduced by Rs 20/25 to Rs 2075/2125 per quintal. It is expected that the prices may increase on seeing the stored stock and supply in the producing markets and the trade will be profitable after some time.

बाजरा-यूपी में नुकसान हुआ है

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) पिछले दिनों की बरसात से कानपुर से लेकर पश्चिमी बिहार तक बाजरे की तैयार फसल को भारी नुकसान हो गया है तथा वहां 50 प्रतिशत तक ही फसल मुश्किल से आएगी। राजस्थान का बाजरा वहीं लोकल में खप रहा है, मौली बरवाला के लिए पड़ता नहीं लग रहा है, हरियाणा का बाजरा चौतरफा लोडिंग हो रहा है। फिलहाल चालू सप्ताह 20/25 रुपए सुस्ती पर 2075/2125 रुपए प्रति क्विंटल तक पहुंच में व्यापार हो गया। उत्पादक मंडियों में आपूर्ति एवं स्टॉक को देखते हुए आगे फिर बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं तथा प्रतिक्षा के बाद भरपूर लाभ मिलने वाला है।

Masoor: downfall due to the fear of new stock

New Delhi, 21 January (NNS): Huge amount of masoor crop has been sown in the UP, MP and Rajasthan due to the higher moisture, but the crop seems delayed, due to this, the arrivals of the crop seems delayed. Presently, there is a shortage of stored stock, but the ready crop getting yellow in Mungaoli, Ganj Basauda and Beenaganj line, due to this reason, its prices slipped by Rs 100/150 per quintal in the current week, but the market may not show more downfall from here because the spot loading have been done at the higher level in Delhi reach. Here, the prices of bold masoor also being traded at Rs 6540/6550 per quintal in Bilti, whereas, both the inferior and superior quality stock also went down to Rs 5725/5750 per quintal. Therefore, the market showed strong trend in the near future, but it is profitable to sell the stock at the current level during the near future.

मसूर-नये माल की दहशत से मंदा

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) मसूर की बिजाई यूपी एमपी राजस्थान में नमी अधिक मिलने से प्रचुर मात्रा में हुई है, लेकिन फसल इस बार विलंब से बिजाई के चलते फसल लेट आएगी। वर्तमान में स्टॉक ज्यादा नहीं है, लेकिन मुंगावली गंज बासौदा बीनागंज लाइन में खड़ी फसल पीली होने लगी है। जिस कारण 100/150 रुपए प्रति क्विंटल का चालू सप्ताह में मंदा आ गया है, लेकिन यहां से फिर मंदे को विराम लग रहा है, क्योंकि पीछे से हाजिर लोडिंग में दिल्ली पहुंच में महंगा पड़ रही है। यहां मोटी मसूर में 6540/6550 रुपए का बिल्टी में व्यापार रह गया है, जबकि हल्के भारी माल कनाडा के आने से 5725/5750 रुपए पर मंदी बनी हुई है। अत: भविष्य में फिर मजबूती लग रही है, लेकिन इन भावों में माल भी बेचना चाहिए।

Urad: no pressure of desi stock

New Delhi, 21 January (NNS): The crop of urad has arrived from Saharanpur and Gangoh line and its effect has already been over and the Rangoon stock has been selling for the consumption and there is a shortage of stored stock, due to this, there is a shortage of the stock in the markets. The import prices have been ruling at the higher level from Rangoon, due to this, the prices of urad SQ have been quoted up to Rs 7150 per quintal in Chennai due to the constant buying from the mills. Here also, its SQ prices also ruling at Rs 8550 per quintal. The stock of desi urad will not affect the market, due to this, there is no possibility of uptrend in the prices. Therefore, the trade of urad Rangoon should be done at the current level. Its FAQ prices also quoting at Rs 7850 per quintal.

उड़द-देसी माल का प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) उड़द की फसल सहारनपुर गंगोह लाइन में आ रही थी, उसका प्रभाव अब समाप्त हो गया है, रंगूनी माल ही खपत के लिए बिक रहा है तथा स्टॉक कहीं भी नहीं है, इसलिए बाजार ज्यादा घटना वाला नहीं है। रंगून से आयात महंगा होने से दाल मिलों की लिवाली से चेन्नई में भाव बढ़ा कर एसक्यू के भाव 7150 रुपए बोलने लगे हैं। यहां भी एसक्यू 8550 रुपए हो गई है। देसी उड़द का प्रभाव अब नहीं है, जिससे भविष्य में अब तेजी आ सकती है। अत: वर्तमान भाव में रंगूनी उड़द का व्यापार करना चाहिए। एफ ए क्यू 7850 रुपए बोल रहे हैं।

Moong: lack of arrival pressure in the markets

New Delhi, 21 January (NNS): No new crop of moong will likely to arrive in the near future. On the other hand, 70 percent of both inferior and superior quality stock has already been consume for Rajasthan which is being loading to all the mills as per the quality. The best quality stock also selling between Rs 7600/7800 per quintal, but the stock of dhoya also being available at Rs 5600/7000 per quintal, in these circumstances, the trade should not be done at the lower level. The prices of best quality stock may increase in the near future.

मूंग-मंडियों में स्टाक का प्रेशर नहीं

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) नई मूंग कोई निकट में आने वाली नहीं है। दूसरी ओर राजस्थान के हल्के भारी माल 70 प्रतिशत खप गए हैं, जो क्वालिटी अनुसार सभी मिलों को अभी भी लोड हो रहे हैं। बढ़िया माल 7600/7800 बिक रहा है, लेकिन नीचे में 5600/7000 रुपए के बीच माल भी धोया के मतलब के मिलों को उपलब्ध हो रहे हैं, इन परिस्थितियों में अब मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। बढ़िया माल में तेजी और आ सकती है।

Tur: downfall in Maharashtra

New Delhi, 21 January (NNS): The new crop of tur has been started arriving in Maharashtra and Karnataka from the last one month, but this year, the crop gets affected due to the constant rainfall. Almost 15 percent of the crop gets spoiled due to the constant rainfall after the sowing, later on, both the flower and the finger gets destroyed, due to this reason, the market may increase after the decrement in the prices. The prices of lemon tur rose by Rs 100 to Rs 7475/7480 per quintal owing to the constant buying from the mills during the current week and there is no possibility of more downtrend in the prices. The trade of dal and tur should be done at the current level during the coming days.

तुवर-महाराष्ट्र में पोल

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) तुवर की नई फसल महाराष्ट्र कर्नाटक में एक महीने से आ रही है, लेकिन इस बार पिछले दिनों की लगातार बरसात से वहां की फली पर कुछ प्रतिकूल प्रभाव पड़ गया है। बिजाई होने के बाद लगातार बरसात होने से 15 प्रतिशत फसल पानी से गल गई थी, उसके बाद फूल एवं फली पर मार पड़ी है। यही कारण है कि तुवर के नीचे वाले भाव के बाद बाजार काफी बढ़ गए हैं। चालू सप्ताह दाल मिलों की लिवाली से 100 रुपए और 7475/7480 रुपए लेमन यहां हो गई है, आगे  भी इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है। इन भावों में दाल व तुवर का व्यापार करना चाहिए।

Gram desi: fear due to the steamer of Australia

New Delhi, 21 January (NNS): The import deals of gram desi from Australia has already arrived in January, whereas, the previous steamers have already been sold out in the markets. The market fell down by Rs 100/150 per quintal in the first week due to the fear in the markets, due to this, here, it is being traded at Rs 5700/5725 per quintal, but it is expected that the market may increase from here because the crop of Maharashtra and MP showed downfall. The sowing reported to be weak as per the traders of Rajasthan, in these circumstances, the market may increase by Rs 200 per quintal. Therefore, the stock should be store at the current level.

देसी चना-ऑस्ट्रेलिया के स्टीमर से दहशत

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया के पहले के हुए देसी चने के आयात सौदे जनवरी में लग चुके हैं, जबकि पहले के स्टीमर आये हुए काफी निपट चुके हैं। मंडियों में केवल दहशत के चलते बाजार सौ-डेढ़ सौ रुपए प्रति कुंतल चालू सप्ताह में टूट गया है, यहां 5700/5725 रुपए नीचे में व्यापार हो गया है, लेकिन यहां से फिर बाजार तेज लग रहा है, क्योंकि महाराष्ट्र एवं मध्य प्रदेश की फसल में पोल की खबर आ रही है।  राजस्थान के व्यापारी भी बिजाई कम बता रहे हैं, इन परिस्थितियों में 200 रुपए की और तेजी लग रही है। अत: माल को रोकना ठीक रहेगा।

Rajma chitra: higher prices in the international markets

New Delhi, 21 January (NNS): The rajma chitra of China has been unloading constantly and the arrival pressure of the crop seems high in the Barsi line and the new Indian Brazil stock also selling at Rs 86/87 per kg. Here, the rajma chitra of China also ruling at Rs 100/102 per kg because it is not available less than $1075/1080 per tonne. The production reported to be around 8 lakh bags in Barsi line, in these circumstances, it is profitable to store the stock at the current level. There is a lack of demand in the current week and the stockists started selling out their stock.

राजमां चित्रा-विदेशों में ऊंचे भाव

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) चीन का राजमा चित्रा उतर रहा है तथा बारसी लाइन में फसल का दबाव बढ़ गया है, वहां से नया इंडियन ब्राज़ील आकर 86/87 रुपए बिक रहा हैं। चीन का राजमा चित्र यहां 100/102 रुपए हो गया है, क्योंकि 1075/1080 डॉलर प्रति टन से नीचे नहीं मिल रहा है। बारसी लाइन में  उत्पादन अनुमान 8 लाख बोरी का लगाया जा रहा है, इन परिस्थितियों में इन भावों में अब एक बार माल को बेचना चाहिए। चालू सप्ताह में ग्राहकी की कमी रही तथा स्टॉकिस्ट अपना माल निपटाने में लगे हुए है।

Gram kabuli: illegitimate downfall at the current level

New Delhi, 21 January (NNS): The crop of gram kabuli showed downfall. The traders are waiting for the prices to go up from the past long time, they started selling their stock at the current level, due to this, the prices showed downfall again, but the stock will sell gradually and the crop may show downfall, in these circumstances, the unfiltered stock of Maharashtra also ruling at Rs 62/63 per kg and the prices may increase during the season.

काबुली चना-वर्तमान में नाजायज मंदा

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस) काबुली चने की फसल में पोल आ चुकी है। पिछले दिनों की आई तेजी में लंबे समय से प्रतीक्षा कर रहे व्यापारी, अपना माल बेचने लगे थे, जिससे एक बार फिर मंदे का झटका जरूर आ गया है, लेकिन धीरे-धीरे माल छोटे हाथों से कट जाएंगे तथा फसल में पोल है, इन परिस्थितियों में 62/63 रुपए प्रति क्विंटल का बिना छना महाराष्ट्र का माल दोबारा लाभ दे जाएगा तथा सीजन पर भी बाजार ज्यादा तेज होने के आसार दिखाई दे रहे हैं।