New Delhi, 21 January (NNS): Here, the prices of nutmeg remained firm at Rs 780 per kg due to the sluggish offtake even after the downfall during the previous days. Recently, the prices have declined by Rs 20 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to ramadan. There is a possibility of long uptrend in the spot nutmeg prices during the coming days.

जायफल : लंबी तेजी के आसार नहीं

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। रमजान की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। हालांकि आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल में लंबी तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Turmeric: will remain strong

New Delhi, 21 January (NNS): Here, the prices of turmeric gained by Rs 100 to Rs 16500 per quintal owing to the improved sale even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices rose by Rs 160 or 0.90 percent to Rs 17940 per quintal due to the higher speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

हल्दी : मजबूती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां हल्दी की बिक्री में मामूली सुधार दर्ज किया गया है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 100 रुपए सुधरकर 16,500 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 160 रुपए या 0.90 प्रतिशत तेज होकर 17,940 रुपए पर पहुंच गया। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी में मजबूती जारी रह सकती है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 21 January (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1400 per kg due to the weak offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, its prices gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar and higher import prices. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds during the coming one or two days.

पोस्तदाना : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस)। बीते दिनों आई तेजी के बाद पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में मंदी का डर नजर नहीं आ रहा है।

Coriander: will remain strong

New Delhi, 21 January (NNS): Here, the prices of coriander badami gained by Rs 100 to Rs 12100 per quintal owing to the imported sale even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. There were around 1000 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices went up by Rs 52 or 0.44 percent to Rs 11936 per quintal because of higher speculative buying. The spot coriander prices will likely to remain strong during the coming days.

धनिया : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां धनिए की बिक्री में सुधार हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 100 रुपए बढ़कर 12,100 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी आवक बढ़कर करीब एक हजार बोरियों की होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 52 रुपए या 0.44 प्रतिशत बढ़कर 11,936 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया मजबूत ही बना रह सकता है।

Big cardamom: no decrement

New Delhi, 21 January (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut remained firm at Rs 1690 per kg owing to sluggish offtake even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The average auction price rose to Rs 1500/1968 per kg in the last auction which held on 15th January, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद बड़ी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1690 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए का सुधार हुआ था। 15 जनवरी को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1500/1968 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Cumin: will remain strong

New Delhi, 21 January (NNS): The prices of cumin gained by Rs 100 to Rs 24100 per quintal owing to the strong offtake even after the uptrend in the prices during the previous day. Its prices rose by s 600 per quintal. There were around 10000/11000 bags of cumin reported to arrive in Unjha mandi due to the weak selling from the stockists and the farmers in Unjha. The active contract prices gained by Rs 80 or 0.33 percent to Rs 24400 per quintal because of improved speculative buying, due to this,  the market sentiments may affect. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

जीरा : मजबूत बना रह सकता है

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस)। बीते दिन आई तेजी के बाद भी यहां जीरे का उठाव मजबूत ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 100 रुपए और सुधरकर 24,100 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। एक दिन पूर्व इसमें 600 रुपए का उछाल आया था। ऊंझा में किसानों और स्टॉकिस्टों की बिकवाली घटने से जीरे की आवक घटकर करीब 10-11 हजार बोरियों की होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली सुधरने से सक्रिय वायदा 80 रुपए या 0.33 प्रतिशत सुधरकर 24,400 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रह सकता है।

Fenugreek: will remain strong

New Delhi, 21 January (NNS): The offtake of fenugreek remained stable at Rs 6800 per quintal maid weak sale even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the near future.

मेथीदाना : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 21 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां मेथीदाने की बिक्री सुस्त बनी हुई है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 6800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना मजबूत ही बना रह सकता है।