New Delhi, 19 January (NNS): The arrival pressure of the Indian Brazil stock of rajma chitra has been started increasing in the markets. Here, it was being traded at Rs 84/85 per kg. Its prices also being quoted at Rs 80/81 per kg in Mumbai and Barsi line. Here, its prices reduced by Rs 4/5 to Rs 96/97 per kg because of weak demand during the weekend. We believe that its prices have been ruling at the higher level in China, but the stock of Indian Brazil has been unloading at the current level and the trade will be profitable during the coming days.
राजमां चित्रा-अभी तेजी का व्यापार नहीं
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस) राजमां चित्रा इंडियन ब्राजील का दबाव मंडियों में बढ़ने लगा है, यहां दोबारा 84/85 रुपए प्रति किलो रह गया है। मुंबई बारसी लाइन में इसके भाव 80/81 रुपए बोलने लगे हैं, इधर चीन भी सप्ताहांत ग्राहकी के अभाव में चार-पांच रुपए घटकर 96/97 रुपए रह गया है। हम मानते हैं कि चीन में ऊंचे भाव चल रहे हैं, लेकिन इंडियन ब्राज़ील लगातार उतरने से इसमें अभी कुछ और बाजार घट सकता है।
Wheat: uptrend due to the export demand of the products
New Delhi, 19 January (NNS): The government has allowed to export 5 lakh tonnes of wheat, due to this, both the traders and the stockists are not selling the stock at the current level, due to this, its prices jumped from Rs 2825 to Rs 2890 per quintal. However, some stockists started selling their stock, due to this, the market remained stable at the same level, due to this, the market of wheat will likely to remain strong during the coming days.
गेहूं-उत्पादों के निर्यात मांग से तेजी
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस) गत सप्ताह सरकार द्वारा गेहूं के उत्पादन का निर्यात 5 लाख टन खोल दिए जाने से कच्ची मंडियों के व्यापारी एवं वितरक मंडियों के स्टॉकिस्ट माल बेचने से कुछ पीछे हट गए, जिससे नीचे में 2825 रुपए प्रति क्विंटल बिकने के बाद बाजार उछलकर 2890 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। हालांकि बंद बाजार में कुछ स्टॉकिस्ट बिकवाल आ गए, जिससे बाजार रुक गया है लेकिन गेहूं अब यहीं मजबूती लिए टिका रहेगा।
Fine rice: moisture due to the disturbance in export
New Delhi, 19 January (NNS): The price of all varieties of basmati gained by Rs 300/400 per quintal due to the constant buying from the big exporters during the starting of the previous week, but the exporters have stopped the buying in the second half of the week, due to this, the prices of rice sela 1718 and sela 1509 dropped down by Rs 200 to Rs 6700/6800 and Rs 6500/6600 per quintal respectively. Rice steam 1401 also ruling at Rs 8000 per quintal. Notably, the export deals reported to be weak for the shipments due to the fear in Iran. On the other hand, the new deals have not been done at the current level because of the uncertain situation.
बारीक चावल- निर्यात डिस्टर्ब से नमी
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस) गत सप्ताह के शुरुआत में कुछ बड़े निर्यातकों की लिवाली से सभी बासमती प्रजाति के चावल में 400/500 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई थी, लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में निर्यातको द्वारा फिर लिवाली रोक दिए जाने से बाजार 200 रुपए टूटकर 1718 सेला 6700/6800 रुपए एवं 1509 सेला 6500/6600 रुपए प्रति कुंतल रह गये। चावल 1401 स्टीम के भाव भी 8000 रुपए पर आ गए। गौरतलब है कि ईरान में दहशत के चलते पहले के निर्यात सौदे भी शिपमेंट कम हो रहे हैं। दूसरी ओर नए सौदे नहीं हो रहे हैं, क्योंकि वहां अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।
Maize: weak selling at the current level
New Delhi, 19 January (NNS): The trade of rack reported to be weak during the previous week and in Bihar, some traders are selling the stock in the panic situation, due to this reason, there, the traders are quoting down the prices by Rs 40/50 per quintal, whereas, the supply seems weak as comparatively in the markets of MP and the buyers are purchasing the stock in the godown reach. In Bihar, the sowing reported to be weak as comparatively because there, the farmers are sowing less amount of stock on seeing the downfall in the prices. Therefore, the stock of Chindwada, Shivni and Linga line of MP will be profitable in the near future. The stock was selling at Rs 1700/1800 per quintal. Therefore, there is no risk in the trade at the current level.
मक्की-वर्तमान भाव में बिकवाली कमजोर
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस) गत सप्ताह रैक का व्यापार कम रहा तथा बिहार में स्टाक के माल घबराहट में कुछ कारोबारी बिकवाल आ गए, जिस कारण वहां गोदाम से उठू 40-50 रुपए पुराने माल घटाकर बोले गए, जबकि मध्य प्रदेश की मंडियों में आपूर्ति पहले की अपेक्षा कम हो गई है तथा लिवाल गोदाम पहुंच में माल खरीद रहे हैं। बिहार में बिजाई कम होने का अनुमान आने लगा है, क्योंकि वहां के किसान मंदे भाव देखकर कम करने के पक्ष में है। अत: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा सिवनी लिंगा लाइन के माल आगे चलकर भरपूर लाभ दे सकते हैं। जो मंडियां 1700/1800 रुपए बिक रही है, ये मुफ्त के भाव हैं। अत: व्यापार में जोखिम नहीं है।
Millet: should store the stock for the storage
New Delhi, 19 January (NNS): Both the local and upcountry demand of millet seems constant because its prices have been ruling at the lower level, due to this reason, the consuming industries are using maize rather than the millet. However, the all-round production of millet reported to be weak, due to this reason, the supply showed downfall in the markets. Only he stored stock has been selling out in the markets. Therefore, the millet which was selling at Rs 2050/2125 per quintal in Mauli and Barwala reach, but now, there is no possibility of more downtrend in the prices and the prices may increase after some time during the coming days.
बाजरा-तेजी के लिए माल रोकना पड़ेगा
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस) बाजरे में लोकल एवं चालानी मांग कमजोर चल रही है, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे हैं। यही कारण है की खपत वाले उद्योग बाजरे की बजाय मक्की डाल रहे हैं। हालांकि इस बार बाजरे का उत्पादन चौतरफा कम हुआ है, जिस कारण मंडियों में आपूर्ति पूरी तरह टूट गई है, केवल स्टॉक के माल बिक रहे हैं। अत: मौली बरवाला पहुंच में जो बाजरा 2050/2125 रुपए बिक रहा है, इसमें घटने की अब बिल्कुल गुंजाइश नहीं है तथा तेजी के लिए कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा।
Masoor: no possibility of uptrend
New Delhi, 19 January (NNS): The supply of old stock of masoor remained stable at the same level due to the weak supply during the review week. On the other hand, the buying of chanti and malka seems constant in the eastern parts of the country, despite this, the trade should not be done at the long uptrend because the new crop will arrive in the next month in Rajasthan and MP. The weather has been started increasing in MP from here and the crop reported to be good in the yields. Therefore, the prices of old masoor was ruling at Rs 6600/6650 per quintal in Bilti and it is profitable to sell the stock constantly. The masoor of Canada has not been available at the sluggish rates, but the difference between the prices was around Rs 800 per quintal, due to this, the prices of desi masoor may not increase in the near future.
मसूर-तेजी की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस) गत सप्ताह पुराने माल की आपूर्ति घटने से मसूर में बाजार टिके रहे। उधर पूर्वी भारत की भी दाल छांटी एवं मलका में कुछ लिवाली बनी रही, इन सब के बावजूद भी अब लंबी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए, क्योंकि मध्य प्रदेश राजस्थान में मसूर की नई फसल अगले महीने आ जाएगी। मध्य प्रदेश में मौसम यहां की अपेक्षा गर्म होने लगा है तथा अभी तक खेतों में फसल अच्छी बताई जा रही है। अत: जो बिल्टी में पुरानी मसूर 6600/6650 रुपए प्रति क्विंटल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रही है, इसको निकालते रहना चाहिए। कनाडा की मसूर सस्ती नहीं मिल रही है, लेकिन उसके भाव का अंतर 800 रुपए का हो गया है, जिससे देसी मसूर को उठने नहीं देगी।
Urad: no downfall in the roots
New Delhi, 19 January (NNS): The prices of urad rose by Rs 200 per quintal due to the unavailability of the stock at the lower level from Chennai and constant buying from the mills during the review week, but its prices will decrease by Rs 50 per quintal as the speculators are selling the further deals at the lower level and weak demand from the mills at the higher level. The prices of urad SQ and FAQ has been selling at Rs 8450 and Rs 7725 per quintal respectively. There is a shortage of stored stock in Chennai and Delhi, due to this, the market may increase after the correction.
उड़द-और बढ़ने की उम्मीद
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस) गत सप्ताह उड़द में दाल मिलों की लिवाली चलने तथा चेन्नई से घटाकर माल नहीं मिलने से 200 रुपए प्रति कुंतल की तेजी आ गई थी, लेकिन सप्ताह में ऊंचे भाव में दाल मिलों की पकड़ ढीली होने तथा आगे के सौदे घटकर सटोरियों की बिकवाली आने से 50 रुपए बाजार दब गया था। उड़द एस क्यू 8450 रुपए एवं एफ ए क्यू 7725 रुपए प्रति क्विंटल सप्ताहांत में बिक गई। चेन्नई एवं दिल्ली में स्टाक ज्यादा नहीं है, इसलिए करेक्शन के बाद फिर बाजार बढ़ सकता है।
Moong: trade will be profitable
New Delhi, 19 January (NNS): No new crop of moong will likely to arrive in the near future. On the other hand, the crop of Prayagraj and Kanpur line has already been sold out in the markets. This year, the arrivals of the crop seems weak from Ranchi and Bihar. The prices have not showed uptrend due to the constant unloading of both inferior and superior quality stock of Rajasthan, but the best quality stock also ruling at Rs 7500/7800 per quintal and the inferior quality stock also ruling at Rs 8000 per quintal respectively. The prices of moong have been quoting up by Rs 200/300 per quintal. The inferior quality stock also selling between Rs 5600/6500 per quintal and the trade will be profitable during the coming days.
मूंग-व्यापार लाभदायक रहेगा
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस) मूंग की नई फसल कोई आने वाली नहीं है। दूसरी ओर प्रयागराज एवं कानपुर लाइन की निपट गई है, इस बार रांची और बिहार वाली मूंग इस बार कम आई है, केवल राजस्थान के हल्के भारी माल लगातार उतरने से ज्यादा तेजी नहीं आ पाई है, लेकिन बढ़िया माल के 7500/7800 रुपए तथा हल्के माल खप जाने से 8000 रुपए प्रति क्विंटल बोल रहे हैं। बाजार पिछले एक माह में 200/300 रुपए बढ़ गए हैं। हल्के भारी माल भी इस समय 5600/6500 के बीच बिक रहे हैं तथा यहां से व्यापार लाभदायक लग रहा है।
Tur: prices may increase after some time
New Delhi, 19 January (NNS): There is a shortage of tur stock in all the markets. The prices of tur have been ruling at Rs 7500 per quintal while doing the import deals from Rangoon, due to this, the traders of Chennai have increased the prices by Rs 200 to Rs 7050 per quintal during the previous week, due to this, here also, its prices ascended from Rs 7200 to Rs7500 per quintal, later on, it is ruling at Rs 7450 per quintal. The crop of Maharashtra and Karnataka showed heavy downfall. The arrival pressure of tur reported to be weak in Karnataka, in these circumstances, the prices of lemon tur gained by Rs 200 per quintal during the near future.
तुवर-ठहरकर फिर तेजी आएगी
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस) तुवर का स्टॉक किसी भी मंडी में ज्यादा नहीं है। रंगून से हाजिर सौदे करने पर तुवर का पड़ता 7500 रुपए से ऊपर का पड़ रहा है। इस लिए चेन्नई वाले पिछले सप्ताह 200 रुपए बढ़ाकर 7050 रुपए प्रति कुंतल बढ़ने लगे, जिससे यहां भी 7200 रुपए से बढ़कर 7500 रुपए ऊपर में बिकने के बाद 7450 रुपए रह गया। महाराष्ट्र एवं कर्नाटक की फसल में पोल आ गई है। कर्नाटक में आवक का दबाव नहीं बन पा रहा है, इन सारी परिस्थितियों में लेमन तुवर में जल्दी 200 रुपए की और तेजी आ सकती है।
Gram desi: no possibility to decrease
New Delhi, 19 January (NNS): The crop of gram desi does not seems favourable in MP, Rajasthan, Maharashtra and Karnataka. No new crop will likely to arrive in the near future on seeing the new crop. The steamers will arrive in the current month, but the stock has already been sold out in the markets. Therefore, the market may increase due to the shortage of the stock. Presently, its prices went down from Rs 5925 to Rs 5850 per quintal, but the best quality stock has not been available in these prices. The stock of Australia has not been selling at the lower level, due to this, the market may likely to increase from here during the coming days.
देसी चना-घटने के गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस) देसी चने की फसल मध्य प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र कर्नाटक में अनुकूल नहीं है। नई फसल को देखकर अब ज्यादा माल आने वाले नहीं है। चालू महीने में एक स्टीमर लगने वाला है, लेकिन वह सब माल पहले बड़ी दाल मिलों में बिका हुआ है। अत: फसल आने पर ही माल की कमी से बाजार बढ़ सकता है। वर्तमान में 5925 से घटकर 5850 रु भाव रह गये हैं, लेकिन इन भावों में बढ़िया माल नहीं मिल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के माल भी ज्यादा घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं, इसलिए यहां से बाजार और तेज लग रहा है।
Gram kabuli: may not show more downfall
New Delhi, 19 January (NNS): There is a shortage of demand in gram kabuli during the second half of the previous week and the stockists are selling the stock at the lower level as the new crop will likely to arrive soon, due to this, here, the market may again rose to Rs 63/65 per kg. Notably, before this, it is being quoted at Rs 68/69 per kg. The reality is that the crop does not seems favourable as per the sowing and the prices have been ruling at the higher level in the international markets. The Indian stock of gram kabuli is being available at the lower level in all the countries as compared to here, in these circumstances, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
काबुली चना-और नहीं घटेगा
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस) गत सप्ताह के उत्तरार्ध में काबुली चने में ग्राहकी की भारी कमी होने तथा अगले महीने नयी फसल आने के अंदेशे से स्टॉकिस्टों की घटाकर बिकवाली आ गई, जिससे बाजार यहां दोबारा 63/65 रुपए प्रति किलो रह गया। गौरतलब है कि यह ऊपर में इससे पहले 68/69 रुपए तक बोलने लगे थे। वास्तविकता यह है कि आने वाली फसल बिजाई की दृष्टि से अनुकूल नहीं है तथा अंतरराष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव है। भारतीय काबुली चना सभी देशों में यहां की अपेक्षा सस्ता पड़ रहा है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव में अब घटने की गुंजाइश नहीं है।
Pea: no downfall in the roots
New Delhi, 19 January (NNS): The stored stock of pea has already been sold out at the Indian ports because its consumption increased by three times. On the other hand, its prices gained by $30/35 per tonne in Canada during the previous week. Apart from this, the rupee seems weak as compared to the dollar, due to this, it is compulsory to spend the Indian currency, due to this reason, its prices fell down by Rs 3 to Rs 3700 per quintal at the Indian ports. Here also, its prices remained firm at Rs 4000 per quintal and the market may increase after the arrivals of the new crop because of the weak demand in the domestic crop.
मटर-जड़ में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस) भारतीय बंदरगाहों पर धीरे-धीरे मटर का स्टॉक काफी निपट चुका है, क्योंकि इसकी खपत अन्य दालों से तीन गुनी हो रही है। उधर कनाडा में 30-35 डॉलर प्रति टन पिछले सप्ताह भाव और बढ़ गए। इसके अलावा डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर होने से ज्यादा भारतीय करेंसी खर्च करनी पड़ रही है। यही कारण है कि भारतीय बंदरगाहों पर तीन 3700 रुपए से घटाकर बेचू नहीं आ रहे हैं। यहां भी 4000 रुपए प्रति पर बाजार टिका हुआ है तथा जैसे ही नई फसल आने को होगी, बाजार और उछल जाएगा, क्योंकि घरेलू फसल में दम नहीं है।
Guar: no decrement
New Delhi, 19 January (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar improved by Rs 50 to Rs 5650/5700 per quintal owing to the weak demand from the mills. In Ahmadabad mandi, its prices also being quoted at Rs 5600/5650 per quintal. In NCDEX, the prices of guar December delivery also showed uptrend owing to the weak speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the strong level during the near future.,
ग्वार-मंदा नहीं
नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस) ऊंचे भाव पर गम मिलों की मांग कमज़ोर होने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 50 रूपये बढ़कर 5650/5700 रुपए प्रति किवंटल रह गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5600/5650 रुपए रूपये प्रति किवंटल रह गए। सटोरिया लिवाली घटने से एनसीडी ई एक्स में ग्वार वायदा जनवरी डिलीवरी में मंदे का रूख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार मजबूत रह सकता है।
