New Delhi, 19 January (NNS): The prices of big cardamom kainchicut reduced by Rs 20 to Rs 1680 per kg due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices during the previous days. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The average auction prices rose to Rs 1500/1968 per kg in the last auction which held on 15th January, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

बड़ी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 20 रुपए मंदी होकर 1680 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। 15 जनवरी को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत सुधरकर 1500/1968 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Red chilli: no possibility of downfall

New Delhi, 19 January (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 15000 per quintal owing to the higher buying from the stockists even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. There were around 30000/35000 bags of red chilli along with old stock of 30000 bags reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments  may affect because of the constant increment in the arrivals of the new crop. There is no possibility of more downfall in the prices of red chilli during the coming days.

लालमिर्च : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च घटने का डर नहीं है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली और बढ़ने से बीते सप्ताह यहां 334 नंबर लालमिर्च एक हजार रुपए और तेज होकर 17,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंची। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। गुंटूर में नई फसल की करीब 30-35 हजार बोरियों तथा पुरानी फसल की करीब 30 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही मजबूती से रुकी होने की जानकारी मिली। नई फसल की बढ़ रही आवक से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Turmeric: may increase

New Delhi, 19 January (NNS): The prices of turmeric remained firm at Rs 16300 per quintal during the review week even after the uptrend of Rs 100 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 1500 bags of turmeric reported to arrive in erode and the prices gained by Rs 200 per quintal. The active contract prices rose by Rs 664 or 3.82 percent to Rs 18052 per quintal, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices may increase during the coming one or two days.

हल्दी : बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी थोड़ी-बहुत तेज होने के आसार हैं। सप्ताहांत में हुए 100 रुपए के सुधार के बाद आलोच्य सप्ताह में यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 16,300 रुपए प्रति क्विंटल हो गई। एक सप्ताह पूर्व की तुलना में इसकी नवीनतम कीमत नवीनतम सुधार के बाद भी 200 रुपए नीची है। ईरोड में इसकी करीब 1500 बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की तेजी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की चौतरफा लिवाली से सक्रिय वायदा 664 रुपए या 3.82 प्रतिशत उछलकर 18,052 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी थोड़ी-बहुत बढ़ने की उम्मीद है।

Poppy seeds: no fear of downfall

New Delhi, 19 January (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1400 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the higher prices. Before this, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices during the coming one or two days.

पोस्तदाना : घटने का डर नहीं

नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है। पिछले दिनों आई तेजी के बाद स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना घटने का डर नहीं दिख रहा है।

Coriander: possibility of break on uptrend

New Delhi, 19 January (NNS): During the review week, the prices of coriander badami gained by Rs 500 to Rs 11000 per quintal due to the strong buying from the stockists even after the weak prices. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. There were around 700 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices rose by Rs 200 per quintal. The active contract market gained by Rs 384 or 3.80 percent to Rs 10498 per quintal owing to the all-round speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of break on uptrend in the prices during the coming days.

धनिया : तेजी पर ब्रेक संभव

नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए की तेजी पर अस्थाई तौर पर ब्रेक लग सकता है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की मजबूत लिवाली बनी होने से बीते सप्ताह यहां धनिया बादामी 500 रुपए तेज होकर 11 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 700 बोरियों की आवक होने तथा 200 रुपए की तेजी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की चौतरफा लिवाली से सक्रिय वायदा 384 रुपए या 3.80 प्रतिशत उछलकर 10,498 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए की तेजी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।

Black pepper: may show improvement

New Delhi, 19 January (NNS): Black pepper markara prices remained stable at Rs 760 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the higher prices. Recently, the prices have improved by Rs 40 per kg. The arrivals reported to be negligible and the prices improved by Rs 5 per kg in Kochi, due to this, the market sentiments may affect. The spot black pepper prices will likely to improve during the coming days.

कालीमिर्च : सुधार के आसार

नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च थोड़ी सुधर सकती है। पिछले दिनों आई तेजी के बाद स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 40 रु की तेजी आई थी। कोच्चि में आवक नगण्य होने तथा 5 रु का सुधार होने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च में सुधार होने के आसार हैं।

Cumin: held strong

New Delhi, 19 January (NNS): The prices of cumin rose by Rs 200 to Rs 23400 per quintal due to the strong buying from the stockists even after the higher prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. In Unjha, there were around 12000/13000 bags of cumin reported to arrive and the prices gained by Rs 180/200 per 20 kg. The active contract prices jumped by Rs 780 or 3.49 percent to Rs 23100 per quintal due to all-round speculative buying. The market sentiments may affect due to the constant demand from Bangladesh and nominal arrivals of the new crop. The prices of cumin will likely to remain strong during the coming one or two days.

जीरा : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 19 जनवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरे में मजबूती बनी रह सकती है। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी स्टॉकिस्टों की मजबूत लिवाली निकलने से यहां जीरा सामान्य 200 रुपए तेज होकर 23,400 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व भी हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ऊंझा में जीरे की करीब 12-13 हजार बोरियों की आवक होने तथा 180-200 रुपए प्रति 20 किलोग्राम का उछाल आने की खबर मिली। सटोरियों की चौतरफा लिवाली से सर्वाधिक सक्रिय वायदा 780 रुपए या 3.49 प्रतिशत उछलकर 23,100 रुपए पर जा पहुंचा। नई फसल की नाममात्र आवक तथा बंगलादेश की मांग बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रहने की आस है।