New Delhi, 15 January (NNS): The supply of wheat seems high in the consuming markets as compared to the private sector, due to this, the market showed heavy downfall, on seeing this, the sale of wheat have been started in the open market, but the government has reduced the quantity, due to this reason, the prices of wheat jumped from Rs 2800 per quintal to Rs 2860/2880 per quintal and the market may increase from here, but there is no possibility of more downfall in the prices. Most of the roller flour mills and the flour chakkis are purchasing the stock as per the needs.

गेहूं-अब और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) गेहूं की आपूर्ति प्राइवेट सेक्टर से खपत वाली मंडियों में बढ़ जाने से बाजार एक बार फिर लुढ़क कर पानी पानी हो गया था, इसे देखकर खुले बाजार में गेहूं की बिक्री फिर से शुरू कर दी गई है, लेकिन सरकार द्वारा क्वांटिटी कम कर दिया गया है। यही कारण है कि नीचे में 2800 रु प्रति कुंतल दो सप्ताह पहले बिकने के बाद वर्तमान में 2860/2880 रु प्रति कुंतल हो गए अब यहां से तेजी नहीं है, लेकिन वर्तमान भाव से घटने की भी गुंजाइश नहीं है। अधिकतर रोलर फ्लोर मिलों एवं आटा चक्कियों ने गेहूं की खरीद जरूरत के अनुसार करने लगी हैं।

Bold rice: higher buying from the exporters

New Delhi, 15 January (NNS): The loading of bold rice reported to be at the lower level for the  Gandhidham and Kandla ports from the bordering areas of India. Its prices also slipped by Rs 100/150 per quintal. The reality is that the prices have been ruling at the higher level in the international markets, due to this, the importers are doing less amount of deals. On the other hand, the ration rice is returning in the domestic markets and being sold in mandis instead of being consumed by the consumers. Here, the demand of rice sela seems high in the rice mills of Bengal during the previous days. We believe that the both the governmental and non-governmental stock has been selling out at the lower level in the markets of Bengal, UP, Bihar and Jharkhand, due to this, the prices may show long uptrend, after this, the trade of bold rice should be done at the current level. Here, the market of basmati rice may increase due to the constant buying from the exporters and it may increase during the coming days.

मोटे चावल-निर्यातकों की लिवाली बढ़ी

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) भारत के सीमावर्ती मंडियों से मोटे चावल की लोडिंग गांधीधाम कांदला बंदरगाहों के लिए काफी मंदे भाव में हो रहा है। बाजार के भाव से 100/150 रुपए प्रति क्विंटल मंदे में माल जा रहे हैं। वास्तविकता यह है कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों में नीचे भाव होने से वहां के आयातकों के सौदे कम हो रहे हैं। दूसरी ओर घरेलू मंडियों में राशन वाला चावल उपभोक्ताओं के यहां खपने की बजाय वापस आकर मंडियों में बिक रहा है। इधर पिछले दिनों बंगाल की राइस मिलों में सेला चावल की मांग पहले की अपेक्षा बढ़ गई है। हम मानते हैं कि सरकारी व गैर सरकारी स्टॉक के माल तेजी से यूपी बिहार बंगाल झारखंड में मंदे भाव में बिक रहे हैं, जिससे लंबी तेजी में बाधक हैं, इसके बाद भी मोटे चावल का व्यापार करना चाहिए। इधर बासमती चावल में निर्यातकों की लिवाली से बाजार तेज हो गए हैं तथा आगे अभी और तेज हो जाएंगे।

Maize: prices may increase after some time

New Delhi, 15 January (NNS): The crop of maize has been ruling in Chindwada and Baitoolganj line of MP. There, it is being traded at Rs 1750/1800 per kg and the inferior quality stock also ruling at Rs 1500/1600 per quintal and there is a shortage of best quality stock in the markets, despite this, the arrivals have been decreasing constantly, due to this, the market may not show more downfall during the near future.

मक्की-कुछ दिन मंदा रहेगा

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) मक्की की फसल एमपी के छिंदवाड़ा बैतूल गंज लाइन में चल रही है। वहां 1750/1800 रुपए प्रति कुंतल ट्रक लोड में व्यापार हो रहा है, नीचे वाले माल नमी के हिसाब से 1500/1600 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं, बढ़िया माल की भारी कमी बनी हुई है, इन सब के बावजूद भी अब आवक टूटने लगी है, जिस कारण  मंदा रुक सकता है।

Millet: may show increment

New Delhi, 15 January (NNS): The prices of millet remained close with the downfall of Rs 20/30 per quintal. The inferior quality stock also ruling between Rs 2100/2150 per quintal in Haryana and Punjab reach, whereas, the inferior quality stock also traded at Rs 2050 per quintal. There is lack of arrivals pressure of the crop in Eastern UP, due to this, the prices may not increase in the near future.

बाजरा-आगे तेजी आएगी

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) बाजरे में 20/30 रुपए प्रति क्विंटल नये मालों में मंदे लिए बाजार बंद हुए। नया माल 2100/2150 रुपए प्रति कुंतल हरियाणा पंजाब पहुंच में बिक रहे हैं, जबकि हल्के माल 2050 रुपए का व्यापार हो रहा है। पूर्वी यूपी में नई फसल का प्रेशर इस बार नहीं बन पाएगा, इसलिए और तेजी की धारणा बन गई है।

Masoor: further uptrend and downfall depends on the weather

New Delhi, 15 January (NNS): There is a shortage of masoor stock in Mungaoli, Ganj Basauda, Saagar and Bhopal line and the stock has been available at the lower level in the markets of MP and the demand of chanti and malka has been started from the eastern parts of India, on seeing this, the trade of masoor will be profitable at the current level. Here, the prices of small masoor also reduced by 50 to Rs 6600 per quintal in Bilti during the previous week, but the market showed internal strong trend, on seeing this, the trade will be profitable during the near future.

मसूर-तेजी मंदी मौसम पर निर्भर

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल लाइन में स्टॉक काफी कम रह गया है मध्य प्रदेश की मंडियों से नीचे भाव में माल ज्यादा नहीं मिल रहे हैं तथा छांटी व मलका की छिटपुट पूर्वी भारत की मांग कल शाम से ही शुरू हो गई है, इसे देखते हुए वर्तमान भाव की मसूर में आगे चलकर फिर लाभ मिलने वाला है। पिछले सप्ताह यहां मोटी मसूर बिल्टी में 6600 रुपए प्रति क्विंटल पर 50 रुपए घट गई थी, लेकिन आज अंदरुनी मजबूती दर्ज की गई, इन भावों में व्यापार करना लाभदायक रहेगा।

Urad: possibility to increase

New Delhi, 15 January (NNS): The prices of bold stock of urad gained by Rs 200/250 per quintal in the current week. Here, it is being traded at Rs 8400 per quintal as per the quality. In Rangoon, the shipments of urad also quoted up by $15 per tonne due to the constant buying in Chennai at the upper level, due to this reason, the stock of FAQ also ruling at Rs 7675 per quintal. There, the loading of the crop seems weak in Rangoon due to the unfavourable weather conditions and the traders of Chennai are selling the stock at the lower level. The domestic crop does not seems favourable, in these circumstances, the market may gain by Rs 200 per quintal during the coming days.

उड़द-अभी बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) उड़द में चालू सप्ताह के अंतराल 200/250 रुपए प्रति कुंतल मोटे माल में बढ़ गए हैं, यहां एसक्यू क्वालिटी का 8400 रुपए का व्यापार हो गया था, आज उपर भाव पर चेन्नई में लिवाली से तथा रंगून में 15 डॉलर प्रति टन अगले माह शिपमेंट के सुर्ख बोलने लगे हैं। जिस कारण एफ ए क्यू हाजिर में 7675 रुपए प्रति क्विंटल मिल रहा है। वहां मौसम खराब होने से लोडिंग रंगून में भी कम है तथा चेन्नई वाले भी कम बेचू आ रहे हैं। घरेलू फसलें अनुकूल नहीं है, इन परिस्थितियों में बाजार यहां से 200 रुपए फिर शीघ्र तेज लग रहा है।

Moong: no downfall but should sell the stock

New Delhi, 15 January (NNS): The supply of inferior and superior quality stock reported to be weak from Rajasthan and Maharashtra which is selling at Rs 7400/7800 per quintal. Some stock also ruling at Rs 5500/7000 per quintal, due to this, the dhoya companies are purchasing the stock at the reasonable prices and the sale of best quality stock seems good, in these circumstances, the stock should be  sell at the current rates. There is a huge difference between the quality and the quantity of the stock, but now, the stock has already been sold out in the markets. Therefore, there is no downfall in the roots.

मूंग-अभी मंदा नहीं किंतु बेचिए

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) महाराष्ट्र राजस्थान  की मूंग हल्की एवं बढ़िया क्वालिटी की आपूर्ति पहले की अपेक्षा कम हो गई है, जो यहां 7400/7800 प्रति कुंतल के बीच बिक रही है। कुछ माल 5500/7000 रुपए तक के भी आ रहे हैं, इसलिए धोया कंपनियां अपने पड़ते के हिसाब से माल खरीद रही हैं, बढ़िया माल की बिक्री अच्छी चल रही है, इन परिस्थितियों में स्टाक के माल को बेचते रहना चाहिए। क्वालिटी डिफरेंस एवं क्वांटिटी अधिक आई थी, लेकिन अब माल निपट चुके हैं। अत: जड़ में मंदा भी नहीं है।

Tur: will be profitable

New Delhi, 15 January (NNS):  The demand of tur showed uptrend from the mills and the market rose to Rs 7350 per quintal as the prices of lemon tur have been quoted at the higher level from Chennai. Now, the demand showed uptrend from the mills of North India at the current level. In contrary to this, the loading seems weak in the African countries due to the unfavourable weather conditions. Therefore, it is profitable to purchase the stock at the current level because the domestic crop gets affected due to the higher rainfall at the current level and in Burma, the stock has not been selling at the lower level.

तुवर-और लाभ मिलना संभव

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) दाल मिलों की मांग बढ़ जाने तथा चेन्नई से बढ़ाकर रंगूनी लेमन तुवर के भाव बोले जाने से बाजार यहां बढ़कर 7350 रुपए प्रति कुंटल रह गया। अब इन भावों में उत्तर भारत की दाल मिलों की मांग बढ़ गई है, वही अफ्रीकन देशों में भी लोडिंग मौसम की मार से कम हो गई है। अत: वर्तमान भाव में एक बार फिर माल खरीदना चाहिए, क्योंकि घरेलू फसलों को वर्तमान की बरसात से काफी नुकसान हुआ है तथा बर्मा में भी इससे नीचे नहीं बेच रहे हैं।

Gram desi: stock has been available at the lower level

New Delhi, 15 January (NNS): There is a shortage of the gram desi stock in the pipeline and the upcoming stock has been ruling at the higher level. Huge amount of gram kabuli of Australia has been sold out in the markets. The deals of Australia have been decreasing on seeing the domestic crop. There, the prices have been ruling at the higher level, due to this, there is no possibility of more uptrend in the prices from here. Today, the prices of gram Rajasthan on standing motor improved by Rs 50 to Rs 5875 per quintal. The prices of dal showed strong trend and the market may likely to remain strong during the coming days.

देसी चना-मंदे में माल उपलब्ध नहीं

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) देसी चने का स्टाक पाइप लाइन में बहुत कम है तथा आने वाले माल ऊंचे पड़ते के मिल रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के भी माल काफी निपट गए हैं। ऑस्ट्रेलिया से सौदे अब घरेलू फसल को देखकर कम हो रहे हैं। वहां माल ऊंचे पड़ते का है, इसलिए यहां से राजस्थानी चने में बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है। आज 50 रुपए सुधर कर 5875 रुपए खड़ी मोटर में लॉरेंस रोड पर बिकने की खबर थी। दाल में भी कुछ मजबूती दर्ज की गई तथा कुछ और बाजार मजबूत हो सकते हैं।

Rajma chitra: no time of uptrend

New Delhi, 15 January (NNS): The new stock of rajma chitra has been started unloading in Barsi and the Beed line from the last one week, due to this, the market increased by Rs 4/5 per kg due to the constant buying from the prickers at the lower level after the swamp of downfall. The new stock of Indian Brazil also selling at Rs 85/86 per kg. The prices of China have been ruling at the higher level, but the new rajma chitra will not increase. Here, both the new and the China’s stock also quoting at Rs 84/85 and Rs 100/101 per kg respectively. In Mumbai, it is quoting at Rs 95/96 per kg. therefore, the trade should not be done at the higher level during the coming days.

राजमां चित्रा- तेजी का समय नहीं

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) राजमां चित्रा नया बारसी एवं बीड लाइन का एक सप्ताह से लगातार उतरने लगा है, जिससे मंदे के दलदल के बाद नीचे वाले भाव में चुगाई वालों की लिवाली से बाजार 4-5 रुपए फिर से बढ़ गए हैं। अब नया माल 85/86 रुपए प्रति किलो इंडियन ब्राज़ील हो गया है। चीन का पड़ता महंगा हो गया है, लेकिन नया राजमां चित्रा अभी ज्यादा बढ़ने नहीं देगा। यहां नया माल 84/85 रुपए एवं चीन 100/101 रुपए प्रति किलो बोलने लगे हैं। मुंबई में भी 95/96 रुपए प्रति किलो भाव बोलने लगे हैं। अत: अभी तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए।

Gram kabuli: prices may increase after some time

New Delhi, 15 January (NNS):  There is a shortage of gram kabuli from the producing markets. In contrary to this, the market also being quoted at the higher level from the last 8/10 days due to the improved demand. Here, the unfiltered stock of Maharashtra also quoting at Rs 66/68 per kg in the current week and the market and the market may increase at the current level during the coming days.

काबुली चना-ठहर कर फिर तेज होगा

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) उत्पादक मंडियों से काबुली चने का स्टॉक काफी निकल चुका है। वहीं ग्राहकी सुधरने से बाजार 8/10 दिनों से सुर्ख बोले जा रहे हैं। यहां चालू सप्ताह में 66/68 रुपए प्रति किलो के बीच क्वालिटी के अनुसार महाराष्ट्र के बिना छने हुए माल बोले जा रहे हैं तथा वर्तमान भाव पर आगे और और तेजी लग रही है।

Moth: possibility to increase after some time

New Delhi, 15 January (NNS): The prices of moth remained stable at Rs 5000/5025 per quintal due to the weak demand from the last three days. The stock of moong also selling at Rs 5500/7000 per quintal in the markets.  It is being traded at Rs 4800/5200 per quintal in the markets of Rajasthan, due to this, the sale of moth dhoya does not seems favourable. The inferior quality stock has already been sold out in the markets, whereas, the arrivals showed downfall in the productive markets. Therefore, the prices of moth may increase after some time during the coming days.

मोठ-कुछ दिन बाद तेजी संभव

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस) गत तीन दिनों से ग्राहकी कमजोर होने से मोठ 5000/5025 रुपए प्रति कुंतल पर ठहरा हुआ है। मंडियों में मूंग 5500/7000 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रही है, राजस्थान के कुछ मंडियों में 4800/5200 रुपए की भी मूंग बिक रही है, इसलिए मोठ धोया की बिक्री अपेक्षाकृत अनुकूल नहीं है। हल्के माल मूंग के काफी निबट चुके हैं, उधर मोठ की आवक उत्पादक मंडियों में घट गई है। अत: अब मोठ के भाव तेज हो जाएंगे।