New Delhi, 13 January (NNS): the arrivals of black pepper reported to be nominal in the rural areas of Kerala. However, the arrival scenes nominal because the farmers does not want to sell their stock, as a result, the prices of black pepper remained firm at Rs 760 per kg due to the sluggish buying at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 40 per kg. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the near future.

कालीमिर्च : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद कालीमिर्च में लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 40 रुपए की तेजी आई थी। किसानों की बिकवाली न होने से केरल में नई फसल की आवक नगण्य होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की खबर मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।

Red chilli: will likely to remains strong

New Delhi, 13 January (NNS): The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 16500 per quintal due to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 1500 per quintal. There were around 75000/80000 bags including 20000/25000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices held stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect because the production declined by 30 percent. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.

लालमिर्च : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस)। गुंटूर में लालमिर्च की नई फसल की आवक बढ़कर करीब 30 हजार बोरियों की होने तथा इतनी ही पुरानी फसल की भी आवक होने की जानकारी मिली। तुलनात्मक रूप से देखें तो नवीनतम आवक नीची है। यही वजह है कि गुंटूर में लालमिर्च की विभिन्न किस्मों में 500-1000 रुपए की तेजी आने की जानकारी मिली। यहां पिछले दिनों आई तेजी के बाद लिवाली सुस्त पड़ने से 334 नंबर लालमिर्च 17 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही रुकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। नई फसल की बढ़ रही आवक से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।

Cloves: no fear of downfall

New Delhi, 13 January (NNS): the prices of cloves remained stable at Rs 770 per kg due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect because of the higher import prices and weak rupee against the American dollar. The spot clothes prices will likely to remain weak during the coming one or two days.

लौंग : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में लंबी मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Small cardamom: no downfall

New Delhi, 13 January (NNS): Here, the offtake of small cardamom reported to be sluggish even after the downfall in the prices during the previous days, due to this reason, here, the prices of 7.5mm remained stable at Rs 2600 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The arrivals rose to 115153 kg in RNS auction which held during the previous day. The average auction prices improved to Rs 2536 due to the limited support of buying. Before this, the prices were at Rs 2526.44 per kg in the auction which held on 3rd January, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

छोटी इलायची : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां छोटी इलायची का उठाव सुस्त पड़ता नजर आ रहा है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। एक दिन पूर्व हुई इदुक्की महिला कार्डमम प्रॉड्यूसर कम्पनी लिमिटेड नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 77,511 किलोग्राम होने की सूचना मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने जबकि लिवाली घटने से इसकी औसत नीलामी कीमत घटकर 2494.26 रुपए प्रति किलोग्राम रह जाने की जानकारी मिली। इससे पूर्व 3 जनवरी को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2501.35 रुपए थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Dry ginger: no possibility to increase

New Delhi, 13 January (NNS): the prices of dry ginger remained stable at Rs 30000 per quintal due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level at the same level of the previous day. The market sentiments may affect due to the weak quality of the stock in Maharashtra. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.

सौंठ : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद सौंठ की बिक्री में कमी आने लगी है। इसके फलस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 500 रुपए मंदी होकर 29,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली थी। महाराष्टï्र में सामान्य की अपेक्षा कमजोर क्वालिटी आने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने के आसार नहीं दिख रहे हैं।

Pistachio: will held strong

New Delhi, 13 January (NNS): the America has imposed 25% of tariff on India along with Russia. Now, the President Donald Trump threatened to impose the 25% of duty over the trading countries. Later on, here, the prices of pistachio peshawari remained firm at Rs 3200 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the new threatened from Trump. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the near future.

पिस्ता : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस)। ईरान में चल रहे विरोध प्रदर्शनों तथा अमेरिका के संभावित हमलों का डर बना हुआ है। इसके बाद भी यहां पिछले दिनों आई तेजी के बाद पिस्ते का उठाव सुस्त पड़ा हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां पिस्ता पेशवरी 3250 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रु की तेजी आई थी। ईरान की नवीनतम परिस्थितियों की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मजबूती बनी रह सकती है।

Cumin: will remain strong

New Delhi, 13 January (NNS): the prices of cukin Rose by Rs 100 to Rs 23200 per quintal due to the limited support of buying. Recently, the prices have increased by Rs 200/300 per quintal. There were around 7000/8000 bags of cumin reported to arrive and the prices 40 per 20 kg. The active contract prices declined by Rs 125 or 0.56 percent to Rs 22400 per quintal due to the weak speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming days.

जीरा : बढ़ सकता है

नई दिल्ली, 15 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी जीरे की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां जीरा सामान्य 23,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की वृद्धि हुई थी। मकर संक्रांति के अवकाश के बाद ऊंझा में जीरे की आवक बढ़कर करीब 13 हजार बोरियों की होने तथा 20 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की सूचना मिली। महाराष्टï्र में नगर निगम चुनाव के कारण वायदा में अवकाश रहा लेकिन इससे पूर्व सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा 40 रुपए या 0.18 प्रतिशत सुधरकर 22,350 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा थोड़ा-बहुत बढ़ सकता है।