New Delhi, 14 January (NNS):  The prices of rajma chitra showed downfall during the last 4/5 days due to the constant selling pressure of new Indian Brazil and the contant arrivals of the steamers from China. In spot, it is being quoted at Rs 96/97 per kg and in Mumbai, it is being traded at Rs 92/93 per kg. Here, Here, the Indian Brazil of Barsi line also ruling at Rs 80/81 per kg. It is expected that the stock will be pruchased ilegally after the downfall. Therefore, it is profitable to purchase stock after the decrement. The sowing seems high in the Barsi line, due to this, the good quality crop will arrive, but the it is profitable to purchase the stock at the lower level.

राजमां चित्रा-चौतरफा बिकवाली का प्रेशर

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस) चीन के स्टीमर लगने एवं नये इंडियन ब्राजील का प्रेशर बनने से से पिछले 4-5 दिनों के अंतराल इसमें काफी मंदा आ गया है। हाजिर में 96/97 रुपए प्रति किलो यहां बोल रहे हैं तथा मुंबई से 92/93 रुपए का व्यापार हो रहा है। बारसी लाइन का इंडियन ब्राज़ील यहां 80/81 रुपए कर बोल गये थे। ऐसा आभास हो रहा है कि बाजार तोड़कर पीछे से माल पकड़ने की तैयारी चल रही है। अत: थोड़ा घटने के बाद एक बार फिर भरपूर माल की खरीद करनी चाहिए। बारसी लाइन में बिजाई अधिक हुई है, जिससे वह फसल भी बढ़िया आएगी, लेकिन एक बार मंदे में खरीद फिर लाभदायक रहेगी।

Wheat: uptrend due to the downfall in the quantity

New Delhi, 14 January (NNS): The all-round competitive demand of wheat showed uptrend at the lower level because the government has stopped the sale under open market sale scheme from the last one month, but later on, its prices went up from Rs 2800 to Rs 2900 per quintal in Delhi due to the increment in the sale, but now, it is quoting at Rs 2880 per quintal. There is a rumour in the markets that the government has made the scheme for the companies as the big companies started storing the stock at the current level. Huge amount of stock reported to be store in the producing markets. Here, the prices of wheat for mill quality also unlaoding at Rs 2880/2885 per quintal due to the constant demand from the roller flour mills, but it is profitable to sell the stock at the current level during the coming days.

गेहूं-क्वांटिटी घटाने से तेजी

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक हुआ है तथा केंद्रीय पूल में खरीद भी इस बार तीन-चार वर्षो से अधिक हुई है। फिलहाल मंदे के दलदल के बाद थोड़ा 70/75 रुपए बढ़कर इसके भाव 2890/2910 रुपए प्रति क्विंटल का यहां व्यापार हो गया है, क्योंकि सरकार द्वारा ओएमएसएस के माध्यम से बेचे जाने प्रक्रिया शुरू कर दिया है। इस वजह से अभी धीरे-धीरे बाजार और बढ़ जाएगा, लेकिन लंबी तेजी टेंडर में मात्रा के ऊपर निर्भर करेगी।

Fine rice: uptrend due to the export deamnd

New Delhi, 14 January (NNS): The prices of rice all varieties of basmati rice along with 1401 strengthened by Rs 100 per quintal after the downfall due to the constant all-round buying from the exporters. Similarly, the prices of rice sela 1509 sela also rose from Rs 6100/6200 to Rs 6200/6300 per quintal. Notably, huge amount of shipments have been done in December and January from the exporters, due to this, the prices showed uptrend aftrend after the decrement in the prices and it is expected that the market may increase after some time.

बारीक चावल-निर्यात मांग से ही तेजी आएगी

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस) निर्यातकों की चौतरफा लिवाली चलने से 1401 सहित सभी तरह के के बासमती चावल में चालू सप्ताह में निर्यातकों की मांग बढ़ने से मंदे के बाद 100 रुपए की मजबूती आ गई है। उसी क्रम में 1509 सेला चावल भी नीचे में 6100/6200 रुपए बनने के बाद 6200/6300 रुपए पर पहुंच गया है। गौरतलब है कि निर्यातकों के शिपमेंट दिसंबर-जनवरी में प्रचुर मात्रा में होने हैं, जिससे पिछले दिनों की आई गिरावट के बाद थोड़ी तेजी आ गयी है तथा आगे और बाजार बढ़ जाएगा।

Maize: both the farmers and the traders are facing loss

New Delhi, 14 January (NNS): The kharif maize has been arriving constantly in the markets of MP and Maharashtra. Presently, there is a shortage of  demand, due to this reason, its prices also quoting at Rs 1750/1800 per quintal in Chindwada, Linga, SHivni and Baitoolganj line. Here, huge amount of stock has been lying in the markets of UP and Bihar. Here, the rice has been processing in the ethanol companies, whereas, it is being available at the higher level as compared to maize, but the government has mandate the consumption of 40 percent, due to this, it is compulsory to purchase the rice with maize, due to this, in Mauli and Barwala reach, it is being traded at Rs 2000/2150 per quintal. Now, the government should have to change its policy in the near future.

मक्की-किसान व्यापारी दोनों घाटे में

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस) खरीफ सीजन वाली मक्की एमपी महाराष्ट्र में जोरों से आ रही है, फिलहाल ग्राहकी की भारी कमी बनी हुई है। यही कारण है कि चालू सप्ताह छिंदवाड़ा लिंगा शिवनी बैतूल गंज लाइन में 1750/1800 रुपए प्रति क्विटल भाव हो गए। इधर यूपी बिहार की मंडियों में पुराना स्टॉक प्रचुर मात्रा में पड़ा हुआ है, इधर एथेनॉल कंपनियों में चावल की प्रोसेसिंग हो रही है, जबकि वह मकई की अपेक्षा महंगी पड़ रही है, लेकिन सरकार द्वारा 40 प्रतिशत की अनिवार्यता किए जाने से मकई के लिए चावल खरीदना मजबूरी हो गई है। इस वजह से मक्की 2000/2150 प्रति क्विंटल हरियाणा पंजाब पहुंच में पोल्ट्री उद्योग में जा रही है। जब तक सरकार की पॉलिसी चेंज नहीं होगी, तब तक मक्की की गति होना मुश्किल लग रहा है।

Millet: trade at the higher level

New Delhi, 14 January (NNS): The arrivals of millet gets affected in the mid and the eastern parts of North India, but the arrivals seems high as compared to before. The crop seems good in Haryana and Rajasthan and almost 80 percent of the same crop has already been sold out in the markets after the ripening which is being traded at Rs 2050/2080 per quintal as per the quality. The inferior quality stock also rose by Rs 50/60 per quintal. Apart from this, the crop has been arriving constantly in the prayagraj line, but the proudction showed downfall. Here, the sale of millet reproted to be weak in the current week becuase the prices of maize showed heavy downfall. On the other hand, the government has been selling the stock of bold rice at the lower level to the ethanol companies, in these circumstances, it is selling at Rs 2100/2150 per quintal despite the shortage of the stock. There will be no arrival pressure of the stock. Therefore, there will be no downfall in the roots during the coming days.

बाजरा-बेपड़ता व्यापार

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस) बाजरे की आवक मध्य एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश में खराब हो गई थी, लेकिन पहले की अपेक्षा थोड़ी आवक बढ़ी है। हरियाणा एवं राजस्थान में फसल बढ़िया आई थी, वह फसल पककर मंडियों में आकर 80 प्रतिशत बिक चुकी है, जो 2050/2080 रुपए प्रति किलो कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार बिक रही है। नीचे के भाव से 50/60 रुपए बढ़ गए हैं। इसके अलावा प्रयागराज लाइन में भी फसल निकलने लगी है, लेकिन उत्पादन में पोल आ गई है। यहां चालू सप्ताह बाजरे का की बिक्री ठप पड़ गई है, क्योंकि मकई के भाव काफी नीचे आ गए हैं। उधर सरकार द्वारा फिर से एथेनॉल कंपनियों को चावल सस्ते दर पर मोटे चावल की बिक्री की जा रही है, इन परिस्थितियों में बाजरे के भाव शॉर्टेज के बावजूद 2100/2150 रुपए प्रति क्विंटल बिक रहा है। माल का प्रेशर आगे बन पाना मुश्किल है। अत: जड़ में मंदा नहीं है।

Masoor: no downfall in the roots

New Delhi, 14 January (NNS):  This year, the productin of masoor reporte to be high as compared to the previous year, but there is a lack of stock in the pipeline, despite this, the stockists started selling their stock on seeing the crop will likley to arrive in the near future. Its prices have been quoted at the lower level after the increment in the prices. However, its arrivals showed downfall in Mungaoli, Ganj basauda, Saagar, Bhopal and Ashok Nagar line, due to this reason, its local and upcountry enquir has been increase in its dal and malka, due to this, the prices showed downfall. Today also, in bilti, its prices remained firm at Rs 6600/6640 per quintal. In Delhi reach, the masoor of Canada also ruling at rs 5850/5870 per quintal from the Mundra port. There is a shortage of small masoor and the best qualtiy stock also selling at Rs 75/80 per kg.

मसूर-अब और मंदा नहीं

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस) मसूर का उत्पादन इस बार, गत वर्ष की अपेक्षा अधिक जरूर हुआ है, लेकिन पाइपलाइन में माल कम होने के बावजूद फसल आने में कम समय को देखकर स्टाकिस्ट बिकवाल आ गए हैं। इधर कनाडा में भी ऊंचे भाव नरम बोल रहे हैं। हालांकि 2 दिन से इसकी आवक मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं अशोक नगर नई लाइन में काफी कम हो गई है, इस वजह से मलका व दाल की बिक्री लोकल एवं चालानी पूछपरख आने से पिछले दिनों से मंदे का रुख बना हुआ है। आज भी मोटी मसूर बिल्टी में 6600/6640 रुपए प्रति क्विंटल पर टिकी हुई है। कनाडा की मसूर मुंदड़ा पोर्ट से दिल्ली पहुंच में 5850/5870 रुपए तक क्वालिटी अनुसार बोली गई। छोटी मसूर की भारी कमी बनी हुई है, बढ़िया माल 75/80 रुपए प्रति किलो बिक गया।

Urad: should purchase the stock

New Delhi, 14 January (NNS): Both the local and upcountry selling of its dal chilka and dhoya showed uptrend during the last two days, due to this, its prices gained by Rs 50 which stood SQ at Rs 8275/8300 and FAQ at Rs 7600/7625 per quintal respectively. Along with this, the market of desi urad also being quoted at the strong level. There is heavy shortage of rupee in the markets. The arrived crop of UP does not seems favourable and the mills are purchasing less amount of stock after the uptrend in the prices from the last two days, but the prices may gain by Rs 200 per quintal during the coming days.

उड़द-अभी भी माल खरीदिए

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस) गत दो दिनों से उड़द में लोकल एवं चालानी में बिकवाली एवं दाल छिलका व धोया की बिक्री बढ़ जाने से उड़द के भाव 50 रुपए बढ़ कर एसक्यू 8275/8300 एवं एफ ए क्यू 7600/7625 रुपए प्रति क्विंटल के रह गए। इसके साथ साथ देसी उड़द में भी बाजार कुछ मजबूत बोले गए। बाजारों में रुपए की भारी कमी महसूस की जा रही है। यूपी की मुख्य फसल आई हुई अनुकूल  नहीं थी, वहीं दो दिनों की तेजी के बाद बढ़े भाव में दाल मिलें कम खरीद रही हैं, लेकिन अभी भी 200 रु की चाल लग रही हैं।

Moong: possibility of more increment

New Delhi, 14 January (NNS): There is all-round arrival pressue of moong in the markets, but the availability of moong reported to be weak to the chilka manufacturing mills due to the shortage of best quality stock, due to this, the prices of moong Rajasthan ascended by Rs 100 to Rs 7000/7700 per quintal. The selected stock also being quoted at Rs 8000 per quintal. Huge amount of spotted stock also being lying, but the dhoya mills are started purchasing the stock on seeing the lower level because its crop has arrived before 4 months. Now, the dry stock has been started arriving. Therefore, the stock should be trade at the current rates.

मूंग-और तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस) मूंग का दबाव चौतरफा बना हुआ है, लेकिन बढ़िया माल की कमी होने से छिल्का बनाने वाली दाल मिलों को मूंग की उतनी उपलब्धि नहीं हो रही है, जिससे 100 रुपए बढ़कर 7700/7700 रुपए प्रति कुंटल में राजस्थान की मूंग बिक गई। सिलेक्टेड माल 8000 रुपए तक बोलने लगे हैं। दागी बनाने वाली मूंग की भरमार है, लेकिन उसमें भी अब धोया मिलें नीचे भाव देखकर माल खरीदने लगी है, क्योंकि इसकी फसल आए 4 महीने हो चुके हैं। अब माल सूखा आने लगा है। अत: इन भावों में व्यापार क्वालिटी अनुसार माल का करना चाहिए।

Tur: uptrend at the current level

New Delhi, 14 January (NNS): This is the time of speculation on seeing the downfall in the production of tur, due to this, the market gained by Rs 50 to Rs 7300 per quintal due to the unavailability of the stock and lack of demand. However, its prices softened by Rs 2 per kg owing to the weak sale of its dal, whereas, the traders of Chennai are quoting the prices at the higher level. Now, the mills are purchasing the stock at the current rates because the pulses of hathras and katni line are selling at the hiher level. Therefore, there is no risk in the trade at the current level.

तुवर-वर्तमान भाव में और तेजी

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस) तुवर में उत्पादन में पोल को देखकर सट्टेबाजी का दौर चल रहा है, जिससे  ग्राहकी बनी रहने से शाम को ही माल नहीं मिलने से बाजार 50 रुपए बढ़कर 7300 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। हालांकि दली हुई दाल की बिक्री नहीं निकलने से दो रुपए प्रति किलो नरम बोलने लगे हैं, जबकि फिर से चेन्नई वाले बढ़ाकर बोलने लगे हैं। अब इन भाव में दाल मिलें खरीद रही है, क्योंकि हाथरस एवं कटनी लाइन की दालें भी पहले की अपेक्षा बढ़कर बिक रही है। अत: वर्तमान भाव में रिस्क नहीं है।

Gram Desi: no support of demand

New Delhi, 14 January (NNS): The crop of gram desi seems unfavourable in MP, Maharashtra and Rajasthan. Presently, the gram of Australia has been unloaded and the new crop will likely to arrive in the next month, due to this, there is lack of demand support, otherwise, the prices have been ruling at the higher level in any makret. Apart from this, there is a shortage of the stock and its prices have bee ruling at the higher level to the mills, on seeing these circumstances, the prices of gram Rajasthan also jumped by Rs 200 to Rs 5825/5850 per quintal. The prices of gram desi will likely to remain high in the season because the arrivals will remain weak.

देसी चना-ग्राहकी का सपोर्ट नहीं

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस) एमपी महाराष्ट्र राजस्थान तीनों ही राज्यों में देसी चने की फसल अनुकूल नहीं है। वर्तमान में ऑस्ट्रेलिया का चना उतरा हुआ है तथा नई फसल अगले महीने मध्य प्रदेश की आने की अंदेशे से ग्राहकी का समर्थन नहीं मिल रहा है, अन्यथा किसी भी मंडी से पड़ता नहीं है। यहां स्टॉक भी नहीं है, दाल मिलों को पड़ता भी नहीं लग रहा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए 5825/5850 रुपए के राजस्थानी चने में 200 रुपए का लाभ शीघ्र मिलने की संभावना दिखाई दे रही है। देसी चना सीजन पर ही तेज रहेगा, क्योंकि आवक नहीं बन पाएगी।

Gram kabuli: prices may not show downfall

New Delhi, 14 January (NNS): The supply of grwam kabuli showed downfall, despite this, both the local and upcountry demand seems negligible, due to this, the medium stock of Maharashtra will remain stable at Rs 67/68 per kg. The stock also being quoted at the higher level. Apart from this, Indian Mexico stock also improved by Rs 8/9 per kg. There is a shortage of stock in the markets. The upcountry demand of gram kabuli showed improved trand in the distributive markets, on seeing this, the market may increase during the coming days.

काबुली चना-मंदे वाले भाव नहीं आएंगे

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस) काबुली चने की आपूर्ति घटने के बावजूद भी लोकल एवं चालानी मांग नगण्य रह गई है, जिससे महाराष्ट्र का मीडियम माल 67/68 रुपए प्रति किलो पर कुछ दिनों से तेजी लिए टिके हुए हैं। ऊपर वाले माल भी उसी अनुपात में बढ़ाकर बोले गए, इंडियन मेक्सिको माल में भी 8/9 रुपए किलो की बढ़त लिए बाजार बंद हुए।  मंडियों में स्टॉक जितना शोर शराबा मचा रहे हैं, उतना नहीं है। वितरक मंडियों में शाम को चालानी मांग और सुधर गई है, इसे देखते हुए और तेजी आ सकती है।

White pea: no possibility to decrease

New Delhi, 14 January (NNS):The traders are taking interest towards the white pea due to the imposition of import duty during the previous months, due to this reason, both the traders and the mills have stored the stock. The market showed heavy increment during the previous days. Now, the market seems weak due to the arrivals of the stock from Australia, but almost 60 percent of the crop gets affected, due to this, the prices of pea may not show more downfall during the coming days.

सफेद मटर-मंदे की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस) पिछले महिनों के अंतराल आयात शुल्क मटर पर लगने से व्यापारियों का रुझान तेजी का बन गया था, जिस कारण माल कारोबारी तथा दाल मिलों ने पकड़ लिया था। पिछले महीने बाजार काफी तेज हो गए थे, अब बाजार एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया का चना लगने से सुस्त हो गया है, लेकिन घरेलू फसल 60 प्रतिशत नष्ट हो जाने से इन भावों में मटर और घटने की गुंजाइश नहीं है।