New Delhi, 14 January (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 32000 per uqitnal due to the weak offtake. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The weddings will likely to start soon, due to this, the market sentiments may affect. The spot copra prices will likely to remain sluggish during the coming days.

गोला : सुस्ती जारी रह सकती है

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी गोले का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला कट्टïों में 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। ब्याह-शादियां भी फिर से शुरू होने वाली हैं। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला सुस्त ही बना रह सकता है।

Cashew: no possibility to improve

New Delhi, 14 January (NNS): Cashew 320 no. prices held stable at Rs 910 per kg due to the sluggish sale. Recently, the prices have gone doiwn by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect due to the consumption season off. The spot cashew prices will not likely to improve during the near future.

काजू : सुधार के आसार नहीं

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी काजू की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में सुधार के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Almond kernel: no downfall

New Delhi, 14 January (NNS): The prices of almond kernel California improved by Rs 15 to Rs 845 per kg due to the higher buying after the uptrend in the prices. There were around 14 containers of almond kernel and 1053 containers of almond reported to import in December, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

बादामगिरी : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 14 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद बादामगिरी में लिवाली और बढ़ गई। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 15 रुपए तेज होकर 845 रुपए प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। गत दिसंबर महीने में बादामगिरी के 14 कंटेनर्स तथा बादाम के कुल 1053 कंटेनर्स का आयात होने की सूचना मिली। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी में मंदी की आशंका नहीं है।