New Delhi, 13 January (NNS):  The export of milk powder reported to be supported during the current month becuase its prices gained by $45/50 per ounce in the international markets. The reality is that the inferior quality stock has been selling out constantlyin Manila, Bangladesh, Oman and Nepal, due to this reason, the domestic companies are quoting the prices at the higher level. The cow milk powder of SOuth India is being selling at Rs 275/280 per kg in the markets of North Indi. The milk powder of the companies of North India which was selling at Rs 295/308 per kg, but now, it is expected that the market may increase during the near future. Here,  the milk powder of Maharashtra and Gujarat’s federation has been sellling at the higher level.

दूध पाउडर-निर्यात मांग बढ़ी

नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) दूध पाउडर में निर्यात का समर्थन चालू महीने से अनुकूल मिल रहा है, क्योंकि विदेशी बाजारों में इसके भाव इस समय 45-50 डॉलर प्रति टन बढ़ गए हैं। वास्तविकता यह है कि मनीला बांग्लादेश ओमान एवं नेपाल में हल्के माल इस समय जाने लगे हैं। जिस कारण वर्तमान में घरेलू कंपनियां बढ़ाकर बोल रही हैं। दक्षिण भारत का कॉउ मिल्क पाउडर उत्तर भारत की मंडियों में आकर 275/280 रुपए प्रति किलो आकर बिक रहा है। उत्तर भारत की कंपनियों का जो दूध पाउडर 295/308 रुपए बिक रहा है, इसमें और तेजी लग रही है। इधर महाराष्ट्र एवं गुजरात फेडरेशन के दूध पाउडर यहां फुल जनवरी महंगे बिके हुए हैं।

Desi ghee: possibility of more uptrend

New Delhi, 13 January (NNS): The stock of butter has been lying in all the plants as similar to the previous year and the collection of milk seems conpetitive for the production, but the availability of the stock seems high. Now, almost 95 percent of the plants have been started running constantly. The GST has declined from 12 percent to 5 percent from 22nd September, despite this, there is no specific relaxation, whereas, the production may increase. The companies have increased the prices of desi ghee by Rs 75 per tin. The trade should be done at the current level on seeing the consumption of season and weddings. It is expected that the trade will be profitable during the near future. The production of butter will be high in the near future.

देसी घी-अभी और तेजी संभव

नई दिल्ली, 13 जनवरी (एनएनएस) बटर का स्टॉक सभी प्लांटों में गत वर्ष की समान अवधि के लगभग बराबर ही है तथा उत्पादन हेतु दूध के कलेक्शन में प्रतिस्पर्धा बनी हुई है, लेकिन उपलब्धि भरपूर हो रही है। अब 95 प्रतिशत प्लांट फुल फ्लैश चलने लगे हैं। गत 22 सितंबर से जीएसटी 12 से घटाकर 5 प्रतिशत किए जाने के बावजूद भी कोई विशेष राहत नहीं है, जबकि उत्पादन अधिक करने में प्रोत्साहन मिला है। पिछले सप्ताह भी कंपनियों ने 75 रुपए प्रति टीन देसी घी के भाव बढ़ा दिए। सीजन एवं आगे शादियों की खपत को को देखते हुए इन भाव में व्यापार करना चाहिए। अब स्टॉक का व्यापार लाभदायक लग रहा है। मक्खन का उत्पादन भी कंपनिया जोरों पर कर रही हैं।