New Delhi, 12 January (NNS): The maize stock has been arriving constantly in the markets, there, it is ruling between Rs 1600/1800 per quintal. The reality is that the demand of intend stock reproted to be weak at the current rates, due to this, the government has mandate the consumption of rice to 40 percent,  which is being purchased at Rs 2320 per quitnal because the season of Bihar does not sems profitable and huge amount of stock has been lying to the traders, in these circumstances, the prices may increase after some time, but the stock should not be sell in the panic situation.

मक्की-घबराकर माल मत बेचिए

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस) मक्की की आवक मध्य प्रदेश की मंडियों में हो रही है, वहां 1600/1800 रुपए प्रति क्विंटल के भाव चल रहे हैं। वास्तविकता यह है कि मकई में अभी इंडेंट वालों की मांग कभी कम चल रही है, क्योंकि इथेनॉल कंपनियों में 40 प्रतिशत चावल की खपत, सरकार द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है, जो 2320 रुपए प्रति कुंतल के भाव में खरीदना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि यूपी बिहार का सीजन नुकसानदायक रहा है, कारोबारियों के गले में स्टाक ज्यादा बचा है, इन परिस्थितियों में अभी ठहर कर तेजी ही आएगी, लेकिन इन भावों में घबराकर माल नहीं बेचना चाहिए।

Wheat: no risk at the current level

New Delhi, 12 January (NNS): The market of wheat fell down by Rs 125/130 to Rs 2800/2820 pre quintal as the government has been selling the stock of wheat via OMSS. NOtably, the prices went down by Rs 350 per quintal as compared to the previous year, despite this, the government has fixed the basic reserve price of Rs 2550 per quintal, due to this, the tender stock of wheat has not been available at the sluggish rates, in these circumstances, the trade of wheat should be done at the current rates. The market will likley to remain strong after some time during the near future.

गेहूं-वर्तमान भाव में रिस्क नहीं

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस) गत सप्ताह सरकार द्वारा फिर से ओ एम एस एस में टेंडर की प्रक्रिया जारी कर दिए जाने से बाजार 125/130 रुपए टूटकर 2800/2820 रुपए प्रति क्विंटल के निम्नस्तर पर आ गए। गौरतलब है  कि गत वर्ष की अपेक्षा भाव 350 रुपए नीचे चल रहे हैं। इन सब के बावजूद भी सरकार का बेसिक रिजर्व प्राइस 2550 रुपए प्रति क्विंटल का है, इसलिए टेंडर वाला गेहूं भी खुले बाजार की अपेक्षा ज्यादा सस्ता नहीं पड़ रहा है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव पर गेहूं का व्यापार करना चाहिए। आगे कुछ दिन ठहर कर थोड़ा बाजार यहां से मजबूत हो सकता है।

Fine rice: downfall due to the trade war

New Delhi, 12 January (NNS): The crop of basmati rice gets destroyed in all the states, despite all this, the trump government has created the situation of war, due to this, huge amount of stock from the exporters has been dump at the Indian ports. Last week, the trump administration threatened to impose a 500 percent of tarif and due to its negative impact on Iran, the government there ended import subsidies which results in the decline of Rs 400/500 per quintal. However, the market may not show more downfall on seeing the lack of the ready stock in the both the markets and the mills, due to this reason, there is a shortage of old stock int he markets, despite this, the market may not show more uptrend during the near future. On the other hand, the market may not increase from here. Therefore, the trade of PDS and other rice will be profitable at the current level.

चावल-वर्ल्ड ट्रेड वार से मंदा

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस) इस बार बासमती धान की प्रत्येक राज्यों में फसल को व्यापक नुकसान हुआ है, इन सब के बावजूद भी वर्ल्ड ट्रेड वार की स्थिति ट्रंप सरकार द्वारा ला दिए जाने से निर्यातकों के माल भारतीय बंदरगाहों पर डंप पड़ गए हैं। पिछले सप्ताह ट्रंप सरकार ने यह धमकी दी थी कि 500 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे तथा ईरान पर उसकी शनि दृष्ट दृष्टि चलने से वहां की सरकार इंपोर्ट पर दिए जाने वाले सब्सिडी को खत्म कर दिया है, जिस कारण 400/500 रुपए प्रति क्विंटल गिरावट आ गई। हालांकि मिलों एवं मंडियों में तैयार माल की कमी को देखकर के बाजार यहां से और मंदा नहीं लग रहा है।इस वजह से पुराना स्टॉक होने के बावजूद भी वर्तमान भाव में आगे और तेजी लग रही है। दूसरी ओर मोटे चावल के भाव भी इस बार बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है। अत: वर्तमान भाव में व्यापार पीडीएस या अन्य चावल में भी बढ़िया रहेगा।

Millet: no downfall in the roots

New Delhi, 12 January (NNS): The traders have stored less amount of millet stock because the ethanol companeis are getting the maize stock at the sluggish rates and almost 40 percent of the processing of bold rice has been mandatory. Now, the situation changes  because the crop gets affected in Western Bihar and UP amid constant raifnall. Now, the prices of millet rose to Rs 2120/2150 per quintal in Haryana and Punjab reach. Its prices have been ruling at Rs 1700/1750 per quintal in the producing markets. Now, there is lack of arrival pressure in Prayagraj line and also a shortag of arrivals in Tundla line. The new crop of millet has been arriving in Itawa, Aita and Mainpuri line, on seeing these circumstances, there is no downfall in the roots during the near future.

बाजरा-जड़ में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस) बाजरे का स्टॉक कारोबारी कम कर रहे थे, क्योंकि इथेनॉल कंपनियों को मक्की काफी सस्ती मिल रही है तथा मोटे चावल की 40 प्रतिशत की प्रोसेसिंग में अनिवार्यता कर दी गई है। अब वर्तमान में स्थिति बदल गई है क्योंकि यूपी पश्चिम बिहार की फसल पिछले दिनों की बरसात से चौपट हो गई है। अभी  बाजरे का भाव बढ़कर हरियाणा पंजाब पहुंच 2120/2150 प्रति क्विंटल हो गया। उत्पादक मंडियों में 1700/1750 रुपए के बीच भाव चल रहे है। अभी प्रयागराज लाइन में माल का दबाव नहीं है, टूंडला लाइन में इस बार नए माल का प्रेशर नहीं है, इटावा एटा मैनपुरी लाइन में भी बाजरा आ रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए जड़ में मंदा नहीं है।

Masoor: new crop will arrive after some time

New Delhi, 12 January (NNS): The new millet crop of Mundra has been started unloading at the Mundra port and there also, huge amount of stock has already been sold out in the markets and the arrived crop does not get favourable. Here, both the supply adnd the stock remains 10 percent in the markets of MP. The sowing of domestic6 crop has alrady been over. The sowing of masoor reported to be high during the prevoius days, but the sown crop of masoor gets affected owing to the constant rainfall inthe last week of October, due to this, the upcoming crop may decrease. In Bilti, its prices have been ruling between Rs 6650 per quintal amid lack of stock in the pipeline. The stock of Canada also being available at Rs 5850/5875 per quintal. Therefore, the new crop may increae by Rs 100 per quintal till the arrivals of the new crop during the coming days.

मसूर-नई फसल में समय बाकी

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर लगातार मुंदड़ा पोर्ट पर उतर रही है तथापि वहां भी काफी माल निपट चुका है तथा आई हुई फसल अनुकूल नहीं है। इधर मध्य प्रदेश की मंडियों में मोटी मसूर की आपूर्ति एवं स्टाक दोनों 10 प्रतिशत रह गया है। घरेलू फसल के लिए बिजाई लगभग पूरी हो गई है। पिछले दिनों बिजाई अधिक हुई थी, लेकिन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में लगातार बरसात होने से बोई हुई मसूर को भारी नुकसान हुआ है, इसलिए आने वाली फसल भी घटने आने की संभावना बन गई है। पाइप लाइन में माल कम होने से 6650 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बिल्टी में भाव चल रहे हैं, कनाडा के माल 5850/5875 रुपए के बीच चल रहे हैं। अत: नई फसल आने तक बाजार यहीं 100 रुपए एक बार बढ़ सकते हैं।

Urad: should purchase at the current level

New Delhi, 12 January (NNS): The containers of urad will arrive after two to three days from Chennai in between heavy fog and the consumption of urad dhoya and chilka will remain constant in January, in these circumstances, the urad SQ was selling at Rs 8350 per quintal and it is expected that the market may increase by Rs 200/250 per quintal during the coming days.

उड़द-वर्तमान भाव में खरीदिए

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस) हम मानते हैं कि कोहरे के अंतर्गत चेन्नई से चले हुए उड़द के कंटेनर दो-तीन दिन रूक रूक कर लगते रहेंगे तथापि पाइपलाइन में माल नहीं है तथा अभी जनवरी में उड़द धोया एवं छिल्का की खपत रहेगी, इन परिस्थितियों को देखते हुए जो उड़द एसक्यू 8350 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है, इसमें 200/250 रुपए की चाल बन सकती है।

Moong: will be profitable

New Delhi, 12 January (NNS): Huge amount of both infeior and superior quality stock has been arrived in Rajasthan,karnataka and Maharashtra as per the quality, but most of the infeiro and superior quality stock has already beenp processed. The selling of moong dal seems continuous till Makar Sankranti and no new crop will likely to arrive before May. On the ohter hand, the stock has been lying in UP, Bihar and MP, on seeing these circumstances, the prices of moong have been ruling between Rs 5500/5700 per quintal as per the quality and its trade will be profitable during the coming days.

मूंग-लाभ मिलने की संभावना

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस) इस बार मूंग की आई हुई फसल राजस्थान कर्नाटक महाराष्ट्र में क्वालिटी के अनुसार काफी हल्की भारी आई है, लेकिन अधिकतर हल्के माल ढोया मिलन में प्रोसेसिंग हो चुके हैं। यहां से मकर संक्रांति तक मूंग दाल की बिक्री चल रही है, नई फसल मई से पहले कोई आने वाली नहीं है। दूसरी ओर यूपी बिहार एमपी की भी मूंग स्टाक में पड़ी हुई है, इन परिस्थितियों को देखते हुए 5500/7600 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार मूंग में मिलिंग के लिए व्यापार करना चाहिए, आगे इसमें और लाभ मिलने की संभावना है।

Tur: profitable at the current level

New Delhi, 12 January (NNS): The upcoming crop of tur gets affected in Karnataka and Maharashtra due to the montha storm and previous rainfall during the previous month. Huge amount of ready crop gets dry because the crop of tur does not affects due to the continuous rainfall. Therefore, the upcoming crop will likely to be weak. We believe that there is a shortage of upcoming crop. We believe that there is a shortage of stock in the eastern parts of the country as the pea stock is being available at the sluggish rates and there, it is selling at the lower level, despite this, the prices of lemon tur also ruling at Rs 7350 per quintal, but it may rose to Rs 7500 per quintal after the increment in the demand.

तुवर-वर्तमान भाव लाभदायक

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस) तुवर की आने वाली फसल कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में पिछेती बरसात एवं पिछले माह के मोंथा तूफान से खराब हो गई है। काफी खड़ी फसल सूख गई है, क्योंकि तुवर की फसल को बरसात को लगातार बरसात नहीं चाहिए। अत: आने वाली फसल कम की संभावना प्रबल हो गई है। हम मानते हैं कि मटर दाल सस्ती होने से तुवर की दाल की मांग में पूर्वी भारत की भारी कमी आई है तथा वहां सस्ती दाल बिक रही है, इन सब के बावजूद भी वर्तमान भाव के 7350 रुपए की लेमन तुवर में जाने का कुछ भी नहीं है, बल्कि दाल मिलों की मांग निकलते ही 7500 रुपए को पार कर जाएगी।

Gram desi: possibility of increment

New Delhi, 12 January (NNS): The import deals of gram desi have been ruling at the higher leel. The sowing of the crop seems weak in Rajasthan and the crop gets affected in some areas of MP. The upcoming steamers have been quoting at the higher level, due to this, its prices rose by Rs 150 to Rs 5900 per quintal in the last one week as there is no fear. The stockists are not selling the stock at the lower level, due to this reason, the prices of dal mill quality went down by Rs 200 to Rs 6600/6800 per quintal as per the quality and the market may not show more downfall duirng the near future.

देसी चना-और बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया से आयात सौदे महंगे हो गए हैं। राजस्थान में बिजाई कम हुई है तथा मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में फसल को नुकसान हुआ है। आने वाले स्टीमर के भाव ऊंचे बोल रहे हैं, जिससे दहशत समाप्त हो जाने से एक सप्ताह में 150 रुपए बढ़कर 5900 रुपए प्रति कुंतल लॉरेंस रोड प्रभाव हो गए हैं। स्टॉकिस्टों की बिकवाली घटाकर नहीं आ रही है। यही कारण है की दाल के भाव भी 200 रुपए घटकर मिल से 6600/6800 रुपए क्वालिटी के अनुसार हो गए हैं तथा अभी बाजार मंदा नहीं लग रहा है।

Rajma chitra: should trade as per the needs

New Delhi, 12 January (NNS):  The rajma chitra of China has arrived at the Mumbai port during the previous dyas whose delivery seems constant and the importers are not selling the stock at the lower level. The spot loading is being traded at Rs 95/96 per kg and the upcoming stock has been selling at the lower level. Here, the sowing of rajma chitra seems high in Barsi line and it is expected that around 8/8.25 lakh bags of new stock will arrive, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level during the near future.

राजमां चित्रा-केवल जरूरत का व्यापार

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस) चीन का राजमां चित्रा पिछले दिनों मुंबई पर लग गया था, जिसकी डिलीवरी चल रही है तथा आयातक घटाकर बिकवाली कर रहे हैं। मुंबई से हाजिर लोडिंग 95/96 रु प्रति किलो का व्यापार हो रहा है। यहां भी हाजिर में 100/102 रु प्रति किलो भाव चल रहे हैं तथा आने माल और मंदे बिक रहे हैं। इधर बारसी लाइन में राजमां चित्रा की बिजाई बहुत बढ़िया हुई है तथा संभावना यह है कि 8-8.25 लाख बोरी तक वहां भी नया माल आ जाएगा, इन परिस्थितियों में फिलहाल तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए आगे।

Gram kabuli: all-round sowing seems high

New Delhi, 12 January (NNS):  The sowing of gram kabuli showed downfall in MP, Maharashtra and Karnataka during the last some days and the sown crop gets affected. The farmers have sown less amount of stock, in these circumstances, the productiono of gram kabuli will likley to be weak. we believe that huge amount of stock has been lying in all the markets of the country, due to this reason, the unfiltered stock of Maharashtra also ruling at Rs 67/68 per kg. The stock of Karnataka and Inian Mexico also selling at the lower level, but the prices may increase becuase of the higher prices in the markets.

काबुली चना-बिजाई चौतरफा घटी

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस) पिछले दिनों एमपी महाराष्ट्र कर्नाटक में लगातार बरसात से काबुली चने की बिजाई घट गई है तथा बोई हुई फसल को व्यापक नुकसान होने की खबरें आ रही है। किसानों ने बिजाई भी कम किया है, इन परिस्थितियों में आने वाला वर्ष काबुली चना में उत्पादन कम वाला दिखाई दे रहा है। हम मानते हैं कि विगत दो वर्षों का स्टॉक काबली चने का देश की सभी मंडियों में फंसा हुआ है, जिस कारण महाराष्ट्र का बिना छना माल 67/68 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है। कर्नाटक एवं इंडियन मेक्सिको घटाकर बेचू आ रहे हैं, लेकिन मंडियों से पड़ते के अभाव में और तेजी लग रही है।

Pea: possibility to increase in the future

New Delhi, 12 January (NNS):  The stock of pea has been selling at he lower level, but its stock has been decreasing constantly as its consumption reported to be high as compared to the other pulses. Presently, here, it is ruling at Rs 40/41 per kg in wholsale. pea has been trading at Rs 34/35 per kg as per the quality at the Indian ports. Therefore, the market may not decrease from here because of the lack of stock in the UP.

मटर-भविष्य में तेजी की उम्मीद

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस) मटर अपने निचले स्तर पर बिक रहा है, लेकिन इसकी खपत अन्य दालों की तुलना में अधिक होने से निरंतर स्टॉक घटता जा रहा है। वर्तमान में यहां 40/41 रुपए प्रति किलो के बीच थोक व्यापार हो रहा है। भारतीय बंदरगाहों पर 34/35 रुपए के बीच क्वालिटी अनुसार माल बिक रहे हैं। अत: इसमें घटने का कुछ भी नहीं है, क्योंकि फसल यूपी में काफी कम है।

Guar: no more downfall

New Delhi, 12 January (NNS): In Jodhpur mandi, the prices of guar slipped by Rs 350 to Rs 5650/5700 per quintal owing to the weak demand inthe mills at the higher level. In Ahmadabad mandi, its prices also quoting at Rs 5600/5650 per quintal. In NCDEX, the prices of January mill delivery showed downfall owing to the weak speculative buying. Ther is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

ग्वार-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस) ऊंचे  भाव पर गम मिलों की मांग कमज़ोर होने से जोधपुर मंडी में गत सप्ताह के दौरान ग्वार के भाव 350 रूपये घटकर 5650/5700 रुपए प्रति किवंटल रह गए। अहमदाबाद मंडी इसके भाव 5600/5650 रुपए रूपये प्रति किवंटल रह गए।सटोरिया लिवाली घटने से  एनसीडी ई एक्स में ग्वार वायदा  जनवरी डिलीवरी में मंदे का रूख रहा। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है। बाजार वर्तमान भावों के आस पास रुका रह सकता है।