New Delhi, 12 January (NNS): There were around 75000/80000 bags of red chilli reported to arrive including 25000/30000 bags in Guntur and the prices held stable at the same strong. Here, the prices of red chilli jumped by Rs 1500 to Rs 16500 per quintal due to the higher buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone down in the same ratio. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the coming days.
लालमिर्च : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की आस है। गुंटूर मंड़ी में नई फसल की करीब 25-30 हजार बोरियों समेत इन दिनों लालमिर्च की करीब 75-80 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत मजबूती से रुकी होने की जानकारी मिली। यहां घटी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली बढ़ने से बीते सप्ताह 334 नंबर लालामिर्च 1500 रु उछलकर 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही गिरावट आई थी। आने वाले सप्ताह में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने की उम्मीद है।
Turmeric: may increase
New Delhi, 12 January (NNS): During the review week, the prices of turmeric softened by Rs 100 to Rs 16500 per quintal due to the sluggish buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down by Rs 300/400 per quintal. There were around 1700 bags of turmeric reported to arrive and the prices held stable at the same level of the previous day. The active contract prices rose by Rs 236 or 1 34 percent to Rs 17860 per quintal due to the higher speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot turmeric prices will likely to remain high during the coming days.
हल्दी : बढ़ सकती है
नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में हल्दी थोड़ी-बहुत बढ़ सकती है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी नाममात्र को 100 रुपए नरम होकर 16,500 रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300-400 रुपए की मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 1700 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 236 रुपए या 1.34 प्रतिशत तेज होकर 17,860 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में हल्दी थोड़ी-बहुत बढ़ने के आसार हैं।
Poppy seeds: no fear of downfall
New Delhi, 12 January (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1400 per kg due to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the weak rupee against the American dollar. There is no fear of downfall in the spot poppy seeds prices furing the coming days.
पोस्तदाना : घटने का डर नहीं
नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में पोस्तदाने में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में पोस्तदाना घटने का डर नहीं दिख रहा है।
Coriander: no long increment
New Delhi, 12 January (NNS): The prices of coriander Badami reduced by Rs 200 to Rs 10500 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the feeble prices. Recently, the prices reduced by Rs 300 per quintal. There were around 800/1000 bags of coriander reported to arrive in the Baran mandi od Rajasthan. The active contract prices went up by Rs 176 or 1.79 percent to Rs 10012 per quintal because of the strong speculative buying. The market sentiments may affect because of the feeble sowing. There is no possibility of long uptrend in the prices during the near future.
धनिया : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में धनिए में लंबी तेजी की आशा नहीं है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर ही बनी होने से गत सप्ताह यहां धनिया बादामी 200 रुपए मंदा होकर 10,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 300 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 800-1000 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 176 रुपए या 1.79 प्रतिशत तेज होकर 10,012 रुपए पर जा पहुंचा। बिजाई कमजोर होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में धनिए में लंबी तेजी की उम्मीद नहीं है।
Black pepper: will held sluggish
New Delhi, 12 January (NNS): The prices of black pepper marakara remained stable at Rs 760 per kg due to the sluggish buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 40 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the nominal buying in the rural areas of Kerela. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the near future.
कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से गत सप्ताह यहां कालीमिर्च मरकरा 760 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 40 रुपए का उछाल आया था। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली। केरल के ग्रामीण क्षेत्रों में नई फसल की छुटपुट आवक से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी हफ्ते में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है।
Cumin: will held strong
New Delhi, 12 January (NNS): The prices of cumin dropped down by Rs 100 to Rs 23100 per quintal due to the weak buying from the stockists even after the higher prices. During the weekend, the prices have gone up by Rs 300 per quintal. There were around 10000/11000 bags of cumin reported to arrive and the prices rose by Rs 120 per 20 kg. The active contract prices went up by Rs 580 or 2.67 percent to Rs 22270 per quintal due to the all-round speculative buying. The spot cumin prices will likely to remain strong during the near future.
जीरा : मजबूत बना रहेगा
नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में जीरा मजबूत ही बना रहने की संभावना है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह यहां जीरा सामान्य 100 रुपए घटकर 23,100 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। हालांकि सप्ताहांत में इसमें 300 रुपए की तेजी आई है। ऊंझा में इसकी आवक बढ़कर करीब 10-11 हजार बोरियों की होने तथा 120 रुपए प्रति 20 किलोग्राम का उछाल आने की खबर मिली। सटोरियों की चौतरफा लिवाली से सक्रिय वायदा 580 रुपए या 2.67 प्रतिशत उछलकर 22,270 रुपए पर पहुंच गया। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रहने के आसार हैं।
Big cardamom: no downfall
New Delhi, 12 January (NNS): The prices of big cardamom slipped by Rs 300 to Rs 1700 per kg due to the weak buying from the stockists at the higher level. Recently, the prices have gone up in the same ratio. It’s average auction price rose to Rs 1500/1962 per kg in the last auction which held on 8th January. The market sentiments may affect because of the higher import prices. There is no fear of downfall in the spot big cardamom prices during the coming days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 30 रुपए मंदी होकर 1700 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। 8 जनवरी को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1500/1962 रुपए पर जा पहुुंचने की सूचना मिली थी। आयात पड़ता आकर्षक नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
