New Delhi, 12 January (NNS): The prices of almond kernel California reduced by Rs 20 to Rs 830 per kg due to the weak buying from the stockists at the higher level. Its prices improved by Rs 5 per kg. The market sentiments gets support owing to the weak rupee and higher booking rates as comparatively. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the near future.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है। बढ़ी कीमत पर स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 20 रुपए मंदी होकर 830 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। हालांकि इससे पूर्व यह 825 रुपए के निचले स्तर की अपेक्षा इसमें 5 रुपए का मामूली सुधार भी हुआ है। बुकिंग दर तुलनात्मक रूप से ऊंची होने तथा रुपया कमजोर बना होने से बाजार की धारणा को समर्थन मिल सकता है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रह सकती है।

Cashew: no possibility to increase

New Delhi, 12 January (NNS):  The prices of cashew four pieces remained firm at Rs 800 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the higher prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect because the new season will likely to arrive soon and consumption season off. The spot cashew prices will likely to remain high during the coming days.

काजू : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 12 जनवरी (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू बढ़ने की उम्मीद नहीं है। घटी कीमत पर  भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। उत्पादन का नया सीजन जल्दी ही शुरू होने के अनुमानों तथा खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू बढ़ने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।