New Delhi, 08 January (NNS): The production of red chilli reported to be decrease by 30 percent in the producing areas like Telangana and Andhra Pradesh .There were around 75000/80000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur, this includes the bags of almost 25000 new bags. There, the prices of this famous commodity gained by Rs 500/2000 per quintal due to the higher buying. Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 16000 per quintal due to the higher buying. Recently, the prices have gone down by Rs 1500 per quintal. The market sentiments may affect due to the expected nominal production. The spot red chilli prices will likely to remain strong during the near future.
लालमिर्च : मजबूती जारी रह सकती है
नई दिल्ली, 08 जनवरी (एनएनएस)। विपरीत मौसम की वजह से आंध्र प्रदेश और तेलंगाना जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में लालमिर्च के उत्पादन में करीब 30 प्रतिशत की गिरावट आने की आशंका जताई जा रही है। गुंटूर मंड़ी में पिछले कुछ दिनों से नई फसल की करीब 25 हजार बोरियों समेत लालमिर्च की कुल 75-80 हजार बोरियों की आवक हो रही है। लिवाली बढ़ने से वहां आज इस प्रमुख किराना जिंस में क्वालिटीनुसार 500-2000 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आने की सूचना मिली। यहां भी लिवाली बढ़ने से 334 नंबर लालमिर्च एक हजार रुपए तेज होकर 16 हजार रुपए प्रति क्विंटल हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 1500 रुपए की गिरावट आई थी। उत्पादन की नवीनतम संभावित स्थिति की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।
Cloves: will remain stable
New Delhi, 08 January (NNS): Here, the prices of cloves remained stable at Rs 770 per kilogram due to the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and higher import prices. The spot cloves prices will not likely to remain stable at the same level during the coming days.
लौंग : स्थिरता बनी रह सकती है
नई दिल्ली, 08 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां लौंग की बिक्री में सुस्ती का माहौल बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रहने के आसार हैं।
Small cardamom: no decrement
New Delhi, 08 January (NNS): The prices of small cardamom 7.5 mm remained firm at Rs 2600 per kg due to the weak offtake even after the downfall in the prices. Before this, the prices have gone down by Rs 50 per kg. Today, the arrivals of small cardamom rose to Rs 70768 per kg in the Idukki District Traditional Cardamom Producer Company Limited Auction. The average auction price reported to be at Rs 2526.54 per kg due to the strong buying even after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices reported to be at Rs 2467.84 per kg. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.
छोटी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 08 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2600 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई इदुक्की डिस्ट्रिक्ट ट्रेडिशनल कार्डमम प्रॉड्यूसर कम्पनी लिमिटेड नीलामी में इसकी आवक बढ़कर 70,768 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची बनी होने के बाद भी लिवाली मजबूत ही बनी होने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2526.54 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 30 दिसम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2467.84 रुपए थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Black pepper: will remain sluggish
New Delhi, 08 January (NNS): Here, the prices of black pepper markara remained firm at Rs 770 per kg due to the sluggish offtake even after the improvement in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 45 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the nominal arrivals of the new crop in Kerela. The spot black pepper prices will likely to remain sluggish during the coming days.
कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 08 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां कालीमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप कालीमिर्च मरकरा 770 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 45 रुपए की तेजी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। केरल में इसकी नई फसल की छुटपुट आवक शुरू होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रह सकती है।
Dry ginger: held strong
New Delhi, 08 January (NNS): The new crop of dry ginger has been ruling in the Maharashtra. According to the received information, the arrivals of dry ginger reported to be weak as compared to the previous year, due to this reason, the consumers are showing interest towards the dry ginger of other states. Here, the prices of dry ginger remained firm at Rs 30000 per quintal even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 500 per quintal. The spot dry ginger prices will likely to remain strong during the near future.
सौंठ : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 08 जनवरी (एनएनएस)। महाराष्टï्र में सौंठ की नई फसल चल रही है। प्राप्त हो रही सूचनाओं पर यदि विश्वास किया जाए तो पूर्व की तुलना में अब महाराष्टï्र में सौंठ की क्वालिटी सामान्य की अपेक्षा कमजोर आ रही है। इसकी वजह से अच्छी क्वालिटी के खरीददारों को अन्य राज्यों की सौंठ का रुख करना पड़ रहा है। यहां पिछले दिनों आई तेजी के बाद सौंठ सामान्य 30 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी हुई है। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में बढ़िया क्वालिटी की सौंठ मजबूत ही बनी रह सकती है।
Pistachio: no fear of downfall
New Delhi, 08 January (NNS): Pistachio peshawari prices remained stable at Rs 3100 per kg due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect due to the higher import prices amid weak rupee against the American dollar. The spot pistachio prices will not likely to decrease during the coming one or two days.
पिस्ता : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 08 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद पिस्ते की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां पिस्ता पेशावरी 3100 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ते में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।
Cumin: no possibility to increase
New Delhi, 08 January (NNS): There were around 8000/9000 bags of cumin reported to arrive in Unjha mandi due to the weak selling from the stockists and the farmers even after the downfall in the prices. There, the prices declined by Rs 40 per 20 kg due to the weak selling even after the weak arrivals than the normal level. As a result, the prices of cumin dropped down by Rs 400 to Rs 22800 per quintal due to the weak buying. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices dropped down by Rs 345 or 1.59 percent to Rs 21420 per quintal because of the constant speculative buying, due to this, the market sentiments may affect. The spot cumin will not likely to increase during the coming days.
जीरा : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 08 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद किसानों और स्टॉकिस्टों की बिकवाली कमजोर पड़ने से ऊंझा में जीर की आवक घटकर 8-9 हजार बोरियों के आसपास रह जाने की सूचना मिली। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने के बाद भी लिवाली कमजोर ही बनी होने से वहां इसकी कीमत 40 रुपए प्रति 20 किलोग्राम मंदी होने की जानकारी मिली। इसके फलस्वरूप यहां भी लिवाली कमजोर पड़ने से जीरा सामान्य 400 रुपए मंदा होकर 22,800 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर आ गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की बिकवाली से सक्रिय वायदा 345 रुपए या 1.59 प्रतिशत मंदा होकर 21,420 रुपए पर आ गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
