New Delhi, 02 January (NNS): The prices of almond kernel California remained firm at Rs 850 per kg due to the sluggish sale even after the improvement in the prices. Recently, the prices have improved by Rs 05/10 per kg. The market sentiments may affect because of the ongoing winter season and higher booking rates than the normal level. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद यहां बादामगिरी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी हुई है। हाल ही में इसमें 5-10 रुपए का सुधार हुआ था। बुकिंग दर अपेक्षाकृत रूप से ऊंची बनी होने तथा सर्दियों की खपत की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।

Copra: no possibility of uptrend

New Delhi, 02 January (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 32000 per quintal due to the weak sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect due to the higher prices than the normal level and no wedding season off. There is no possibility of improvement in the prices during the near future.

गोला : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। कीमत सामान्य से ऊंची बनी होने तथा ब्याह-शादियां नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बढ़ने की उम्मीद नहीं दिख रही है।

Cashew: no increment

New Delhi, 02 January (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kilogram because of the weak offtake even after the decrement in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the consumption season off. There is no possibility of improvement in the spot cashew prices during the coming days.

काजू : सुधरने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 2 जनवरी (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुधरने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।