New Delhi, 31 December (NNS): The trading activities reported to be sluggish in Kochi in the evening of the New Year and the prices held stable at the same level of the previous year. Here, the prices of nutmeg remained firm at Rs 695 per kg due to the sluggish offtake. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. The market sentiments may affect due to the lack of demand from the exporters. The spot nutmeg prices will likely to improve during the coming days.
जायफल : सुधार के आसार नहीं
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस)। नववर्ष की पूर्व संध्या पर कोच्चि में जायफल का कामकाज सुस्त बना होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां भी उठाव सुस्त ही बना होने से जायफल 695 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए की नरमी आई थी। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल सुधरने के आसार नहीं दिख रहे हैं।
Turmeric: will remain strong
New Delhi, 31 December (NNS): Here, the prices of turmeric gained by Rs 300 to Rs 16500 per kilogram owing to the improved sale even after the downfall in the prices. During the previous day, the prices have gone down in the same ratio. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices rose by Rs 166 or 0.90 percent to Rs 17393 per quintal due to the higher speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
हल्दी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद हल्दी की बिक्री में वृद्धि हुई। इसके परिणामस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज हल्दी 300 रुपए तेज होकर 16,500 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। बीते दिन इसमें थोड़ी मंदी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की लिवाली बढ़ने से सक्रिय वायदा 166 रुपए या 0.90 प्रतिशत तेज होकर 17,393 रुपए हो गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।
Poppy seeds: no increment
New Delhi, 31 December (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1400 per kg due to the weak offtake even after the uptrend in the prices. Recently, its prices gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the consumption season off. There is no possibility of increment in the spot poppy seeds prices during the coming one or two days.
पोस्तदाना : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां पोस्तदाना का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Coriander: no possibility to increase
New Delhi, 31 December (NNS): Here, the prices of coriander badami gained by Rs 300 to Rs 11000 per quintal owing to the higher offtake even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 800 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices went up by Rs 202 or 1.97 percent to Rs 10440 per quintal because of constant speculative buying. The market sentiments may affect due to the weak sowing of new crop as comparatively. There is a possibility of temporary uptrend in the spot coriander prices during the coming days.
धनिया : तेजी के आसार नहीं
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद धनिए के उठाव में वृद्धि हुई। इसके परिणामस्वरूप यहां धनिया बादामी 300 रुपए तेज होकर 11 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर जा पहुंचा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 800 बोरियों की आवक होने तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 202 रुपए या 1.97 प्रतिशत तेज होकर 10,440 रुपए पर पहुंच गया। नई फसल की तुलनात्मक रूप से नीची बुआई से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिए की नवीनतम तेजी अस्थाई साबित हो सकती है।
Big cardamom: no increment
New Delhi, 31 December (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut remained firm at Rs 1770 per kg owing to sluggish offtake even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 20 per kg. The average auction price rose to Rs 1450/1942.50 per kg in the last auction which held on 26th December, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
बड़ी इलायची : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी बड़ी इलायची में स्थिरता का वातावरण बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20 रुपए की तेजी आई थी। 26 दिसम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 1450/1942.50 रुपए पर जा पहुंचने की जानकारी मिली थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में तेजी की उम्मीद नहीं है।
Cumin: fear of profit taking selling
New Delhi, 31 December (NNS): There were around 8000/9000 bags of cumin reported to arrive in Unjha mandi. There, its wholesale prices gained by Rs 100 per 20 kg due to the higher buying even after the normal level. During the previous day, the prices have gone down in the same ratio. The prices of cumin ascended by 200 to Rs 23300 per quintal because of the higher buying from the stockists. During the previous day, the prices have gone up in the same ratio. The active contract prices gained by Rs 100 or 0.45 percent to Rs 22485 per quintal because of limited speculative buying. The market sentiments may affect because the sowing of the crop affected by 14 percent. There is a profit taking selling in the spot cumin prices during the near future.
जीरा : मुनाफावसूली का डर
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने की सूचना मिली। आवक अपने सामान्य स्तर पर ही होने के बाद भी लिवाली बढ़ने से वहां इसकी थोक कीमत में 100 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की सूचना मिली। एक दिन पूर्व इसमें इतनी ही मंदी आई थी। यहां बढ़ी कीमत पर भी लिवाली बढ़ने से जीरा सामान्य 200 रुपए बढ़कर 23,300 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व बीते दिन भी इसमें इतनी ही तेजी आई थी। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली निकलने से सक्रिय वायदा 100 रुपए या 0.45 प्रतिशत बढ़कर 22,485 रुपए हो गया। बुआई करीब 14 प्रतिशत पिछड़ने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे में मुनाफावसूली बिकवाली निकलने का भी डर बना हुआ है।
Fenugreek: will remain strong
New Delhi, 31 December (NNS): The offtake of fenugreek reported to be improve even after the uptrend in the prices. As a result, here, fenugreek prices gained by Rs 100 to Rs 6900 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiments may affect owing to the normal supply. The spot fenugreek prices will likely to remain strong during the near future.
मेथीदाना : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद मेथीदाने के उठाव में थोड़ा सुधार देखा गया है। यही वजह है कि यहां मेथीदाना सामान्य 100 रुपए बढ़कर 6900 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आपूर्ति सामान्य से तंग होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाना मजबूत ही बना रह सकता है।
