New Delhi, 31 December (NNS): The prices of copra in bags remained firm at Rs 32000 per quintal due to the weak sale even after the decrement during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect due to the normal availability and supply along with wedding season off. There is no possibility of improvement in the prices during the near future.
गोला : सुधार की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी गोले की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां गोला कट्टïों में 32 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। ब्याह-शादियां नहीं होने और आपूर्ति एवं उपलब्धता सामान्य के आसपास बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में गोला सुधरने की संभावना नजर नहीं आ रही है।
Cashew: no uptrend in the prices
New Delhi, 31 December (NNS): The prices of cashew 320 no. remained stable at Rs 910 per kilogram because of the weak offtake even after the decrement in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the normal supply and availability along with the consumption season off. There is no possibility of improvement in the spot cashew prices during the coming days.
काजू : तेजी की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 320 नंबर 910 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता करीब-करीब सामान्य बनी होने और खपत का सीजन नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की उम्मीद नहीं है।
Almond kernel: held strong
New Delhi, 31 December (NNS): The prices of almond kernel California remained firm at Rs 850 per kg due to the sluggish sale even after the increment in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 05 per kg. The market sentiments may affect because of higher booking rates and weak rupee against the American dollar. The spot almond kernel prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
बादामगिरी : मजबूत बनी रहेगी
नई दिल्ली, 31 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद यहां बादामगिरी की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 850 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। बुकिंग दर बढ़ने तथा अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रह सकती है।
