New Delhi, 30 December (NNS): The prices of dry ginger rose by Rs 500 to Rs 30000 per quintal because of the improved offtake even after the downfall. Recently, the prices have gone down in the same ratio. Both the arrivals and the prices held at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect because of the strong prices of ginger. The spot dry ginger prices will likely to remain strong during the near future.

सौंठ : मजबूत बनी रहेगी

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद सौंठ के उठाव में सुधार दर्ज किया गया। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 500 रुपए तेज होकर 30 हजार रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। अदरक की मजबूत कीमत से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।

Red chilli: not likely to increase

New Delhi, 30 December (NNS): The new crop of red chilli has been started arriving in Guntur. There were around 25000 bags of old and 50000 bags of new red chilli reported to arrive in Guntur and the prices remained stable at the same level of the previous day. The prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 15000 per quintal due to the sluggish buying even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 1500 per quintal. The market sentiments may affect due to the new crop. The spot red chilli prices will not likely to increase during the near future.

लालमिर्च : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस)। गुंटूर में नई लालमिर्च की आवक बढ़ने लगी है। वहां पर नई लालमिर्च की करीब 25 हजार बोरियों तथा पुरानी की लगभग 50 हजार बोरियों की आवक होने और कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। पिछले दिनों आई मंदी के बाद लिवाली सुस्त ही बनी होने से यहां 334 नंबर लालमिर्च 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 1500 रुपए की गिरावट आई थी। नई फसल की बढ़ रही आवक से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।

Cloves: no possibility to decrease

New Delhi, 30 December (NNS): Here, the prices of cloves remained stable at Rs 780 per kilogram due to the sluggish buying even after the downfall in the prices during the previous day. Recently, the prices have gone down by Rs 15/20 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and higher import prices. The spot cloves prices will not likely to decrease during the coming days.

लौंग : घटने की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी लौंग में लिवाली सुस्त ही बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां लौंग 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Small cardamom: no downfall

New Delhi, 30 December (NNS): Here, the offtake of small cardamom reported to be sluggish even after the downfall during the previous day. As a result, here, the prices of small cardamom 7.5 mm remained firm at Rs 2650 per kg. Recently, the prices have gone down by Rs 50 per kg. The arrivals of small cardamom went down to Rs 23896 per kg in the Climate Natural Private Limited Auction during the previous day. Its average auction price improved to 2456.44 per kg due to the limited buying and weak arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2441.18 per kg in the last auction which held on 19th December, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां छोटी इलायची का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2650 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 50 रुपए की मंदी आई थी। एक दिन पूर्व हुई क्लाइमेट नेचुरल स्पाइसेज प्राइवेट लिमिटेड नीलामी में इसकी आवक गिरकर 23,896 किलोग्राम की होने की सूचना मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से नीची होने और हल्की-फुल्की लिवाली से इसकी औसत नीलामी कीमत सुधरकर 2456.44 रुपए हो जाने की जानकारी मिली थी। इससे पूर्व 19 दिसम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2441.18 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।

Black pepper: will remain sluggish

New Delhi, 30 December (NNS): Here, the prices of black pepper remained firm at Rs 720 per kg due to the sluggish sale even after the improvement in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The prices will likely to remain sluggish during the coming days.

कालीमिर्च : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद यहां कालीमिर्च की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 720 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का मामूली सुधार हुआ था। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च में सुस्ती जारी रह सकती है।

Pistachio: held strong

New Delhi, 30 December (NNS): Pistachio peshawari prices remained stable at Rs 3100 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the fear of increment in the import prices along with the weak rupee against the American dollar.  The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

पिस्ता : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी पिस्ते में स्थिरता का वातावरण बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3100 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने के आसार से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रह सकता है।

Cumin: possibility of temporary uptrend in the prices

New Delhi, 30 December (NNS): There were around 8000/9000 bags of cumin reported to arrive in Unjha mandi of Unjha. Its wholesale prices slipped by Rs 100 per 20 kg due to the weak buying even after the weak arrivals than the normal level. During the previous day, the prices have gone up y Rs 40 per quintal. Here, the prices of cumin ascended by Rs 200 to Rs 23100 per quintal due to the limited support of buying at the higher level. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The active contract prices softened by Rs 80 or 0.36 percent to Rs 22130 per quintal because of the weak speculative buying. The market sentiments may affect as 14 percent of the sowing gets affected. There is a possibility of temporary break on downfall in the prices during the coming days.

जीरा : तेजी पर अस्थाई ब्रेक संभव

नई दिल्ली, 30 दिसम्बर (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने की सूचना मिली। आवक अपने सामान्य स्तर पर ही होने के बाद भी लिवाली कमजोर पड़ने से वहां इसकी थोक कीमत में 100 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की गिरावट आने की जानकारी मिली। एक दिन पूर्व इसमें 40 रुपए की तेजी आई थी। यहां बढ़ी कीमत पर भी लिवाली का हल्का-फुल्का समर्थन बना होने से जीरा सामान्य 200 रुपए बढ़कर 23,100 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली घटने से सक्रिय वायदा 80 रुपए या 0.36 प्रतिशत नरम होकर 22,130 रुपए रह गया। बुआई करीब 14 प्रतिशत पिछड़ने के समाचारों से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे की तेजी पर अस्थाई ब्रेक लग सकता है।