New Delhi, 25 December (NNS): The prices of mustard oil went down by Rs 150 to Rs 14100 per quintal amid weak demand and constant selling from Haryana and Rajasthan. In dadri, its prices also being quoted at Rs 14000 per quintal. The prices of mustard oil kachi ghani also firm at Rs 14400 per quintal because of weak demand from Bihar and Bengal. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the recent downfall during the near future.

सरसों तेल-मंदे की उम्मीद कम

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एनएनएस) हरियाणा व राजस्थान की बिकवाली आने एवं मांग घटने से सरसों तेल के भाव 150 रुपए घटकर 14100 रूपये प्रति  क्विंटल रह गये। दादरी में इसके भाव 14000 रुपए प्रति क्विंटल बोले गए। बिहार बंगाल की मांग कमज़ोर होने से जयपुर 14400 रुपए प्रति क्विंटल पर सुस्त रहे। हाल में आई गिरावट को देखते हुए भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है।

Acid oil: likely to remain stable

New Delhi, 25 December (NNS): The prices of acid oil remained firm at Rs 7850/7900 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand from the soap manufacturers. In the markets of MP, its prices have been quoted at Rs 7300 per quintal. The prices of palm fatty remained sluggish at Rs 8200 per quintal in Kandla owing to the weak demand at the higher level. There is no possibility of more downtrend in the prices on seeing the supply and demand. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the coming days.

एसिड ऑयल-ठहराव की उम्मीद

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एनएनएस) साबुन निर्माताओ  की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली कमजोर होने से 50 रुपए बढ़कर 7850/7900 रुपए क्विटंल कुंतल हो गये। मध्य प्रदेश की मंडियों में इसके भाव 7300 रुपए प्रति कुंतल बोलें गए। ऊंचे भाव पर मांग कमजोर होने से कांदला में पाम फैटी के भाव 8200  रुपए प्रति कुंतल पर सुस्त रहे। सप्लाई व मांग को देखते हुए आने वाले दिनों में गिरावट की संभावना नहीं है बाजार रुका रह सकता है।

Cottonseed cake: no uptrend

New Delhi, 25 December (NNS): The prices of cottonseed cake gained by Rs 50 to Rs 3550/3700 per quintal due to the weak selling from Haryana and Punjab and higher demand from the cattle feed manufacturers. In the markets of UP, cottonseed prices also being quoted at Rs 3600/3700 per quintal amid feeble selling. There is no possibility of uptrend in the spot cottonseed prices on seeing the supply and uptrend in the prices of raw stock. Apart from this, the market may likely to remain stable during the near future.

बिनौला खल-तेजी नहीं

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एनएनएस) हरियाणा व पंजाब से आपूर्ति कमज़ोर होने एवं पशु आहार वालों की मांग निकालने  से बिनौला खल के भाव 50 रुपए बढ़कर 3550/3700 रुपए प्रति कुंतल हो गये। उत्तर प्रदेश की मंडियों में भी बिकवाली  कमजोर होने से इसके भाव 3600/3700 रुपए प्रति क्विटंल बोले गए। कच्चे माल में तेजी का रुख होने एवं आपूर्ति को देखते हुए आने वाले दिनों में इसमें तेजी की संभावना कम है बाजार रुका  रह सकता है।

Soya oil: not likely to decrease

New Delhi, 25 November (NNS): The prices of refined soya oil remained firm at Rs 13400 per quintal due to the higher demand and the Chicago’s soya oil contract is in plus in the international markets. In Indore line, the prices of soya refined also being quoted at Rs 12500 per quintal and in Neemach line, it is ruling at Rs 12500 per quintal. In Kandla, its prices remained stable at Rs 12400 per quintal due to the feeble selling from the importers and downfall in rupee against the American dollar. The spot soya oil prices will likely to remain weak during the coming one or two days.

सोया तेल-घटने के आसार कम

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एनएनएस) शिकागो सोया तेल वायदा के प्लस में होने एवं ग्राहकी निकलने  से  सोया तेल रिफाइंड के भाव 13400 रुपए प्रति कुंतल पर टिके रहे ।इंदौर लाइन में भी इसके भाव 12500 रुपए कुंतल तथा नीमच में इसके भाव 12500 रूपये प्रति कुंतल बोलें गए। डॉलर की तुलना में रुपए की कीमतों में आई गिरावट के कारण आयातकों की बिकवाली कमजोर होने से कांदला में इसके भाव 12400 रुपए पर टिके रहे। आने वाले दिनों में इसमें और गिरावट की संभावना कम है।

Rice fatty: no more downfall

New Delhi, 25 December (NNS): The prices of rice fatty remained weak at Rs 8800/8850 per quintal due to the weak selling from the stockists and higher demand from the soap manufacturers. In dhuri line, its prices also being quoted at Rs 8550 per quintal. However, the prices of raw stock showed strong trend due to the weak selling of raw stock which used in making soap. There is no possibility of downtrend in the prices. Apart from this, the market may likely to remain stable at the same level during the near future.

राइस फैट्टी-अधिक मंदा नहीं

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एनएनएस) साबुन निर्माताओ की मांग निकलने तथा स्टाकिस्टों की बिकवाली घटने से राइस फैटटी के भाव घटकर 8800/8850 रूपए प्रति कुंतलपर टिके रहे। धुरी लाइन में इसके भाव 8550 रूपये प्रति  कुंतल बोले गए। यद्यपि साबुन में उपयोग होने वाले अन्य कच्चे माल की कीमतों में भी बिकवाली कमजोर होने से मजबूती कर रहा, भविष्य में इसमें गिरावट की संभावना कम है बाजार रुका रह सकता है।

Castor oil: no decrement

New Delhi, 25 December (NNS): Castor oil prices remained strong at Rs 14550/14650 per quintal owing to the weak supply and higher demand from the paint manufacturers. In Ahmadabad, its prices also being quoted at Rs 13800 per quintal. The castor prices remained stable at the same level due to the weak selling in Gujarat and Rajasthan. The trade reported to be weak as the contract market remained close due to the chritmas. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and uptrend. Apart from this, the market may likely to remain strong during the near future.

अरंडी तेल-मंदा नहीं

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एनएनएस) पेंट निर्माताओं की मांग निकालने तथा आपूर्ति कमजोर होने से अरंडी तेल के भाव 14550/14650 रुपए प्रति कुंतलपर मजबूत रहे।अहमदाबाद लाइन में इसके भाव 13800 रुपए कुंतल बोलें गए ।  गुजरात व राजस्थान की मंडी में बिकवाली कमजोर होने से अरंडी की कीमतों में स्थिरता रही। क्रिसमस के कारण वायदा बंद होने से कारोबार कमज़ोर रहा। सप्लाई व मांग को देखते हुए इसमें गिरावट की संभावना कम है । बाजार मजबूत रह सकता है।

Soybean: no fear of downfall

New Delhi, 25 December (NNS): The Chicago’s active soya oil contract reported to be jump by 73 cents per pound, whereas, in KLCE, the active palm oil contract also went up by 01 Ringgit per tonne due to the strong buying from the investors. Here, there was holiday of Christmas in Jalgoan, due to this reason, the prices of soybean remained firm at Rs 4600 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There is no fear of downfall in the spot soybean prices during the coming days.

सोयाबीन : मंदी का डर नहीं

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एनएनएस)। अंतर्राष्टï्रीय खाद्य तेल वायदा में क्रिसमिस के अवकाश से पूर्व निवेशकों की मजबूत लिवाली से शिकागो के सक्रिय तिमाही सोया तेल वायदा में 73 सैंट प्रति पौंड का उछाल आने जबकि केएलसीई के सक्रिय तिमाही पाम तेल वायदा में एक रिंगिट प्रति टन की नरमी आने की खबर मिली। इधर, जलगांव में क्रिसमिस का अवकाश रहा। इसकी वजह से सोयाबीन 4600 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में सोयाबीन में मंदी का डर नहीं है।