New Delhi, 25 December (NNS): Here, the prices of small cardamom 7.5 mm reduced by Rs 50 to Rs 2650 per kg because of the weak offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per kg. There were holiday in the auctions on the occasion of Christmas, but before this, today, the arrivals of small cardamom reported to be increase to 96539 kg in the South Indian Green Cardamom Company Limited auction. The average auction price of small cardamom rose to Rs 2414.66 per kg owing to the support of buying after the uptrend in the arrivals. Before this, the prices were at Rs 2395.80 per kg which held on 12th December, due to this, the market sentiments may affect. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां छोटी इलायची के उठाव में कमी दर्ज की गई। यही वजह है कि यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 50 रुपए मंदी होकर 2650 रुपए प्रति किलोग्राम रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। क्रिसमिस के उपलक्ष्य में नीलामियों में अवकाश रहा लेकिन इससे पूर्व बीते दिन हुई साऊथ इंडियन ग्रीन कार्डमम कम्पनी लिमिटेड, कोच्चि नीलामी में इसकी आवक बढ़कर 96,539 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली थी। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली का समर्थन बना होने से इसकी औसत नीलामी कीमत बढ़कर 2414.66 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली थी। इससे पूर्व 12 दिसम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2395.80 रुपए थी। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Red chilli: no possibility of improvement

New Delhi, 25 December (NNS): The prices of red chilli remained stable at Rs 15000 per quintal due to the sluggish offtake even after the ongoing winter season. Recently, the prices have gone down by Rs 1500 per quintal. There was holiday in Guntur, but before this, there were around 80000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur and the prices remained stable at the same level of the previous day. The market sentiments may affect due to the new crop. The spot red chilli prices will not likely to increase during the near future.

लालमिर्च : सुधार की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एनएनएस)। सर्दियाां चालू हैं। इसके बाद भी यहां लालमिर्च का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां 334 नंबर लालमिर्च 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही टिकी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 1500 रुपए की गिरावट आई थी। गुंटूर में क्रिसमिस का अवकाश रहा लेकिन इससे पूर्व वहां इसकी करीब 80 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली थी। नई फसल की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में सुधार की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।

Cloves: not likely to decrease

New Delhi, 25 December (NNS): Here, the prices of cloves remained stable at Rs 780 per kilogram due to the sluggish sale even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 15/20 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and higher import prices. The spot cloves prices will not likely to decrease during the coming days.

लौंग : मंदी की आशंका नहीं

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी लौंग की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 15-20 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में मंदी की आशंका नहीं दिख रही है।

Black pepper: will remain stable

New Delhi, 25 December (NNS): Here, the prices of black pepper remained firm at Rs 720 per kg due to the sluggish prices even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. There was holiday due to the Christmas, before this, both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The prices will likely to remain stable at the same level of the previous day during the coming days.

कालीमिर्च : स्थिरता बनी रहेगी

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए तेजी के बाद कालीमिर्च में सुस्ती छाती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 720 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रुपए का सुधार हुआ था। कोच्चि में क्रिसमिस का अवकाश रहा लेकिन इससे पूर्व वहां इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली थी। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रह सकती है।

Dry ginger: no possibility to increase

New Delhi, 25 December (NNS): The prices of dry ginger remained stable at Rs 29500 per quintal because of the normal situation after the decrement in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The trading activities remained close on the occasion of Christmas, but before this, both the arrivals and the prices held at the same level of the previous day in Kochi. The spot dry ginger prices will likely to remain stable at the same level during the near future.

सौंठ : बढ़ने की उम्मीद नहीं

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए मंदी के बाद यहां सौंठ में स्थिरता का वातावरण बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 29,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। क्रिसमिस के उपलक्ष्य में कोच्चि में कामकाज बंद रहा लेकिन इससे पूर्व वहां इसकी आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की रिपोर्ट मिली थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में स्थिरता बनी रह सकती है।

Pistachio: held strong

New Delhi, 25 December (NNS): Pistachio peshawari prices remained stable at Rs 3100 per kg due to the sluggish offtake even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the fear of increment in the import prices along with the weak rupee against the American dollar.  The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

पिस्ता : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी पिस्ते के उठाव में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3100 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने के डर की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।

Cumin: likely to remain strong

New Delhi, 25 December (NNS): There were around 9000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha mandi of Gujarat and the buying seems good, due to this, here, its prices rose by 60 per 20 kg.  The prices of cumin remained stable at Rs 22300 per quintal due to the sluggish buying from the stockists. There was holiday in contract market due to the Christmas, but the active contract prices softened by Rs 20 or 0.09 percent to Rs 21800 per quintal because of the sluggish speculative buying. The market sentiments may affect owing to the sowing of the new crop. The spot cumin prices will likely to remain strong during the coming days.

जीरा : मजबूत बना रह सकता है

नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 9-10 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से ऊंची होने तथा लिवाली सुधरने से वहां इसकी कीमत में 60 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की सूचना मिली। यहां स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त पड़ने से जीरा सामान्य 22,300 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व बीते दिन इसमें 100 रुपए की नरमी आई थी। वायदा में क्रिसमिस का अवकाश रहा लेकिन एक दिन पूर्व सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा 20 रुपए या 0.09 प्रतिशत नरम होकर 21,800 रुपए रह गया था। नई फसल की बिजाई में कमी के अनुमान से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरा मजबूत ही बना रहने का अनुमान है।