New Delhi, 25 December (NNS): The prices of cashew 180 no. remained firm at Rs 1130 per kg owing to the sluggish offtake even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because of the normal supply and availability along with the arrivals and consumption season off. The spot cashew prices will likely to increase during the coming days.
काजू : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। खपत का सीजन नहीं होने तथा आवक एवं उपलब्धता करीब-करीब सामान्य ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Coconut powder: may show downfall
New Delhi, 25 December (NNS): The prices of Coconut powder remained stable at Rs 8000 per 25 kg because of the sluggish sale even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per 25 kg. The market sentiments may affect because of the wedding season off and downfall in the prices of copra during the previous days. The spot coconut powder prices may show downfall during the coming one or two days.
गोला बुरादा : घट सकता है
नई दिल्ली, 25 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोला बुरादा की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 8 हजार रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। पिछले दिनों गोले में आई मंदी तथा ब्याह-शादियां नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा थोड़ा-बहुत घट सकता है।
