New Delhi, 24 December (NNS): The government has been selling the stock of wheat under the open market scheme. Apart from this, the stock of wheat has been arriving constantly in the markets, due to this reason, the market fell down to Rs 2770/2800 per quintal which is reduced by 300 per quintal. despite this, the government has fixed the basic reserve price at Rs 2550 per quintal, due to this, the tender stock of wheat has been available at the higher rates as compared to the stock has not been available at the lower level as compared to the open markets, in these circumstances, it is profitable to trade the stock of wheat at the current rates. The market will likely to remain strong after some time.
गेहूं-वर्तमान भाव में रिस्क नहीं
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि सरकार द्वारा ओपन मार्केट सेल स्कीम के अंतर्गत गेहूं टेंडर द्वारा बेचा जा रहा है, इसके अलावा सीजन में स्टॉक किए गए तेजी-मंदी के व्यापार करने वाले कारोबारियों का गेहूं तेजी से मंडियों में आने लगा है, जिस कारण बाजार घटकर 2770/2800 रुपए प्रति क्विंटल के निम्न स्तर पर आ गए हैं, जो गत वर्ष की अपेक्षा 300 रुपए नीचे चल रहे हैं। इन सब के बावजूद भी सरकार का बेसिक रिजर्व प्राइस 2550 रुपए प्रति क्विंटल का है, इसलिए टेंडर वाला गेहूं भी खुले बाजार की अपेक्षा ज्यादा सस्ता नहीं पड़ रहा है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव पर गेहूं का व्यापार करना चाहिए। आगे कुछ दिन ठहर कर थोड़ा बाजार यहां से मजबूत हो सकता है।
Rice: uptrend, but should take profit
New Delhi, 24 December (NNS): This year, the crop of paddy gets affected in all the producing states, due to this reason, the prices may show uptrend despite the storage of old stock in the markets. The prices of paddy rose by Rs 800/1000 per quintal during the last 10 days. We believe that the export of rice may improve by Rs 10 per kg. Presently, the arrivals of basmati rice declined by 37/38 percent in the markets of MP, Rajasthan, Punjab, Haryana and UP as compared to the same period of the previous year. This year, the arrival pressure of paddy showed downfall. There is a shortage of crop in Bihar, MP, Eastern UP and Punjab, on seeing these circumstances, the prices both paddy and rice may not show more downfall. On the other hand, it is expected that the prices of bold rice may increase. Therefore, the trade of PDS and other rice will be good in these prices.
चावल-और तेजी, किंतु मुनाफा भी लीजिए
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस) इस बार बासमती धान की प्रत्येक राज्यों में फसल को व्यापक नुकसान हुआ है, इस वजह से पुराना स्टॉक होने के बावजूद भी वर्तमान भाव में आगे और तेजी लग रही है। पिछले 10 दिनों में 800/1000 रुपए प्रति क्विंटल की उल्लेखनीय तेजी आ गई है। हम मानते हैं कि निर्यात का समर्थन मिलते ही 10 रुपए का और लाभ मिल जाएगा। इस समय सभी तरह के बासमती धान की आवक यूपी हरियाणा पंजाब राजस्थान एवं मध्य प्रदेश की मंडियों में गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में 37-38 प्रतिशत कम हो रही है। इस बार धान का दबाव अभी तक नहीं बन पाया। बाढ़ व बेमौसमी बार-बार लगातार बरसात होने से पंजाब, पूर्वी यूपी, मध्य प्रदेश, बिहार में निश्चित रूप से फसल में कमी आई है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए वर्तमान में जो धान एवं चावल के भाव चल रहे हैं, इसमें घटने की गुंजाइश नहीं है। दूसरी ओर मोटे चावल के भाव भी इस बार बढ़ने की संभावना दिखाई दे रही है। अत: वर्तमान भाव में व्यापार पीडीएस या अन्य चावल में भी बढ़िया रहेगा।
Maize: should sell in the panic situation
New Delhi, 24 December (NNS): The stock of maize has been started arriving in the markets of MP. There, its prices also ruling at Rs 1600/1800 per quintal. The reality is that the demand of indent seems weak because the government has mandate the consumption of 40 percent to the ethanol companies which is being purchase at Rs 2320 per quintal because the season of UP and Bihar leads to heavy loss and huge amount of stock has been lying to the traders, in these circumstances, the prices may increase after some time, but the trade should not be done in the panic selling.
मक्की-घबराकर माल मत बेचिए
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस) मक्की की आवक मध्य प्रदेश की मंडियों में हो रही है, वहां 1600/1800 रुपए प्रति क्विंटल के भाव चल रहे हैं। वास्तविकता यह है कि मकई में अभी इंडेंट वालों की मांग कभी कम चल रही है, क्योंकि इथेनॉल कंपनियों में 40 प्रतिशत चावल की खपत, सरकार द्वारा अनिवार्य कर दिया गया है, जो 2320 रुपए प्रति कुंतल के भाव में खरीदना पड़ रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि यूपी बिहार का सीजन नुकसानदायक रहा है, कारोबारियों के गले में स्टाक ज्यादा बचा है, इन परिस्थितियों में अभी ठहर कर तेजी ही आएगी, लेकिन इन भावों में घबराकर माल नहीं बेचना चाहिए।
Millet: no downfall in the roots
New Delhi, 24 December (NNS): The traders have stored less amount of stock in the markets because the maize has been available at the sluggish rates to the ethanol companies and almost 40 percent of bold rice is mandatory for the processing of rice. Now, the current situation gets change because the crop gets affected due to the rainfall in UP and Western UP during the previous days, due to this, the prices gained by Rs 100/150 per quintal during the last some days and the prices showed strong trend. Now, its prices gained to Rs 2150/2175 per quintal in Haryana and Punjab reach. The prices have been ruling between Rs 1800/1850 per quintal. Now, the arrival pressure of the stock seems feeble in the prayagraj line along with Tundla line. The new stock has also arriving constantly in Itawa, Aita and Mainpuri line, in these circumstances, there is no possibility of downfall in the roots during the coming days.
बाजरा-जड़ में मंदा नहीं
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस) बाजरे का स्टॉक कारोबारी कम कर रहे थे, क्योंकि इथेनॉल कंपनियों को मक्की काफी सस्ती मिल रही है तथा मोटे चावल की 40 प्रतिशत की प्रोसेसिंग में अनिवार्यता कर दी गई है। अब वर्तमान में स्थिति बदल गई है क्योंकि यूपी पश्चिम बिहार की फसल पिछले दिनों की बरसात से चौपट हो गई है, इसलिए पिछले दिनों 100/150 रुपए की तेजी आ गई है तथा अभी भी मजबूती ही रहेगी। अभी बाजरे का भाव बढ़कर हरियाणा पंजाब पहुंच 2150/2175 प्रति क्विंटल हो गया। उत्पादक मंडियों में 1800/1850 रुपए के बीच भाव चल रहे है। अभी प्रयागराज लाइन में माल का दबाव नहीं है, टूंडला लाइन में इस बार नए माल का प्रेशर नहीं है, इटावा एटा मैनपुरी लाइन में भी बाजरा आ रहा है, इन सारी परिस्थितियों को देखते हुए जड़ में मंदा नहीं है।
Masoor: new crop will after a long time
New Delhi, 24 December (NNS): We believe that the new crop has been started unloading from the Mundra port and there also, huge amount of stock has already been sold out in the markets and the arrived crop seems favourable. Here, both the supply and storage remained only 10 percent in the markets of MP. The sowing of domestic crop reported to be over and the sowing of the crop seems high during the previous days, but the sown crop gets affected due to the in the last week of the October, due to this, the upcoming crop may show downfall. There is a lack of stock in the pipeline, due to this, in Bilti, its prices also ruling at Rs 6550 per quintal. The stock of Canada also ruling between Rs 5900/5925 per quintal. Therefore, the market may gain by Rs 100/200 per quintal during the coming days.
मसूर-नई फसल में लंबा समय
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि कनाडा की मसूर लगातार मुंदड़ा पोर्ट पर उतर रही है तथापि वहां भी काफी माल निपट चुका है तथा आई हुई फसल अनुकूल नहीं है। इधर मध्य प्रदेश की मंडियों में मोटी मसूर की आपूर्ति एवं स्टाक दोनों 10 प्रतिशत रह गया है। घरेलू फसल के लिए बिजाई लगभग पूरी हो गई है। पिछले दिनों बिजाई अधिक हुई थी, लेकिन अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में लगातार बरसात होने से बोई हुई मसूर को भारी नुकसान हुआ है, इसलिए आने वाली फसल भी घटने आने की संभावना बन गई है। पाइप लाइन में माल कम होने से 6550 रुपए प्रति क्विंटल के आसपास बिल्टी में भाव चल रहे हैं, कनाडा के माल 5900/5925 रुपए के बीच चल रहे हैं। अत: नई फसल आने तक बाजार यहीं 100/200 रु एक बार बढ़ सकते हैं।
Urad: should purchase at the current level
New Delhi, 24 December (NNS): The containers of urad will arrive in between the gap of two to three days from Chennai and there is a lack of stock in the pipeline and also a lack of stock in the pipeline and the consumption of urad dhoya and chilka will remain constant in January, on seeing these circumstances, the urad which was selling at Rs 7900 per quintal, but the prices may rose by Rs 200/250 per quintal during the coming days.
उड़द-वर्तमान भाव में खरीदिए
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि कोहरे के अंतर्गत चेन्नई से चले हुए उड़द के कंटेनर दो-तीन दिन रूक रूक कर लगते रहेंगे तथापि पाइपलाइन में माल नहीं है तथा अभी जनवरी में उड़द धोया एवं छिल्का की खपत रहेगी, इन परिस्थितियों को देखते हुए जो उड़द एसक्यू 7900 रुपए प्रति कुंतल बिक रही है, इसमें 200/250 रुपए की चाल बन सकती है।
Moong: may not show more downfall
New Delhi, 24 December (NNS): This year, the arrived crop of moong seems both inferior and superior in Rajasthan, Karnataka and Maharashtra as per the quality, in these circumstances, the crop of moong expected to be arrive as per the quality. The sale of mong dal may increase till makar sankranti. No new crop will likely to arrive before May. On the other hand, huge amount of stock has been lying in MP, UP and Bihar, in these circumstances, the moong has been milling at Rs 5300/7600 per quintal and the storage of the stock will lead to heavy loss during the near future.
मूंग-अब और मंदा नहीं
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस) इस बार मूंग की आई हुई फसल राजस्थान कर्नाटक महाराष्ट्र में क्वालिटी के अनुसार काफी हल्की भारी आई है, इन परिस्थितियों में सभी दाल मिलों को क्वालिटी अनुसार उनके अनुकूल मूंग मिलते रहने की संभावना है। यहां से मकर संक्रांति तक मूंग दाल की बिक्री बढे रहेगी, नई फसल मई से पहले कोई आने वाली नहीं है। दूसरी ओर यूपी बिहार एमपी की भी मूंग स्टाक में पड़ी हुई है, इन परिस्थितियों को देखते हुए 5300/7600 रुपए प्रति कुंतल के बीच क्वालिटी अनुसार मूंग में मिलिंग के लिए व्यापार करना चाहिए तथा इन भावों में स्टॉक भी नुकसानदायक नहीं रहेगा।
Tur: trade will be profitable
New Delhi, 24 December (NNS): The upcoming crop of tur gets destroyed due to the month storm during the previous month and previous rainfall in Maharashtra and Karnataka. The ready crop gets dry because the crop of tur does not need due to the constant rainfall. Therefore, the upcoming crop reported to be weak. We believe that there is a lack of demand in eastern India as the prices of pea dal seems weak and there, the dal has been selling out at the lower level, despite this, the prices of lemon tur have been selling at Rs 6900 per quintal, but its prices may rose to Rs 7100 per quintal due to the increment in the demand.
तुवर-वर्तमान भाव लाभदायक
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस) तुवर की आने वाली फसल कर्नाटक एवं महाराष्ट्र में पिछेती बरसात एवं पिछले माह के मोंथा तूफान से खराब हो गई है। काफी खड़ी फसल सूख गई है, क्योंकि तुवर की फसल को बरसात को लगातार बरसात नहीं चाहिए। अत: आने वाली फसल कम की संभावना प्रबल हो गई है। हम मानते हैं कि मटर दाल सस्ती होने से तुवर की दाल की मांग में पूर्वी भारत की भारी कमी आई है तथा वहां सस्ती दाल बिक रही है, इन सब के बावजूद भी वर्तमान भाव के 6900 रुपए की लेमन तुवर में जाने का कुछ भी नहीं है, बल्कि दाल मिलों की मांग निकलते ही 7100 रुपए को पार कर जाएगी।
Gram desi: downfall due to the stock of Australia
New Delhi, 24 December (NNS): The import deals have been done at the sluggish rates from Australia. We believe that the sowing of crop seems weak in Rajasthan and the crop gets affected in some areas of MP, despite this, the steamers have arrived here and their delivery has already been started, here, the prices of gram Rajasthan fell down by Rs 50 to Rs 5550/5560 per quintal. The stockist are doing all-round selling at the lower level, due to this, there is a situation of fear in the markets, due to this reason, the prices of dal also fell down by Rs 100 to Rs 6200/6400 per quintal as per the quality and the market may not show uptrend during the coming days.
देसी चना-ऑस्ट्रेलिया के माल से मंदा
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस) ऑस्ट्रेलिया से आयात सौदे सस्ते हुए हैं। हम मानते हैं कि राजस्थान में बिजाई कम हुई है तथा मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में फसल को नुकसान हुआ है, इन सब के बावजूद भी एक स्टीमर लग चुका है, उसकी डिलीवरी शुरू हो गई है, उसके दहशत से यहां 50 रुपए और घटकर 5550/5560 रुपए प्रति क्विंटल राजस्थानी चने के भाव रह गए हैं। स्टॉकिस्टों की बिकवाली चौतरफा घटाकर आ गई है, जिससे बाजार दहशत में आ गया है। यही कारण है की दाल के भाव भी 100 रुपए घटकर मिल से 6200/6400 रुपए क्वालिटी के अनुसार रह गए हैं तथा अभी बाजार उठना मुश्किल लग रहा है।
Rajma chitra: should trade as per the needs
New Delhi, 24 December (NNS): The rajma chitra of China has arrived in Mumbai during the previous days and its delivery seems constant and the importers are selling the stock at the lower level. The spot loading has been done at Rs 94/95 per kg from Mumbai. Here also, its prices also ruling at Rs 99/100 per kg and the upcoming crop has been selling at the lower level. Here, the sowing of rajma chitra reported to be high in Barsi line and it is expected that around 8/8.25 lakh bags of rajma chitra reported to arrive, in these circumstances , the trade should not be done at the higher level, but it may decrease by Rs 5/7 per kg.
राजमां चित्रा-केवल जरूरत का व्यापार
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस) चीन का राजमां चित्रा पिछले दिनों मुंबई पर लग गया था, जिसकी डिलीवरी चल रही है तथा आयातक घटाकर बिकवाली कर रहे हैं। मुंबई से हाजिर लोडिंग 94/95 रुपए प्रति किलो का व्यापार हो रहा है। यहां भी हाजिर में 99/100 रुपए प्रति किलो भाव चल रहे हैं तथा आने माल और मंदे बिक रहे हैं। इधर बारसी लाइन में राजमां चित्रा की बिजाई बहुत बढ़िया हुई है तथा संभावना यह है कि 8-8.25 लाख बोरी तक वहां भी नया माल आ जाएगा, इन परिस्थितियों में फिलहाल तेजी का व्यापार नहीं करना चाहिए आगे, बल्कि 5/7 रुपए प्रति किलो और मंदा लग रहा है।
Gram kabuli: all-round shortage of sowing
New Delhi, 24 December (NNS): The sowing of gram kabuli showed downfall due to the constant rainfall in Karnataka and Maharashtra and MP during the previous days and the sown crop gets affected. The farmers have sown less amount of stock, in these circumstances, the production of gram kabuli seems weak in the coming years. We believe that huge amount of crop has been lying in all the markets of the country during the last two years, due to this reason, the unfiltered stock of Maharashtra also selling at Rs 59/61 per kg. The stock of Karnataka and Indian Mexico also selling at the lower level, but it may not show downfall due to the higher prices from the markets and the further uptrend and downtrend depends on the weather conditions.
काबुली चना-बिजाई चौतरफा घटी
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस) पिछले दिनों एमपी महाराष्ट्र कर्नाटक में लगातार बरसात से काबुली चने की बिजाई घट गई है तथा बोई हुई फसल को व्यापक नुकसान होने की खबरें आ रही है। किसानों ने बिजाई भी कम किया है, इन परिस्थितियों में आने वाला वर्ष काबुली चना में उत्पादन कम वाला दिखाई दे रहा है। हम मानते हैं कि विगत दो वर्षों का स्टॉक काबली चने का देश की सभी मंडियों में फंसा हुआ है, जिस कारण महाराष्ट्र का बिना छना माल 59/61 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है। कर्नाटक एवं इंडियन मेक्सिको घटाकर बेचू आ रहे हैं, लेकिन मंडियों से पड़ते के अभाव में और मंदा नहीं लग रहा है तथा तथा आगे तेजी मंदी मौसम के ऊपर निर्भर करेगी।
Pea: possibility to increase in the future
New Delhi, 24 December (NNS): The stock of pea has been selling at the lower level, but the stored stock has been selling out at the lower level as its consumption reported to be high as compared to the other dal. Here, its wholesale stock also ruling at Rs 40/41 per kg. At the Indian ports, it is being available at Rs 34/35 per kg as per the quality. Therefore, the prices may not show downfall because of the lack of stock in UP.
मटर-भविष्य में तेजी की उम्मीद
नई दिल्ली, 24 दिसम्बर (एनएनएस) मटर अपने निचले स्तर पर बिक रहा है, लेकिन इसकी खपत अन्य दालों की तुलना में अधिक होने से निरंतर स्टॉक घटता जा रहा है। वर्तमान में यहां 40/41 रुपए प्रति किलो के बीच थोक व्यापार हो रहा है। भारतीय बंदरगाहों पर 34/35 रुपए के बीच क्वालिटी अनुसार माल बिक रहे हैं। अत: इसमें घटने का कुछ भी नहीं है, क्योंकि फसल यूपी में काफी कम है।
