New Delhi, 23 December (NNS): The supply of raw milk reported to arrive in North India, from which almost 2150/2200 metric tonnes of the stock expected to be produce, whereas, the sale seems weak as comparatively and the stockists are waiting for the prices to go downfall, due to this, the market seems feeble and the stock of new stock has been started increasing in the companies. However, the stock of cow milk powder has not been available at the lower level from Maharashtra and Tamil Nadu, but the stock has been started increasing in North India, in these circumstances, the prices of premium quality milk powder also selling at Rs 275/285 per kg and the prices will likely to remain stable at the same level.
दूध पाउडर-अभी कुछ दिन ठहराव
नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस) उत्तर भारत में कच्चे दूध की आपूर्ति औसतन ढाई करोड़ लीटर दैनिक हो रही है, जिसमें 2150-2200 मीट्रिक टन दैनिक उत्पादन होने का अनुमान है। जबकि उस अनुपात में बिक्री नहीं है तथा स्टॉकिस्ट भी अभी और मंदे के इंतजार में हैं, इसलिए बाजार सुस्त चल रहा है तथा कंपनियों में नए उत्पाद का स्टॉक बढ़ने लगा है। हालांकि महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु के कॉउ मिल्क पाउडर भी घटाकर नहीं मिल रहे हैं, लेकिन उत्तर भारत में स्टॉक बढ़ता जा रहा है, इन परिस्थितियों को देखते हुए जो वर्तमान भाव में 275/285 रुपए प्रति किलो के प्रीमियम क्वालिटी दूध पाउडर बिक रहा है, इसमें अभी ठहराव लग रहा है।
Desi ghee: no logic of increment
New Delhi, 23 December (NNS): The prices of desi ghee have been ruling at the higher level as compared to the same period of the previous year, whereas, the stock of liquid milk also decreased by Rs 5 per litre, due to this, the companies are taking profit at the current level. On the other hand, the export deals of butter reported to be weak as compared to the same period of the previous year, due to this reason, there is no logic of uptrend in the prices. Presently, the premium quality stock which was selling at Rs 8500/8700 per quintal and the prices may decrease during the next week. Here, the adulterated stock also ruling at Rs 5500/5600 per tin in godown reach, but this is not the open price in the markets.
देसी घी-तेजी का कोई लॉजिक नहीं
नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस) गत वर्ष की समान अवधि की तुलना में देसी घी के भाव अभी ऊपर चल रहे हैं, जबकि लिक्विड दूध 5 रुपए प्रति लीटर नीचे बिक रहा है, इसलिए कंपनियों को पड़ता लग रहा है। दूसरी ओर बटर के नए सौदे, गत वर्ष की समान अवधि की अपेक्षा निर्यात में कम हो रहे हैं, इस वजह से अभी देसी घी में तेजी का कोई लॉजिक नहीं है। वर्तमान में बाजार, जो 8500/8700 रुपए प्रति टीन के बीच प्रीमियम क्वालिटी के देसी घी बिक रहे हैं, इसमें अभी अगले सप्ताह मंदा आ सकता है। इधर मिलावटी माल 5500/6500 रुपए प्रति टीन के बीच क्वालिटी के अनुसार गोदाम पहुंच में बिक रहे हैं, लेकिन इसका बाजारों ओपन भाव नहीं है।
