New Delhi, 23 December (NNS): Pistachio peshawari prices gained by Rs 100 to Rs 3100 per kg due to the improvement in offtake even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up in the same ratio. The market sentiments may affect because of the higher import prices and weak rupee against the American dollar. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming one or two days.
पिस्ता : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी पिस्ते के उठाव में और वृद्धि दर्ज की गई। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 100 रुपए तेज होकर 3100 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने और इसकी वजह से आयात पड़ता बढ़ने के आसार की वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रह सकता है।
Red chilli: no possibility to increase
New Delhi, 23 December (NNS): There were around 85000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur during the previous days. Its prices held stable at the same level of the previous day due tothe sluggish buying and higher arrivals than the normal level. Here, the prices of red chilli 334 no. remained stable at Rs 15000 per quintal. Recently, the prices have gone down by Rs 1000 per quintal. The market sentiments may affect due to the increment in the arrivals. The spot red chilli prices will likely to remain high during the near future.
लालमिर्च : तेजी की संभावना नहीं
नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस)। इन दिनों गुंटूर में लालमिर्च की करीब 85 हजार बोरियों की आवक हो रही है। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने तथा लिवाली सुस्त ही बनी होने से वहां इस प्रमुख किराना जिंस की कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां भी 334 नंबर लालमिर्च 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें एक हजार रुपए की गिरावट आई थी। आवक और बढ़ने की उम्मीद को देखते हुए बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।
Cloves: not likely to decrease
New Delhi, 23 December (NNS): Here, the prices of cloves remained stable at Rs 780 per kilogram because of the stability in the prices even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. However, the import prices may increase due to the weak rupee against the American dollar, due to this, the market sentiments may affect. The spot cloves prices will likely to decrease during the coming one or two days.
लौंग : मंदी की आशंका नहीं
नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां लौंग में स्थिरता बनी हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां लौंग 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। हालांकि अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर ही बना होने से आयात पड़ता बढ़ने के आसार हैं। इसकी वजह से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
Small cardamom: no decrement
New Delhi, 23 December (NNS): Today, the arrivals of small cardamom reported to be increase to 108801 kg in the KCPMC auction. The average auction price of small cardamom rose to Rs 2426.57 per kg owing to the strong support of buying and even after the higher arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2398.82 per kg. Here, the prices seems sluggish even after the uptrend in the prices during the previous days. As a result, the prices of small cardamom 7.5 mm remained stable at Rs 2700 per kg. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. There is no fear of downfall in the spot small cardamom prices during the coming one or two days.
छोटी इलयची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस)। आज हुई केसीपीएमसी नीलामी में छोटी इलायची की आवक थोड़ी बढ़कर 1,,08,801 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने के बाद भी लिवाली का समर्थन मजबूत ही बना होने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2426.57 रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने की सूचना मिली। इससे पूर्व 13 दिसम्बर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2398.82 रुपए थी। यहां भी पिछले दिनों आई तेजी के बाद छोटी इलायची में सुस्ती का वातावरण बना हुआ है। इसके फलस्वरूप यहां छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 2700 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी का डर नहीं दिख रहा है।
Black pepper: will remain sluggish
New Delhi, 23 December (NNS): Here, the prices of black pepper remained firm at Rs 720 per kg due to the sluggish prices even after the improvement in the prices. Recently, the prices have improved by Rs 5 per kg. The trading activities reported to be sluggish due to the Christmas and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The prices will likely to remain sluggish during the coming days.
कालीमिर्च : सुस्ती जारी रहेगी
नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों हुए सुधार के बाद कालीमिर्च में सुस्ती छाती नजर आ रही है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 720 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 5 रु का सुधार हुआ था। क्रिसमिस की वजह से कोच्चि में कामकाज सुस्त बना होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने के आसार हैं।
Dry ginger: no long increment
New Delhi, 23 December (NNS): The prices of dry ginger remained stable at Rs 29500 per quintal even after the ongoing winter season. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held at the same level of the previous day in Kochi because of the Christmas. There is no possibility of long uptrend in the spot dry ginger prices will not likely to increase during the near future.
सौंठ : लंबी तेजी नहीं
नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस)। सर्दियों का मौसम चालू होने के बाद भी सौंठ में स्थिरता छाई हुई है। इसके परिणामस्वरूप यहां सौंठ सामान्य 29,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी हुई है। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। क्रिसमिस की वजह से कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ में लंबी तेजी का अनुमान नहीं है।
Cumin: possibility of break on uptrend in the prices
New Delhi, 23 December (NNS): There were around 8000/9000 bags of cumin reported to arrive in Unjha mandi. Its prices went up by Rs 20 per 20 kg due to the improved buying and weak arrivals than the normal level. The prices of cumin remained rose by Rs 100 to Rs 22400 per quintal due to the limited buying from the stockists. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. The active contract prices declined by Rs 195 or 0.88 percent to Rs 21880 per quintal because of the weak speculative buying. The market sentiments may affect owing to the weak sowing of the new crop. There is possibility of break on downfall in the spot cumin prices will likely to remain sluggish during the coming days.
जीरा : तेजी पर अस्थाई ब्रेक संभव
नई दिल्ली, 23 दिसम्बर (एनएनएस)। ऊंझा में जीरे की करीब 8-9 हजार बोरियों की आवक होने की जानकारी मिली। आवक अपेक्षाकृत रूप से नीची होने तथा लिवाली सुधरने से वहां इसकी कीमत में 20 रुपए प्रति 20 किलोग्राम की तेजी आने की सूचना मिली। यहां भी स्टॉकिस्टों की हल्की-फुल्की लिवाली से जीरा सामान्य 100 रुपए सुधरकर 22,400 रुपए प्रति क्विंटल हो गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। सटोरियों की लिवाली कमजोर पड़ने से सक्रिय वायदा 195 रुपए या 0.88 प्रतिशत मंदा होकर 21,880 रुपए पर आ गया। नई फसल की बिजाई में कमी के अनुमान से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जीरे की तेजी पर अस्थाई तौर पर ब्रेक लग सकता है।
