New Delhi, 22 December (NNS): The prices of cashew remained firm at Rs 800 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect as the Christmas demand has already been over. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming one or two days.

काजू : बढ़ने के आसार नहीं

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (एनएनएस)। आगामी पांच-सात दिनों में काजू बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है। घटी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से बीते सप्ताह यहां काजू चार टुकड़ा 800 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। क्रिसमिस की मांग पूरी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में काजू बढ़ने की उम्मीद नहीं है।

Almond kernel: held strong

New Delhi, 22 December (NNS): The prices of almond kernel California remained stable at Rs 845 per kg due to the sluggish buying from the stockists even after the higher level. Recently, the prices have gone up by Rs 40/45 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and higher booking rates. The spot almond kernel prices will likely to remain high during the coming days.

बादामगिरी : मजबूती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 22 दिसम्बर (एनएनएस)। आने वाले छ:-सात दिनों में बादामगिरी मजबूत ही बनी रह सकती है। बढ़ी कीमत पर भी स्टॉकिस्टों की लिवाली सुस्त ही बनी होने से गत सप्ताह यहां बादामगिरी कैलिफोर्निया 845 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 40-45 रुपए की तेजी आई थी। बुकिंग दर ऊंची होने तथा अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर ही बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी हफ्ते में हाजिर में बादामगिरी मजबूत ही बनी रहने का अनुमान है।