New Delhi, 19 December (NNS): This year, the production of wheat reported to be high and the procurement of wheat seems as compared to the last three years due to the activeness of the government, due to this reason, the prices of wheat have been ruling at the lower level as its prices seems high in the current season. Here, the inferior and superior quality stock also being available at Rs 2790 and Rs 2810 per quintal respectively. Now, there is no possibility of more increment in the prices and it is profitable to purchase the stock at the current level and the stock should be store for some days. We believe that the prices may not show long uptrend, but the current prices seems illegitimate. The stock has been available at the lower level in the markets of outside Delhi and maida mills, due to this, the distributors are not selling the stock at the sluggish rates. In these circumstances, it is profitable to store the stock rather than the selling.
गेहूं-अब टूटने की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस) इस बार गेहूं का उत्पादन अधिक हुआ है तथा सरकार की तत्परता के चलते गेहूं की खरीद पिछले तीन वर्षों से अधिक हुआ है, इस वजह से गेहूं चालू सीजन के ऊंचे भाव से काफी नीचे आ गया है। यहां हल्का गेहूं 2790 रुपए तथा बढ़िया 2810 रुपए बिक रहा है, अब इसमें घटने के गुंजाइश नहीं है माल को खरीदना लाभदायक होगा तथा स्टाफ के पड़े माल को कुछ दिन रोकना चाहिए। हम मानते हैं की लंबी तेजी तो नहीं आएगी, लेकिन वर्तमान में भाव भी नाजायज हैं। मैदा मिलों एवं दिल्ली की बाहर की मंडियों में इससे नीचे भाव में गेहूं उपलब्ध नहीं हो रहे हैं, इसलिए प्रोडक्ट की सप्लाई दिसावरों में घटाकर बेचने से पीछे हट गए हैं, इन परिस्थितियों में इन भाव में माल बेचने की बजाय स्टॉक रोकना लाभदायक रहेगा।
Basmati rice: uptrend in export demand
New Delhi, 19 December (NNS): The arrivals of paddy 1509 showed uptrend in all the famous producing markets like Amritsar, Tarantaaran, Jandiyala Guru and Tohana, Cheeka, Tarawadi, Kaithal, Jahangirabad, Rudrapur, Bilaspur, Bareilly, Kota, Bundi, Satna and Jabalpur of Haryana, but the market remained close with the uptrend due to the higher all-round demand from the exporters. The prices of paddy gained by Rs 150/200 per quintal during the last two days, due to its effect, here also, the prices of rice sela 1509 went up by Rs 200 to Rs 6200/6300 per quintal. Now, there is a lack of arrival pressure in the markets as compared to the previous year because the milling seems weak and the tukda has been started increasing as the paddy does not gets wet. Rice sela 1718 also ruling at Rs 6400/6450 per quintal. Almost 90 percent of harvesting has been done in the country because after the damage in Punjab, the MP and Sasaram line in Bihar which is the rice growing region, was also destroyed by continuous rain and storms in the month of October. On seeing this, there is no possibility of more downfall in the prices during the coming days.
बासमती चावल- निर्यातक मांग से उछाल
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस) देश के सभी धान उत्पादक मंडियों (अमृतसर तारांतरण जंडियाला गुरु एवं हरियाणा के टोहाना चीका तरावड़ी कैथल बहजोई जहांगीराबाद रुद्रपुर बिलासपुर बरेली कोटा बूंदी सतना जबलपुर आदि) में 1509 धान की आवक बढ़ गई है, लेकिन निर्यातकों की चौतरफा मांग निकलने से बाजार तेजी लिए बंद हुए हैं। मंडियों में 2 दिन के अंतराल धान में 150/200 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई है, इसके प्रभाव से यहां भी 1509 सेला चावल 200 रुपए प्रति कुंतल पर बढ़कर 6200/6300 रुपए प्रति क्विंटल हो गए हैं। अभी नए चावल का प्रैशर मंडियों में गत वर्ष की अपेक्षा काफी कम है, क्योंकि धान नहीं सूखने से मिलिंग कम एवं टुकड़ा अधिक निकल रहा है। चावल 1718 सेला 6400/6450 रुपए के बीच चल रहे हैं। धान की कटाई देश में 90 $फीसदी हुई है, क्योंकि पंजाब में नुकसान के बाद मध्य प्रदेश एवं बिहार के सासाराम लाइन जो धान का गढ़ है, वहां भी अक्टूबर महीने की लगातार बरसात एवं आंधी से नष्ट हुआ था। इसे देखते हुए गिरावट का अंदेशा नहीं है।
Maize: possibility to increase after some time
New Delhi, 19 December (NNS): The production of maize reported to be weak, but the trade of maize showed downfall due to the availability of bold rice at the lower level to the ethanol companies, due to this reason, its prices also ruling at Rs 1500/1700 per quintal in Linga, Chindwada, Multai and Baitoolganj line. Its prices also selling at Rs 2350 per quintal in Bihar, due to this reason, the maize of MP is being available at Rs 1950/2250 per quintal. Now, there is no possibility of more downtrend in the prices, but this is not the time of increment in the prices.
मक्की-ठहरकर तेजी की संभव
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस) मक्की का उत्पादन मध्य प्रदेश में कम हुआ है, लेकिन इथेनॉल कंपनियों को मोटा चावल सस्ते भाव में मिलने से मक्की का व्यापार काफी घट गया है, जिस कारण लिंगा छिंदवाड़ा मुलताई बैतूलगंज लाइन में इसके भाव 1500/1700 रुपए प्रति क्विंटल के बीच चल रहे हैं। बिहार की मक्की भी 2350 रुपए पहुंच में बिक रही है, जिससे एमपी की मक्की 1950/22500 रुपए रह गई है। अब इन भावों में घटने की गुंजाइश नहीं है, लेकिन तेजी आने में थोड़ा समय लगेगा।
Millet: will be the shortage of the crop
New Delhi, 19 December (NNS): The prices of millet gained by Rs 20/30 per quintal in the last one week due to the weak selling in UP, Haryana and Rajasthan. In Mauli and Barwala reach, millet prices also ruling at Rs 2150/2200 per quintal in both the states. Huge amount of stock gets destroyed in prayagraj line due to the heavy rainfall during the last some days and the selling of the stock seems weak, on seeing this, the prices will be profitable in Haryana, Rajasthan and UP and the production of millet declined by 32/33 percent in the country.
बाजरा-फसल की कमी रहेगी
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस) यूपी हरियाणा राजस्थान में बिकवाली कमजोर पड़ने से पिछले एक सप्ताह के अंतराल बाजरे में 20/30 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी आ गई थी। मौली बरवाला पहुंच में 2150/2200 रुपए प्रति क्विंटल उक्त दोनों राज्यों का बाजरा गया था। प्रयागराज लाइन में पिछले दिनों की आई भारी बरसात से फसल चौपट हो गई है तथा वह माल बहुत ही कम निकली है, इसे देखते हुए पश्चिमी यूपी एवं हरियाणा राजस्थान के बाजरे में यहां से भरपूर लाभ मिलने की संभावना बन गई है तथा पूरे देश में बाजरे के उत्पादन में काम से कम 32-33 प्रतिशत की कमी की संभावना बन गई है।
Masoor: will be profitable in short spam of time
New Delhi, 19 December (NNS): The stock of Canada also unloading constantly at the Mumbai and Mundra port, due to this reason, here, its prices remained stable at Rs 5900/5950 per quintal. On seeing this, in spot, it is being traded between Rs 6600/6610 per quintal in Bilti despite the weak supply in Beenaganj line along with Mungaoli, Ganj basauda, Saagar and Bhopal line. The new crop will likely to arrive after two and half months, whereas, there is a lack of stock in Canada. Therefore, the prices may increase after some time.
मसूर-बहुत कम समय में लाभ मिलेगा
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस) कनाडा के माल लगातार मुंबई मुंदड़ा पोर्ट पर उतर रहे हैं, जिस कारण यहां 5900/5950 रुपए प्रति क्विंटल पर मंदे लिए टिका हुआ है, इस वजह से मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में मसूर की आपूर्ति कम होने के बावजूद भी हाजिर में 6600/6610 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिल्टी में व्यापार हो रहा है। अभी नई फसल आने में ढाई महीने का समय बाकी है, उधर कनाडा में भी फसल ज्यादा नहीं है। अत: कुछ दिन ठहरकर तेजी की ही उम्मीद है।
Urad: no more downfall
New Delhi, 19 December (NNS): There is a lack of stock in the markets, despite this, the stock has been unloading of urad from Chennai in the mills of all the areas like Delhi, Haryana, Rajasthan, Punjab and UP and the raw stock has been available for trading, due to this reason, its prices slipped by Rs 100 per quintal in the current week. Now also, its prices remained stable at Rs 7900 per quintal. The prices of urad FAQ also being quoted at Rs 7200/7225 per quintal and the prices may show uptrend. Now, the trade should not be done at the lower level. The arrived crop seems comparatively weak due to the unfavourable weather conditions.
उड़द-ज्यादा नहीं घटेगी
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस) हम मानते हैं कि बाजारों में उड़द का स्टाक किसी के पास नहीं है, इन सब के बावजूद भी चेन्नई से लगातार उड़द के हाजिर कंटेनर दिल्ली हरियाणा राजस्थान पंजाब यूपी सभी क्षेत्रों की दाल मिलों में उतर रहे हैं तथा कारोबारियों को भी ट्रेडिंग के लिए कच्चे माल उपलब्ध हो रहे हैं। यही कारण है कि बाजार चालू सप्ताह में 100 रुपए ऊपर नीचे चल रहा है तथा अभी भी 7900 रुपए प्रति कुंतल आकर ठहर गया है। उड़द एफ ए क्यू के भाव भी 7200/7225 रुपए बोल रहे हैं, इन भाव में थोड़ी और तेजी लग रही है, अभी मंदे का व्यापार नहीं करना चाहिए। आई हुई फसल भी मौसम प्रतिकूल होने से अपेक्षाकृत कम है।
Moong: trade will be profitable
New Delhi, 19 December (NNS): The stock of moong has been available to the mills at the lower level as per the quality as the crop of Rajasthan seems spotted, due to this reason, the sale of best quality stock reported to be feeble and the other 70 percent of stock also selling between Rs 5000/6800 per quintal. This year, the moong of dhoya quality reported to be high due to the constant rainfall on the time of ready crop, due to this, the mills are getting huge amount of profit, due to this reason, the buying seems weak at the upper level. Therefore, the trade should not be done at the higher level. Now, it is profitable to trade at ever price.
मूंग-व्यापार में मजूरी मिलेगी
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस) राजस्थान की मूंग ज्यादा दागी हो जाने से क्वालिटी के अनुसार दाल मिलों को मंदे भाव में उपलब्ध हो रही है। इस वजह से बढ़िया माल की बिक्री कम हो रही है, बाकी 70 प्रतिशत माल 5000/6800 रुपए प्रति कुंतल के बीच नमी व दागी के हिसाब से बिक रहे हैं। इस बार तैयार फसल के समय बरसात ज्यादा हो जाने से धोया क्वालिटी मूंग अधिक आई है, जिससे दाल मिलों को इसमें ज्यादा लाभ मिल रहा है। यही कारण है कि ऊपर वाले माल के लिवाल कम हैं। अत: तेजी की धारणा नहीं है। अब हर भाव में जो माल आ रहा है, उसमें मजूरी का व्यापार करते रहना चाहिए।
Tur: crop gets destroyed
New Delhi, 19 December (NNS): The upcoming crop of tur gets destroyed in Maharashtra and Karnataka due to the unseasonal rainfall. Notably, the crop has arrive in December and January, due to which, huge amount of crop gets affected due to the constant rainfall at the time of pod formation, due to this reason, the prices of lemon tur rose from Rs 6300 to Rs 6970 per quintal before a month. Today, its prices also quoted up by Rs 25/30 per quintal and there is no possibility ofmore uptrend in the prices during the near future. Therefore, it is profitable to store the stock at the current rates. The prices of dal also showed strong trend as compared to the lower level. Here, almost 10 percent of the upcoming crop gets affected in rabi season in Shivpuri and Katni line during the previous week. Huge amount of crop gets affected in Eastern UP and Bihar, in these circumstances, there is no risk in the trade at the current level.
तुवर- फसल को नुकसान
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस) महाराष्ट्र कर्नाटक में आने वाली फसल को बेमौसमी बरसात से काफी नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि दिसंबर-जनवरी में वहां पर फसल आ जाती है, जिससे फली लगने के टाइम पर ही लगातार बरसात होने से काफी नुकसान हुआ है। यही कारण है कि लेमन तुवर नीचे में एक महीने पहले 6300 रुपए बिकने के बाद वर्तमान में 6970 रुपए है। आज बाजार 25/30 रुपए मजबूत बोल रहे हैं तथा भविष्य में अच्छी तेजी की संभावना बन गई है। अत: इसमें स्टॉक के लिए व्यापार करते रहना चाहिए। दाल के भाव भी नीचे के अपेक्षा कुछ मजबूत हो गए हैं। इधर पिछले सप्ताह कटनी शिवपुरी लाइन में भी रबी सीजन में आने वाली फसल 10 परसेंट सूखने की खबर आ रही है, पूर्वी यूपी बिहार में भी फसल काफी नुकसान है, इन परिस्थितियों में व्यापार में रिस्क नहीं है।
Gram desi: no possibility to decrease
New Delhi, 19 December (NNS): The demand of gram desi reported to be sluggish from the distributive and local mills, due to this reason, the market fell down to Rs 5600/5625 per quintal. Today, the market showed uptrend due to the constant buying from the mills at the lower level. Now, there is no possibility of increment in the prices at the current level. The government has imported 30 percent of the pea during the previous days, due to its effect, the crop of gram desi gets affected despite the stock of Australia and the main thing is that the traders are doing less amount of stock as the stock of South has been available, due to this, it is profitable to trade at the current level.
देसी चना-और मंदे की गुंजाइश नहीं
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस) महाराष्ट्र कर्नाटक में आने वाली फसल को बेमौसमी बरसात से काफी नुकसान हुआ है। गौरतलब है कि दिसंबर-जनवरी में वहां पर फसल आ जाती है, जिससे फली लगने के टाइम पर ही लगातार बरसात होने से काफी नुकसान हुआ है। यही कारण है कि लेमन तुवर नीचे में एक महीने पहले 6300 रुपए बिकने के बाद वर्तमान में 6970 रुपए है। आज बाजार 25/30 रुपए मजबूत बोल रहे हैं तथा भविष्य में अच्छी तेजी की संभावना बन गई है। अत: इसमें स्टॉक के लिए व्यापार करते रहना चाहिए। दाल के भाव भी नीचे के अपेक्षा कुछ मजबूत हो गए हैं। इधर पिछले सप्ताह कटनी शिवपुरी लाइन में भी रबी सीजन में आने वाली फसल 10 परसेंट सूखने की खबर आ रही है, पूर्वी यूपी बिहार में भी फसल काफी नुकसान है, इन परिस्थितियों में व्यापार में रिस्क नहीं है।
Rajma chitra: new stock will be profitable
New Delhi, 19 December (NNS): Huge amount of rajma chitra stock has already been sold out in the markets and the sowing also reported to be high in Barsi line due to the constant rainfall during the previous days. On the other hand, almost 100 percent of the crop has been arrived in China and the shipments of the crop seems continuous. The arrived steamer of rajma chitra has been selling out during the previous days, due to this reason, the prices showed heavy downfall. Here, the rajma chitra of China also selling between Rs 100/102 per kg in spot and it is ruling at Rs 95/96 per kg from Mumbai, in these circumstances, the trade should not be done at the higher level.
राजमां चित्रा-नया माल लाभ देगा
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा का स्टॉक काफी कट चुका है, तथा पिछले दिनों की बरसात से बारसी लाइन में बिजाई अधिक हुई है। दूसरी ओर चीन में भी फसल पूरी तरह आ चुकी है तथा लगातार शिपमेंट होने लगे हैं। पिछले दिनों के लगे हुए स्टीमर के माल ही बिकने मुश्किल हो गए हैं, जिस कारण काफी मंदा आ चुका है। यहां हाजिर में चीन का राजमां चित्रा 100/102 रुपए प्रति किलो के बीच बिक रहा है तथा मुंबई से 95/96 रुपए बोल रहे हैं, लेकिन लिवाल नहीं है, इन परिस्थितियों में बाजार अभी तेज नहीं होगा।
Gram kabuli: possibility of sudden uptrend
New Delhi, 19 December (NNS): The demand of gram kabuli has been started improving at the lower level, due to this, the market showed strong trend due to the higher demand from Haryana and Punjab as the prices reduced by 2/3 per kg. Here, the stock of Maharashtra also selling at Rs 58/60 per kg. The stock of Karnataka and Indian mexico also being quoted as per the quality. The demand of gram kabuli has been started improving after the constant rainfall in Punjab, Himachal along with Jammu and Kashmir and the new crop will likely to arrive after a long time. Here, the sown crop gets affected in Karnataka after the rainfall, on seeing this, the prices may improve by Rs 5/6 per kg.
काबुली चना-शीघ्र बढ़त संभव
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस) काबुली चने में नीचे भाव पर ग्रहों की सुधरने लगी है, जिससे दो-तीन रुपए निचले भाव से हरियाणा पंजाब की मांग निकलने से बाजार मजबूत होने लगे हैं। यहां महाराष्ट्र का माल 58/60 रुपए प्रति किलो बिक रहा है, कर्नाटक एवं इंडियन मैक्सिको क्वालिटी अनुसार बोल रहे हैं। पंजाब हिमाचल एवं जम्मू कश्मीर की बरसात के बाद मांग सुधरने लगी है तथा नई फसल आने में लंबा समय बाकी है। इधर बिजाई के बाद बरसात से मम कर्नाटक में बोए हुए पौधों को नुकसान हुआ है , इसे देखते हुए 5/6 रुपए प्रति किलो बढ़ सकता है।
Pea: downfall in new crop
New Delhi, 19 December (NNS): The prices of pea improved by Rs 7/8 per kg from the lower level because huge amount of crop gets affected due to the rainfall during the last some days in UP and MP. Now, the plants of almost 1/1.5 inches has been produced which gets affected and some of the crop gets drowned due to the rainfall, due to this, the upcoming crop reported to be weak. On the other hand, the government has imposed 30 percent of duty, due to its effect, the prices showed heavy increment. Therefore, it is profitable to trade at the current level during the coming days.
मटर-नई फसल में दम नहीं
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस) मटर में नीचे के भाव से सात आठ रूपए किलो की तेजी आ गई है क्योंकि मटर की फसल को यूपी एमपी में पिछले दिनों की हुई बरसात से भारी नुकसान हुआ है, अभी खेतों में एक-डेढ़ इंच के पौधे हुए थे, जो बरसात के चलते डूब गए तथा नष्ट हो चुके हैं, इसलिए आने वाला उत्पादन बहुत ही कम रहने वाला है। दूसरी ओर सरकार द्वारा पिछले दिनों 30 प्रतिशत ड्यूटी लगा दी गई थी, इसका भी प्रभाव तेजी के रूप में पड़ने लगा है। अत: वर्तमान भाव में व्यापार करते रहनी चाहिए।
Guar gum: not likely to decrease
New Delhi, 19 December (NNS): In Jodhpur Mandi, the prices of guar gum went up by Rs 150 to Rs 9750/9850 per quintal due to the weak selling even after the feeble prices and higher demand from the gum powder manufacturers. The prices of guar also being quoted up by Rs 50 to Rs 5275/5350 per quintal because of weak selling. In Hisar, the prices of guar also ruling at Rs 4900/5000 per quintal in loose. The prices of guar January delivery showed uptrend due to constant speculative buying. There is no possibility of more downfall in the prices on seeing the supply and demand during the coming days.
ग्वार गम-गिरावट की उम्मीद कम
नई दिल्ली, 19 दिसम्बर (एनएनएस) गम पाउडर निर्माताओं की मांग निकलने एवं निचले स्तर पर बिकवाल घटने से जोधपुर मंडी में ग्वार गम के भाव 150 रूपये बढ़कर 9750/9850रूपये प्रति क्विंटल पर हो रहे। बिकवाली कमजोर होने ग्वार के भाव भी 50 रुपए बढ़कर 5275/5350 रुपए प्रति कुंतल बोले गाय। हिसार में ग्वार के भाव 4900/5000 रूपये प्रति क्विंटल लूज में बोले गए। सटोरिया लिवाली से ग्वार जनवरी डिलीवरी में तेजी रही। आपूर्ति व मांग को देखते हुए भविष्य मे इसमें और मंदे की संभावना कम है।
