New Delhi, 18 December (NNS): Today, the arrivals of small cardamom went up to 103412 kg in the CPMC auction. The average auction price of small cardamom rose to Rs 2429.69 per kg owing to the strong buying support and weak arrivals than the normal level. Before this, the prices were at Rs 2385.67 per kg. Here, the prices of small cardamom 7.5 mm gained by Rs 100 to Rs 2650 per kg because of the higher buying even after the feeble prices. Recently, the prices have gone down in the same ratio. There is no possibility of more downfall in the prices during the coming one or two days.

छोटी इलायची : मंदी नहीं

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस)। आज हुई सीपीएमसी नीलामी में छोटी इलायची की आवक बढ़कर 1,03,412 किलोग्राम की होने की जानकारी मिली। आवक तुलनात्मक रूप से ऊंची होने तथा लिवाली का भी मजबूत समर्थन बना होने से इसकी औसत नीलामी कीमत तेज होकर 2429.69 रुपए प्रति किलोग्राम होने की सूचना मिली। इससे पूर्व 6 दिसंबर को हुई इस नीलामी में यह कीमत 2385.67 रुपए थी। यहां भी घटी कीमत पर लिवाली बढ़ने से छोटी इलायची साढ़े सात एमएम 100 रुपए तेज होकर 2650 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में छोटी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।

Red chilli: no possibility to increase

New Delhi, 18 December (NNS): There were around 80000/85000 bags of red chilli reported to arrive in Guntur. It is expected that the arrivals of the crop may increase on seeing the new arrivals of the crop in other producing areas along with Telangana and Andhra Pradesh. There, the prices of this famous spice commodity also went down by Rs 500/2000 per quintal because of the weak demand as compared to the arrivals. Here, the prices of red chilli 334 no. went down by Rs 1000 to Rs 15000 per quintal due to the weak speculative buying. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. The spot red chilli prices will not likely to increase during the near future.

लालमिर्च : तेजी के आसार नहीं

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस)। गुंटूर में इन दिनों लालमिर्च की करीब 80-85 हजार बोरियों की तुलनात्मक रूप से ऊंची आवक हो रही है। इतना ही नहीं, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के अन्य उत्पादक क्षेत्रों में भी जल्दी ही नई फसल की शुरूआत होने को देखते हुए आवक और बढ़ने की उम्मीद है। आवक की तुलना में मांग नीची बनी होने से हाल ही में वहां इस प्रमुख किराना जिंस में क्वालिटीनुसार 500-2000 रुपए की मंदी आने के बाद आज वहां कीमत स्थिर ही बनी होने की जानकारी मिली। यहां स्टॉकिस्टों की लिवाली कमजोर पड़ने से 334 नंबर लालमिर्च एक हजार रुपए गिरकर 15 हजार रुपए प्रति क्विंटल रह गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में लालमिर्च में तेजी के आसार नजर नहीं आ रहे हैं।

Cloves: likely to remain firm

New Delhi, 18 December (NNS): Here, the prices of cloves remained stable at Rs 780 per kilogram. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. The market sentiments may affect due to the weak rupee against the American dollar and higher import prices. The spot cloves prices will likely to remain stable at the same level during the coming days.

लौंग : स्थिरता बनी रहने की आस

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां लौंग स्थिर ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां लौंग 780 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। अमेरिकी डॉलर की तुलना में रुपया कमजोर बना होने के कारण आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में लौंग अपने वर्तमान स्तर के आसपास ही बनी रहने का अनुमान है।

Black pepper: will remain sluggish

New Delhi, 18 December (NNS): Here, the prices of black pepper remained firm at Rs 715 per kg due to the sluggish prices even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The prices will likely to remain sluggish during the coming days.

कालीमिर्च : सुस्ती जारी रहेगी

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद कालीमिर्च में सुस्ती छाई हुई है। यही वजह है कि यहां कालीमिर्च मरकरा 715 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बनी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में आवक तथा कीमत बीते दिन के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। ब्राजील से आयात नगण्य होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में कालीमिर्च सुस्त ही बनी रहने की संभावना है।

Dry ginger: no possibility to increase

New Delhi, 18 December (NNS): The prices of dry ginger remained stable at Rs 29500 per quintal because of the sluggish sale even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 500 per quintal. Both the arrivals and the prices held at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect due to the higher prices of ginger than the normal level. The spot dry ginger prices will not likely to increase during the near future.

सौंठ : बढ़ने की संभावना नहीं

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद यहां सौंठ में सुस्ती का वातावरण बना हुआ है। यही वजह है कि सौंठ सामान्य 29,500 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बनी रही। हाल ही में इसमें 500 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। अदरक की कीमत तुलनात्मक रूप से ऊंची बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में सौंठ बढ़ने की संभावना नहीं दिख रही है।

Pistachio: will remain strong

New Delhi, 18 December (NNS): Pistachio peshawari prices remained stable at Rs 3000 per kg due to the sluggish sale even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the higher import prices and weak rupee against the American dollar along with wedding season off. The spot pistachio prices will likely to remain strong during the coming one or two days.

पिस्ता : मजबूत बना रहेगा

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां पिस्ते की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां पिस्ता पेशावरी 3 हजार रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही डटा रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। हालांकि ब्याह-शादिया नहीं हैं लेकिन अमेरिकी डॉलर की अपेक्षा रुपया कमजोर बना होने के कारण आयात पड़ता बढ़ने की आशंका से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में पिस्ता मजबूत ही बना रह सकता है।

Cumin: will be sluggish

New Delhi, 18 December (NNS): There were around 9000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha mandi of Gujarat and the prices held stable at the same level of the previous day. The prices of cumin remained stable at Rs 22200 per quintal due to the sluggish buying even after the uptrend in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices improved by Rs 20 or 0.09 percent to Rs 21210 per quintal because of the nominal speculative buying. The market sentiments may affect owing to the sowing of the new crop. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the coming days.

जीरा : सुस्ती बनी रह सकती है

नई दिल्ली, 18 दिसम्बर (एनएनएस)। गुजरात की ऊंझा मंड़ी में जीरे की करीब 9-10 हजार बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। एक दिन पूर्व आई तेजी के बाद लिवाली सुस्त पड़ने से यहां जीरा सामान्य 22,200 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर रुका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की नाममात्र लिवाली से सक्रिय वायदा मामूली 20 रुपए या 0.09 प्रतिशत सुधरकर 21,210 रुपए पर पहुंच गया। नई फसल की बिजाई में आती जा रही तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरा सुस्त ही बना रहने के आसार हैं।