New Delhi, 17 December (NNS): The sown crop of pea gets affected in UP and Bihar, due to this reason, pea prices gained by Rs 2 to Rs 36/37 per kg. Here also, it is traded at Rs 40/41 per kg and it is expected that the prices may improve by Rs 5 per kg during the near future. Here, the prices have been ruling at the higher level from Canada as compared to the current deals, due to this reason, the traders are doing less amount of deals, due to this, it is profitable to purchase the stock at the current rates.

मटर-वर्तमान भाव में लाभ का सौदा

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस) मटर की बोई हुई फसल एमपी यूपी बिहार में खराब हो गई है। यही कारण है कि मुंबई में भी मटर के भाव 2 रुपए बढ़कर 36/37 रुपए प्रति किलो हो गए हैं। यहां भी 40/41 रुपए का व्यापार हो गया है तथा आने वाले समय में जल्दी 5 रुपए प्रति किलो की तेजी लग रही है। इधर वर्तमान के सौदे पहले की तुलना में कनाडा से पड़ते महंगे आ रहे हैं, इसलिए सौदे कारोबारी कम कर रहे हैं, इसलिए मटर जहां पड़ते में माल मिले, वहां खरीदना चाहिए।

Wheat: no downfall at the current rates

New Delhi, 17 December (NNS): In central pool, there were around 299.2 lakh metric tonnes of wheat reported to be produce in the central pool due to the higher production. Along with this, the farmers have stored huge amount of stock on seeing the increment in the prices. The stockists are purchasing huge amount of stock from the producing markets, in these circumstances, the market may not show more downfall in the near future. Now, its prices may gain by Rs 20/25 per kg and the further fluctuations depend on the government. When the government starts selling, the existing stock will also be released. Therefore, it is profitable to sell the stock of wheat at Rs 2800/2820 per quintal.

गेहूं-इस भाव में मंदा नहीं

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस) गेहूं का उत्पादन अधिक होने से केंद्रीय पूल में तो 299.2 लाख मीट्रिक टन के करीब खरीद हुई है, इसके साथ-साथ किसानों द्वारा भी पिछली तेजी को देखकर माल काफी रोक लिया गया है। कच्ची मंडियों में भी स्टॉकिस्ट ज्यादा माल खरीद कर रोक करके रखे हुए हैं, इन परिस्थितियों में निकट में मंदा नहीं लग रहा है। अभी इसमें 20/25 रुपए ऊपर भाव बन सकते हैं तथा दूरगामी परिणाम सरकार के ऊपर निर्भर करेगा। सरकार जिस समय बेचने लगेगी, उस समय स्टॉक के माल भी निकलेंगे। अत: 2800/2820 रुपए का गेहूं, मुनाफा मिले तो बेचना चाहिए।

Fine rice: no possibility to decrease

New Delhi, 17 December (NNS): The new crop of paddy 1509 has been started arriving in UP, haryna, Punjab line along with Rajasthan, MP and UP, but both the inferior and superior quality stock has been arriving in the markets of the above states, which is selling between Rs 3000/3300 per quintal, due to this reason, the prices of both sela and steam rose by Rs 200 which stood that of Haryana at Rs 6300/6400 and that of UP at Rs 6200/6250 per quintal in truck load during the last two days. The stock of steam rice also being quoted up in the same ratio. The exporters are purchasing the stock intermittently as its prices have been ruling at the higher level in the international markets. No new crop will likely to arrive in the near future. On the other hand, the crop has been arrived in North India, in these circumstances; the prices of rice may increase by Rs 300/400 per quintal after some days.

बारीक चावल-घटने की गुंजाइश नहीं

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस) यूपी हरियाणा पंजाब लाइन राजस्थान एमपी यूपी में 1509 धान आ रहा है, लेकिन उक्त  राज्यों की मंडियों में हल्के भारी माल धान आ रहा है, जो 3000/3300 रुपए प्रति कुंतल के बीच बिक रहा है। यही कारण है कि चावल सेला व स्टीम दो दिनों के अंतराल 200 रुपए बढ़कर हरियाणा का 6300/6400 एवं यूपी का 6200/6250 रुपए प्रति कुंतल ट्रक लोड में बिक रहा है। स्टीम चावल के भाव भी इसी अनुपात में बढ़ गया है। अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में ऊंचे भाव होने से निर्यातक रुक रुक कर माल खरीद रहे हैं। अन्य कोई फसले आने वाली नहीं हैं, वहीं उत्तर भारत की फसलें आ चुकी है, इन परिस्थितियों में वर्तमान भाव के चावल में कुछ दिन बाद 300-400 बढ़ सकते हैं।

Maize: may show more increment

New Delhi, 17 December (NNS): The crop of maize has already been sold out in UP and Bihar. The traders are quoting the stored stock at the higher level because the stockists have been purchasing the new crop of maize at the sluggish rates in Rajasthan, MP and Maharashtra, due to this reason, the market showed uptrend in the markets of MP. In Bihar, maize is being traded at Rs 2140/2160 per quintal as per the quality. It is ruling at Rs 1700/1780 per quintal in the markets of MP and the stock has been selling to the ethanol companies at the lower level. The sowing may decrease in Bihar, due to this reason, the trade of dry maize will be profitable in the near future.

मक्की-अभी बाजार और बढ़ेगा

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस) मक्की की फसल यूपी बिहार की आकर निपट चुकी है, स्टॉक के माल कारोबारी बढ़ाकर बोलने लगे हैं, क्योंकि राजस्थान मध्य प्रदेश एवं महाराष्ट्र की फसल में नीचे वाले भाव में एक बार फिर नए स्टॉकिस्ट एवं रैक वाले खरीद करने लगे हैं। इस वजह से बाजार एमपी की मंडियों में बढ़ गए हैं। बिहार में 2140/2160 रुपए प्रति कुंतल क्वालिटी अनुसार मक्की बिक रही है, एमपी की मंडियों में भी 1700/1780 रुपए का व्यापार हो रहा है तथा एथेनॉल कंपनियों में भी घटे भाव पर माल जाने लगा है। बिहार में बिजाई घटने की आशंका है। यही कारण है कि आगे चलकर सूखी मक्की स्टॉक में लाभ दे जाएगी।

Millet: spot deals seems constant

New Delhi, 17 December (NNS): The new crop of millet has been started arriving in the markets. Its price have been ruling between Rs 2050/2100 per quintal. The stock of dry maize will be profitable in these prices. The crop of millet has already been over in Haryana, Rajasthan and Western UP. Its arrivals also reported to be weak in Prayagraj line. There, the crop has been sprouted in bali itself because of the higher rainfall before one and a half month, in these circumstances, it is profitable to purchase the stock of dry maize. In mauli and barwala reach, the best quality stock also selling between Rs 2150/2200 per quintal. It is expected that the market may not show heavy downfall during the near future.

बाजरा-हाजिर सौदे करते रहिए

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस) बाजरे की नई फसल आ रही है, इसके भाव मंडी में 2050/2100 रुपए प्रति कुंतल के बीच चल रहे हैं, इन भावों में सूखा बाजरा आगे चलकर लाभ दे जाएगा। बाजरे की फसल हरियाणा राजस्थान एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आकर निपट चुकी है। प्रयागराज लाइन में बाजरा बहुत कम आ रहा है। वहां खेतों में बाली में ही अंकुरित हो गया था, क्योंकि डेढ़ माह पहले बहुत अधिक बरसात हुई है, इन परिस्थितियों में सूखा बाजरा इन भाव में खरीद करना चाहिए। अभी मौली बरवाला पहुंच में बढ़िया बाजरा 2150/2200 रुपए प्रति कुंतल बिक रहा है। इससे नीचे बाजरा नहीं जाएगा।

Masoor: should purchase at the current rates

New Delhi, 17 December (NNS): The supply of masoor has already been over in Mungaoli, Ganj basauda, Saagar, Bhopal and Beenaganj line, due to this reason, there, the trade will get strong in Bilti due to the higher prices in the markets of North India. However, in Bilti, the market of masoor fell down to Rs 6650/6700 per quintal. On the other hand, it is being traded at Rs 85/90 per kg as per the quality because of the shortage of small masoor. The stock of Canada has been ruling at the lower level, but its prices showed increment after the milling, in these circumstances, the market may likely to remain high in the coming days.

मसूर-वर्तमान भाव में खरीदिए

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस) मसूर की आपूर्ति मुंगावली गंज बासौदा सागर भोपाल एवं बीनागंज लाइन में लगभग समाप्त हो गई है। यही कारण है कि वहां से पड़ता उत्तर भारत की मंडियों में नहीं लगने से बिल्टी में व्यापार फिर से मजबूत होने की संभावना बन गई है। हालांकि पिछले दिनों की आई  के बाद गिरकर बाजार 6650/6700 रुपए प्रति क्विंटल की बिल्टी में रह गया है। उधर छोटी मसूर शॉर्टेज में क्वालिटी अनुसार 85/90 रुपए प्रति किलो बिक रही है। कनाडा के माल सस्ते पड़ रहे हैं, लेकिन मीलिंग के बाद उसका भी पड़ता महंगा ही आ रहा है, इन परिस्थितियों में फिर बाजार तेज लग रहा है।

Urad: may increase from here

New Delhi, 17 December (NNS): The speculation of urad seems constant, due to this, the prices remained stable at Rs 8000 per quintal due to the selling of the stock at the higher level by Chennai after the downfall in the prices during the previous days. The prices of urad FAQ also being quoted at Rs 7380 per quintal. There is a shortage of spot stock, due to this, it is profitable to purchase the stock at the current rates. The reality is that the loading seems weak in Rangoon. However, the market gained by $5/10 per tonne and the rack stock has already been sold out in the Chennai during the previous days and the speculators have not been fulfil the demand  of the consumers, due to this, the prices may gain by Rs 100/200 per quintal.

उड़द-यहां से बढ़ने की उम्मीद

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस) उड़द में सट्टे बाजी का खेल चल रहा है, जिससे इसमें पिछले दिनों की आई गिरावट के बाद चेन्नई से बढ़ाकर बिकवाली आने से 8000 रुपए प्रति कुंतल हो गए हैं। उड़द एफ ए क्यू 7380 रुपए बोलने लगे हैं। हाजिर में माल ज्यादा नहीं है, इसलिए वर्तमान में जो भाव चल रहे है, इसमें माल खरीदना चाहिए। वास्तविकता यह है कि रंगून में लोडिंग ज्यादा नहीं है। हालांकि बाजार 5-10 डॉलर प्रति टन बढ़ गए हैं,  पिछले दिनों चेन्नई में जो रैकों के माल लगे हुए हैं, वह पहले ही दाल मिलों के बिके हुए हैं तथा सटोरियों के द्वारा बेचे गए माल की पूर्ति नहीं हो रही है, इसलिए वर्तमान भाव में 100/200 रुपए और बढ़ जाएंगे।

Moong: weak pressure of inferior quality stock

New Delhi, 17 December (NNS): The arrival pressure of dhoya quality stock has been started decreasing, due to this, it is being traded at Rs 5000/7400 per quintal. This year, the stock has been selling to the mills as per the quality difference, due to this, there is no possibility of long uptrend in the prices. There is a shortage of best quality stock during the previous days. The selected stock of one to two trucks also reported to be sell at Rs 7500/7600 per quintal.

मूंग-हल्के माल का प्रेशर घटा

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस) मूंग में धोया क्वालिटी का प्रेशर घटने लगा है, जिससे 5000/7400 रुपए प्रति क्विंटल के बीच क्वालिटी अनुसार व्यापार हो रहा है। इस बार क्वालिटी डिफरेंस आने से दाल मिलों को जिस तरह का माल चाहिए, वैसा मिल रहा है, इसलिए लंबी तेजी नहीं बन पा रही है। पिछले दिनों बढ़िया माल की शॉर्टेज बन गई है। अत: बढ़िया माल में व्यापार करना चाहिए। सिलेक्टेड माल एक-दो गाड़ी 7500/7600 रुपए भी बिकने की खबर मिली है।

Tur: uptrend after some time

New Delhi, 17 December (NNS): The containers of tur have been started unloading in the markets of Delhi NCR. The market jumped to Rs 7100 per quintal due to the higher demand from the mills during the previous days. The prices have been ruling at the higher level from Chennai and the deals have been done at the upper level owing to the lack of stock in the pipeline. There, the new stock of Karnataka also selling at Rs 7000/7200 per quintal, due to this reason, the prices have been ruling at the higher level from Delhi. The sale of dal has been started improving, due to this, the trade will be profitable during the coming days.

तुवर-अभी ठहरकर फिर तेजी

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस) तुवर के कंटेनर  दिल्ली एनसीआर की मंडियों में कम उतर रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से तुवर में दाल मिलों की मांग बढ़ जाने से बाजार उछल कर 7100 रुपए प्रति कुंतल हो गया है। अभी भी चेन्नई से पड़ते नहीं लगने तथा पाइपलाइन में माल की कमी होने से आगे के सौदे भी ऊंचे भाव में हो रहे हैं।  कर्नाटक के नये माल वहां की मंडियों में 7000/7200 रुपए बिक रहे हैं, जिस कारण उसका दिल्ली के लिए पड़ता नहीं लग रहा है। दाल की बिक्री सुधरने लगी है, इसलिए दाल का व्यापार भी इन भाव में लाभदायक रहेगा।

Gram desi: all-round sowing seems weak

New Delhi, 17 December (NNS): There is a swamp of downfall in the prices of gram desi during the last one week. Now, the loading of the stock seems unfavourable from the producing markets. Although,  pea is the substitute of gram desi and the traders are purchasing less amount of pricked stock, due to this reason, the prices of gram dsi also ruling at Rs 5625 per quintal. Therefore, it is expected that the market may improve during the coming days.

देसी चना-बिजाई चौतरफा घटी

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस) पिछले एक सप्ताह के अंतराल देसी चने में मंदे का दलदल बन गया है। अब इन भावों में उत्पादक मंडियों से लोडिंग अनुकूल नहीं है। यद्यपि देसी चने का सब्सीट्यूट मटर है तथापि इसमें डंक लगने से दाल में मिक्सिंग वाले अब कम खरीद रहे हैं। जिस कारण देसी चना 5625 रुपए प्रति क्विंटल के निचले स्तर पर आ चुका है। अत: इसमें कुछ सुधार लग रहा है।

Rajma chitra: will remain high for some days

New Delhi, 17 December (NNS): The market of rajma chitra showed uptrend due to the shortage of the spot stock. Now, the spot deals have been quoting at Rs 112/114 per kg, on seeing this, the market gained by Rs 3/4 per kg. Presently, the importers are quoting the prices at the higher level, due to this reason, the trade should not be done at the lower level, but it is profitable to trade as per the needs. Here, the stock of China was selling at Rs 98/99 per kg, but now, it is quoting at Rs 102/104 per kg. The sowing of rajma chitra reported to be high and the crop seems high.

राजमां चित्रा-अभी कुछ दिन तेज संभव

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस) राजमां चित्रा में हाजिर माल कम होने से बाजार कुछ ऊंचा बन गया है। अब हाजिर के सौदे 112-104 रुपए प्रति किलो के पड़ते में बोलने लगे हैं, इसे देखते हुए हाजिर में भी बाजार 3/4 रुपए प्रति किलो बढ़ सकता है। फिलहाल अभी आयातकों के माल ऊंचे भाव के चले हुए हैं, जिससे ज्यादा घटाकर बिकवाल नहीं आ रहे हैं, लेकिन इन भाव में जरूरत का ही व्यापार कुछ दिन करना चाहिए। यहां चीन जो 98/99 रुपए प्रति किलो बिक गया था, उसके भाव हाजिर में 102/104 रुपए प्रति किलो बोलने लगे हैं। आने वाला राजमां बारसी लाइन में अधिक बोया गया है तथा फसल भी बढ़िया है।

Gram kabuli: sowing reported to be weak

New Delhi, 17 December (NNS): The sowing of gram kabuli reported to be weak in Maharashtra, Karnataka and MP. Apart from this, almost 40 percent of the crop gets affected from 28th October to 1st November. There is a lack of stock as expectedly. Huge amount of stock has already been soldout in the markets of Maharashtra and also a lack of stock in the markets of MP. The import of the stock seems weak due to the higher prices in other countries, in these circumstances, there is no risk in the trade at Rs 58/59 per kg.

काबुली चना-बिजाई घटने की खबर

नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस) काबुली चने की बिजाई महाराष्ट्र कर्नाटक एवं मध्य प्रदेश में कम हुई है। इसके अलावा बोई हुई फसल में भी 40 प्रतिशत बोई हुई 28 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच लगातार हुई बरसात से नष्ट हो गई है। इसका स्टॉक जितना अपेक्षा कर रहे थे, उतना नहीं है। महाराष्ट्र की मंडियों में स्टाक काफी निपट चुका है, मध्य प्रदेश में भी इस बार माल ज्यादा नहीं आया है। दूसरे देशों में ऊंचे भाव नहीं होने से आयात नहीं हो पाएगा, इन सारी परिस्थितियों में जो महाराष्ट्र के भाव 58/59 रुपए प्रति किलो चल रहे हैं, इसमें रिस्क नहीं है।