New Delhi, 17 December (NNS): The prices of nutmeg remained firm at Rs 695 per kg due to the weak offtake even after the downfall in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 10/15 per kg. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in Kochi. The market sentiments may affect owing to the lack of activeness from the exporters. There is no possibility of more uptrend in the prices during the coming days.
जायफल : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां जायफल का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां जायफल 695 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही टिका रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10-15 रुपए की मंदी आई थी। कोच्चि में इसकी आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। निर्यातकों की सक्रियता का अभाव बना होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में जायफल बढ़ने की उम्मीद नहीं है।
Turmeric: will remain strong
New Delhi, 17 December (NNS): Here, the prices of turmeric gained by Rs 100 to Rs 15300 per kilogram owing to the strong trend even after the increment in the prices. Recently, its prices have gone up in the same ratio. There were around 3500 bags of turmeric reported to arrive in Erode and the prices gained by Rs 100 per quintal. The active contract prices rose by Rs 132 or 0.84 percent to Rs 15940 per quintal due to the strong speculative buying. The spot turmeric prices will likely to remain strong during the near future.
हल्दी : मजबूती बनी रहेगी
नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी यहां हल्दी मजबूत ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां ईरोड ग_ïा एज ईट इज 100 रुपए बढ़कर 15,300 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गई। इससे पूर्व हाल ही में इसमें इतनी ही तेजी आई थी। ईरोड में इसकी करीब 3500 बोरियों की आवक होने तथा 100 रुपए की तेजी आने की जानकारी मिली। सटोरियों की मजबूत लिवाली से सक्रिय वायदा 132 रुपए या 0.84 प्रतिशत तेज होकर 15,940 रुपए पर पहुंच गया। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में हल्दी मजबूत ही बनी रहने के आसार हैं।
Poppy seeds: no increment
New Delhi, 17 December (NNS): The prices of poppy seeds Turkey remained firm at Rs 1400 per kg due to the weak offtake even after the recent increment in the prices. Recently, its prices gone up by Rs 100 per quintal. The market sentiments may affect because of the weak supply than the normal level. There is no possibility of increment in the spot poppy seeds prices during the coming one or two days.
पोस्तदाना : तेजी नहीं
नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस)। हाल ही में आई तेजी के बाद पोस्तदाने का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। यही वजह है कि यहां पोस्तदाना तुर्की 1400 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की तेजी आई थी। आपूर्ति तथा उपलब्धता लगभग सामान्य ही बनी होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में पोस्तदाने में तेजी का अनुमान नहीं है।
Coriander: no possibility to increase
New Delhi, 17 December (NNS): Here, the prices of coriander badami remained stable at Rs 10800 per quintal owing to the higher sowing in famous producing states. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per quintal. There were around 600 bags of coriander reported to arrive in Baran mandi of Rajasthan and the prices remained stable at the same level of the previous day. The active contract prices gained by Rs 26 or 0.26 percent to Rs 9880 per quintal because of limited speculative buying. There is no possibility of improvement in the spot coriander prices during the coming days.
धनिया : बढ़ने की उम्मीद नहीं
नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस)। प्रमुख उत्पादक राज्यों में नई फसल की तेजी से बुआई हो रही है। इसकी वजह से पूर्व में व्यक्त की जा रही आशंका में कमी आती जा रही है। यही वजह है कि यहां धनिया बादामी 10,800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वबंद स्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। राजस्थान की बारां मंड़ी में इसकी करीब 600 बोरियों की आवक होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की जानकारी मिली। सटोरियों की हल्की-फुल्की लिवाली से सक्रिय वायदा 26 रुपए या 0.26 प्रतिशत बढ़कर 9880 रुपए हो गया। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में धनिया बढ़ने की उम्मीद नजर नहीं आ रही है।
Big cardamom: no increment
New Delhi, 17 December (NNS): The prices of big cardamom Kainchicut remained stable at Rs 1670 per kg owing to sluggish sale even after the increment in the prices. Recently, the prices have improved by Rs 10 per kg. The average auction price increase to Rs 1450/1787.50 per kg in the last auction which held on 11th December. There is no possibility of more increment in the spot big cardamom prices during the coming one or two days.
बड़ी इलायची : मंदी नहीं
नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद यहां बड़ी इलायची की बिक्री में सुस्ती छाई हुई है। इसके फलस्वरूप यहां बड़ी इलायची कैंचीकट 1670 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही जमी रही। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 10 रुपए की वृद्धि हुई थी। 11 दिसम्बर को हुई अभी तक की अंतिम नीलामी में इसकी औसत नीलामी कीमत बढ़कर 1450/1787.50 रुपए हो जाने की सूचना मिली थी। इससे बाजार की धारणा को समर्थन मिल सकता है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में बड़ी इलायची में मंदी की आशंका नहीं है।
Cumin: will remain sluggish
New Delhi, 17 December (NNS): There were around 9000/10000 bags of cumin reported to arrive in Unjha mandi of Gujarat and the prices reported to be at the previous level. The prices of cumin rose by Rs 200 to Rs 22200 per quintal owing to the higher buying even after the uptrend in the prices. Recently, the prices have gone down by Rs 100 per quintal. The active contract prices slipped by Rs 5 or 0.02 percent to Rs 20960 per quintal because of sluggish selling from the speculators. The market sentiments may affect because of the sowing of new crop. The spot cumin prices will likely to remain sluggish during the near future.
जीरा : सुस्ती छा सकती है
नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस)। गुजरात की ऊंझा मंड़ी में जीरे की आवक बढ़कर करीब 9-10 हजार बोरियों की होने तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही बनी होने की सूचना मिली। पिछले दिनों आई मंदी के बाद लिवाली बढ़ने से यहां जीरा सामान्य 200 रुपए तेज होकर 22,200 रुपए प्रति क्विंटल के स्तर पर पहुंच गया। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 100 रुपए की मंदी आई थी। सटोरियों की लिवाली सुस्त पड़ने से सक्रिय वायदा नाममात्र को 5 रुपए या 0.02 प्रतिशत नरम होकर 20,960 रुपए पर रह गया। नई फसल की बिजाई में आती जा रही तेजी से बाजार की धारणा प्रभावित हो रही है। आने वाले सप्ताह में हाजिर में जीरे में सुस्ती छा सकती है।
Fenugreek: no fear of downfall
New Delhi, 17 December (NNS): The sale of fenugreek reported to be weak even after the uptrend in the prices. As a result, here, fenugreek prices remained stable at Rs 6800 per quintal. Recently, the prices have gone up by Rs 200 per quintal. Both the arrivals and the prices held stable at the same level of the previous day in the famous markets of Rajasthan. The market sentiments may affect owing to the normal availability and supply. There is no possibility of downfall in the spot fenugreek prices during the near future.
मेथीदाना : मंदी का डर नहीं
नई दिल्ली, 17 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई तेजी के बाद भी मेथीदाने की बिक्री सुस्त ही बनी हुई है। इसके फलस्वरूप यहां मेथीदाना सामान्य 6800 रुपए प्रति क्विंटल के पूर्वस्तर पर ही अपरिवर्तित बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की तेजी आई थी। राजस्थान की प्रमुख मंड़ियों में मेथी की आवक तथा कीमत एक दिन पूर्व के स्तर पर ही होने की रिपोर्ट मिली। आपूर्ति तथा उपलब्धता सामान्य से तंग होने के कारण बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में मेथीदाने में मंदी की आशंका नजर नहीं आ रही है।
