New Delhi, 16 December (NNS): The prices of cashew 180 no. remained firm at Rs 1130 per kg even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 20/25 per kg. The market sentiments may affect because most of the Christmas demand has already been over. The spot cashew prices will likely to remain sluggish during the coming days.

काजू : सुस्ती बनी रहेगी

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां काजू में स्थिरता का वातावरण बना हुआ है। यही वजह है कि यहां काजू 180 नंबर 1130 रुपए प्रति किलोग्राम के पूर्वस्तर पर ही बना रहा। इससे पूर्व हाल ही में इसमें 20-25 रुपए की मंदी आई थी। क्रिसमिस की ज्यादातर मांग पूरी हो गई है। इससे बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आगामी एक-दो दिनों में हाजिर में काजू सुस्त ही बना रह सकता है।

Coconut powder: no increment

New Delhi, 16 December (NNS): The prices of Coconut powder remained stable at Rs 8200 per 25 kg because of the sluggish offtake even after the downfall in the prices during the previous days. Recently, the prices have gone down by Rs 200 per 25 kg. The market sentiments may affect because of the higher prices than the normal level. The spot coconut powder prices will likely to remain high during the coming one or two days.

गोला बुरादा : तेजी नहीं

नई दिल्ली, 16 दिसम्बर (एनएनएस)। पिछले दिनों आई मंदी के बाद भी यहां गोला बुरादा का उठाव सुस्त ही बना हुआ है। इसके परिणामस्वरूप यहां गोला बुरादा सामान्य 8 हजार रुपए प्रति 25 किलोग्राम के पूर्वबंद स्तर पर ही स्थिर बना रहा इससे पूर्व हाल ही में इसमें 200 रुपए की मंदी आई थी। कीमत सामान्य से ऊंची बनी होने तथा फिलहाल ब्याह-शादियां भी नहीं होने से बाजार की धारणा प्रभावित हो सकती है। आने वाले एक-दो दिनों में हाजिर में गोला बुरादा में तेजी की संभावना नहीं दिख रही है।